Nirahua Amrapali Dubey New Bhojpuri Gana: भोजपुरी सिनेमा के जुबली स्टार दिनेश लाल यादव निरहुआ (Dinesh Lal Yadav Nirahua) और यूट्यूब क्वीन एक्ट्रेस आम्रपाली दुबे (Aamrapali Dubey) का नया भोजपुरी गाना ‘बिड़ी’ काफी चर्चा में है। उनका भोजपुरी सॉन्ग यूट्यूब पर आते ही गर्दा उड़ा दिया है। वीडियो में दोनों स्टार्स की केमिस्ट्री और जुगलबंदी बेहद ही कमाल की है, जिसे देखकर लोग फिदा हो गए हैं। इस गाने के म्यूजिक की सभी खूब तारीफ कर रहे हैं। ऐसे में चलिए बताते हैं निरहुआ के नए भोजपुरी गाने में क्या कुछ खास है।

दिनेश लाल यादव निरहुआ और आम्रपाली दुबे का भोजपुरी गाना ‘बिड़ी’ इसी नाम के म्यूजिक एल्बम का गाना है। इसे भोजपुरी के दोनों स्टार्स पर फिल्माया गया है। इनकी जोड़ी इंडस्ट्री की हिट जोड़ियों में से एक है। दोनों जिस भी फिल्म या म्यूजिक वीडियो में साथ होते है वो फैंस के लिए किसी तोहफे से कम नहीं होता है। ऐसे में अब उनका ये गाना भी फैंस के लिए एक ट्रीट की तरह है। यही वजह है कि उनका भोजपुरी सॉन्ग ‘बिड़ी’ आते ही यूट्यूब पर छा गया है।

भोजपुरी सॉन्ग ‘बिड़ी’ में निरहुआ और आम्रपाली दुबे को पति-पत्नी के रोल में देखा जा सकता है। इसमें उनके बीच में प्यार भरी नोकझोंक देखने के लिए मिल रही है। इसमें देख सकते हैं कैसे आम्रपाली बीड़ी पीनी की शौकीन होती हैं और अपनी साड़ी जला लेती हैं। फिर दूसरी ओर पति बने निरहुआ पान खाने के शौकीन होते हैं। अपने इस शौक की वजह से वो कुर्ता खराब कर लेते हैं, जिसके बाद पति-पत्नी में बवाल शुरू हो जाता है। इस गाने को 4 लाख से ज्यादा बार देखा जा चुका है।

यहां देखें निरहुआ आम्रपाली का भोजपुरी सॉन्ग

भोजपुरी सॉन्ग ‘बिड़ी’ को निरहुआ के साथ ही आम्रपाली दुबे ने गाया है। दोनों की आवाज में इसे काफी पसंद किया जा रहा है। गाने का अंदाज पुराना है लेकिन, स्टाइल नया है। इस गाने की खासियत है कि ये बिहार के फोक म्यूजिक पर बना है, जिससे सुनने के बाद आप झूमने से खुद को रोक हीं पाएंगे। इसका म्यूजिक दिल को जीत लेने वाला है। इस गाने के जरिए ना केवल निरहुआ का पुराना वाला स्वैग बल्कि गुजरे जमाने की यादें भी ताजा हो गई हैं। इसके लिरिक्स प्यारे लाल यादव ने लिखे हैं और म्यूजिक डायरेक्टर आशीष वर्मा हैं। एल्विश यादव के घर पर ताबड़तोड़ फायरिंग, बाइक सवार बदमाशों ने दागी 25-30 राउंड गोलियां