Independence Day 2025: 15 अगस्त, 2025 स्वतंत्रता दिवस आने वाला है। इसके सेलिब्रेशन में महज चार दिन का वक्त बचा हुआ है। इसके सेलिब्रेशन की तैयारियां शुरू हो चुकी है। देश के जवान परेड की खास तैयारी कर रहे हैं। वहीं, बच्चे आजादी के इस महोत्सव अभी से पतंगे उड़ाने लगे हैं। इन सबके बीच दिनेश लाल यादव निरहुआ (Dinesh lal Yadav Nirahua) का देशभक्ति से ओत-प्रोत भोजपुरी गीत ‘माई हो ललनवा दे दा’ वायरल हो रहा है। ये गाना काफी भावुक है लेकिन, रोम-रोम में जोश भर देने वाला है।
दिनेश लाल यादव निरहुआ का भोजपुरी देशभक्ति गीत ‘माई हो ललनवा दे दा’ (Bhojpuri Geet Maai Ho Lalanwa De Da) के वीडियो को निरहुआ म्यूजिक वर्ल्ड पर रिलीज किया गया था। इस गाने को 7 साल पहले यानी कि साल 2018 में 15 अगस्त के मौके पर रिलीज किया गया था। निरहुआ का ये भोजपुरी गाना एक बार फिर से चर्चा में आ गया है। स्वतंत्रता दिवस 2025 के इस मौके पर निरहुआ के सॉन्ग को काफी पसंद किया जा रहा है, जो आपको देशभक्ति के जोश से भर देगा। ‘माई हो ललनवा दे दा’ भोजपुरी गाने के वीडियो को 35 मिलियन से ज्यादा मिल चुके हैं।
भोजपुरी देशभक्ति गीत ‘माई हो ललनवा दे दा’ के वीडियो में देखा जा सकता है कि आम्रपाली दुबे उनकी पत्नी के रोल में नजर आ रही हैं और वहीं, निरहुआ इंडियन आर्मी की वर्दी में दिखाई दे रहे हैं, जो एक मां को उसके बच्चे से मिलाने का वादा करते हैं और फिर ‘बॉर्डर’ पर पाकिस्तान के खिलाफ एक जंग छेड़ने के लिए निकल पड़ते हैं। वो सर्जिकल स्ट्राइक के लिए सरहद पार जाते हैं। ये गाना एकदम ही भावुक कर देने वाला सॉन्ग है, जिसे आलोक कुमार ने काफी मधुर आवाज में सजाया है। इसके लिरिक्स प्यारे लाल यादव ने लिखे हैं और म्यूजिक सजनीश मिश्रा ने तैयार किया है।
यहां देखें भोजपुरी देशभक्ति गीत
भोजपुरी फिल्म ‘बॉर्डर’ का गाना है देशभक्ति गीत ‘माई हो ललनवा दे दा’
आपको बता दें कि भोजपुरी देशभक्ति गीत ‘माई हो ललनवा दे दा’ दिनेश लाल यादव निरहुआ की भोजपुरी की ब्लॉकबस्टर फिल्म ‘बॉर्डर’ का है, जिसमें आम्रपाली दुबे ने उनकी पत्नी नगमा का किरदार निभाया है। ये एक देशभक्ति से ओत प्रोत फिल्म है, जो दर्शकों की ओर से काफी पसंद किया गया था। इसमें निरहुआ और आम्रपाली दुबे के अलावा प्रवेश लाल यादव, विक्रांत सिंह राजपूत, अवधेश मिश्रा, संजय पांडेय, आदित्य ओझा, गौरव झा, सुशील सिंह, मनोज सिंह टाइगर, रिचा दीक्षित, किरण यादव और विजय लाल यादव जैसे स्टार्स अहम रोल में थे। Coolie Advance Booking: धड़ल्ले से बिक रही रजनीकांत की ‘कुली’ की टिकटें, ओपनिंग डे पर कर सकती है रिकॉर्ड तोड़ कमाई