Pakkhi Hegde To Join Politics: इन दिनों चुनाव की वजह से बिहार की राजनीति में गरमाई हुई है। राजनीतिक पार्टियां अपने-अपने प्रचार में जुटी हुई हैं। कांग्रेस, आरजेडी, बीजेपी, राजद के बीच कांटे का मुकाबला देखने के लिए मिलने वाला है। इस चुनाव पर सबकी निगाहें टिकी हुई है। तेजस्वी यादव भी नीतिश कुमार को टक्कर देने की तैयारी में जुटे हुए हैं। वहीं, पार्टियों को छोड़ने और ज्वॉइन करने का सिलसिला भी जारी है। अधिकतर भोजपुरी सेलेब्स बीजेपी में हैं। इसमें रवि किशन, मनोज तिवारी, दिनेश लाल यादव निरहुआ जैसे कलाकारों के नाम शामिल हैं। इसी कड़ी में अब एक और नाम की चर्चा जोरों पर हो रही है कि भोजपुरी एक्ट्रेस पाखी हेगड़े राजनीति में एंट्री करने वाली हैं।
दरअसल, भोजपुरी एक्ट्रेस पाखी हेगड़े के राजनीति में एंट्री को लेकर चर्चा तब शुरू हुई जब उन्होंने बीजेपी नेता और बिहार के उपमुख्यमंत्री सम्राट चौधरी से की। इस मुलाकात की तस्वीरों को अभिनेत्री ने अपने इंस्टाग्राम पर शेयर किया है। सोशल मीडिया पर सामने आई फोटोज में एक्ट्रेस को बुद्ध की प्रतिमा भेंट करते हुए देखा सकता है।
पाखी ने फोटोज शेयर करने के साथ ही बड़ा सा कैप्शन भी लिखा, ‘ आज भगवान बुद्ध की धरती, पटना, जो मेरी कर्मभूमि भी है, सौभाग्य से , भारतीय जनता पार्टी, बिहार प्रदेश के चाणक्य, बिहार के उपमुख्यमंत्री, कुशल राजनीतिज्ञ, संगठन शिल्पकारी, मृदभाषी, आदरणीय अभिभावक, श्री सम्राट चौधरी जी से, मिलके आशीर्वाद लिया! उनका मार्गदर्शन मिला!’ अभिनेत्री ने आगे लिखा, ‘सम्राट जी के नेतृत्व में हमारा बिहार और हमारे बिहार की माताएं, बहनें और युवा भाइयों का भविष्य बहुत सुरक्षित हाथों में नजर आता है। “सबका साथ, सबका विकास” जैसी इनकी नीतियों से मैं बहुत प्रभावित हूँ! धन्यवाद, सादर आभार श्री सम्राट चौधरी जी।’
पाखी की इस पोस्ट के बाद सोशल मीडिया पर लोगों ने अटकलें लगानी शुरू कर दी कि वो राजनीति में एंट्री करने वाली हैं। कई फैंस ने तो सवाल भी किया है कि क्या वो बीजेपी में शामिल हो रही हैं? हालांकि, उन्होंने इसका कोई जवाब नहीं दिया। लेकिन, अगर बिहार चुनाव से पहले ऐसा होता है तो बिहार की राजनीति में ये बड़ा टर्निंग प्वॉइंट होगा। क्योंकि पाखी हेगड़े भोजपुरी का बड़ा नाम हैं और यूपी से लेकर बिहार तक में उनकी तगड़ी फैन फॉलोइंग है। भोजपुरी दर्शकों के बीच वो एक दशक से ज्यादा समय से एक्टिव हैं। इसी के साथ ही वो पहली भोजपुरी अभिनेत्री होंगी जो एक्टिंग के बाद राजनीति में कदम रखेंगी।
PM मोदी को बता चुकी हैं पसंदीदा नेता
आपको बता दें कि पाखी हेगड़े पीएम मोदी को अपना पसंदीदा नेता बता चुकी हैं। साल 2022 में उन्होंने राजनीति को लेकर राय रखी थी, जिसमें उन्होंने पीएम नरेंद्र मोदी की काफी तारीफ भी की थी। उस समय वो पटना में पहुंची थीं। वो तेजस्वी यादव के प्रचार के लिए वहां पहुंची थीं और उनसे बिहार की राजनीति को लेकर सवाल किया गया था। साथ ही उनसे पीएम मोदी के बारे में पूछा गया था तो उन्होंने उनकी तारीफ करते हुए कहा था, ‘जिस तरह मोदी जी ने हमारे राष्ट्रीय को अंतराष्ट्रीय स्तर पर दर्शाया है, उसकी छवि बनाई है। एक स्ट्रॉन्ग नेशन बनकर हम उभरे हैं। उस तरह से अगर नितीश जी कर पाते हैं तो बहुत ही बढ़िया होगा।’ लेकिन जब उनसे पूछा गया कि क्या नितीश ऐसा कर पाएंगे? इसपर एक्ट्रेस ने हंसते हुए बोला,’मैं मोदी जी में आस्था रखती हूं, मोदी जी मेरे फेवरेट नेता हैं, मैं उन्हें वोट करती हूं।’ ‘पधारी हमरा अंगना’- यूट्यूब पर छाया अंकुश राजा का भोजपुरी गणेश भजन, बना भक्तों की पहली पसंद