भोजपुरी से पहचान बनाने वाले मनोज तिवारी आज किसी पहचान के मोहताज नहीं हैं। उन्होंने स्क्रीन पर एक्टिंग और गायिकी का लोहा तो मनवाया ही है साथ ही अब बतौर बीजेपी सांसद राजनीति में भी काफी एक्टिव हैं। वो मुखर होकर सामाजिक मुद्दों पर अपनी राय रखते हैं। राजनीति के साथ उनके गाने भी आजकल लोग खूब सुन रहे हैं। हाल ही में ‘हिंद के सितारा’ को खूब सुना गया था। लोगों के बीच ये काफी पॉपुलर हुआ। ऐसे में आज हम आपको उनके बारे में बता रहे हैं। उनका भारतीय क्रिकेटर एम एस धोनी के साथ रिश्ता बता रहे हैं। इनका खास कनेक्शन है। चलिए बताते हैं।

दरअसल, मनोज तिवारी ने हाल ही में शुभांकर मिश्रा के पॉडकास्ट में शिरकत की थी। यहां उन्होंने सिनेमा से लेकर राजनीति और अपनी निजी जिंदगी को लेकर ढेरों बातें की थी। इस दौरान शुभांकर ने उनसे सवाल किया था कि इसमें कितनी सच्चाई कि मनोज तिवारी, एम एस धोनी के जीजा थे? इस पर मनोज ने रिएक्शन देते हुए कहा, ‘इसमें थोड़ी सच्चाई है। बात ऐसी थी कि धोनी और मेरे साले अरुण पांडे, ये दोनों लोग दोस्त थे। एक समय था जब हम भी दिल्ली में साथ में रहते थे। ये लोग प्रैक्टिस करते थे तो मेरे साले और धोनी दोनों लोग जीजा जी कहते थे। मैं उनके दोस्त का जीजा हूं तो भारत में दोस्त भी जीजा ही कहते हैं। इसलिए, वो भी मुझे जीजा ही बुलाते थे।’

कौन थीं मनोज तिवारी की पहली पत्नी?

बहरहाल, अगर मनोज तिवारी की पहली पत्नी के बारे में बात की जाए तो उन्होंने साल 1999 में रानी तिवारी से शादी की थी। इनसे उनकी एक बेटी जिया हैं। इनकी शादी करीब 13 साल चली थी और बाद में 2012 में इनका तलाक हो गया था। रानी बेटी जिया के साथ मुंबई में रहती हैं। एक्टर कभी-कभार उनसे मिलने भी जाया करते हैं। अब रानी और मनोज के रिश्ते में दरार की वजह की बात की जाए तो इनके रिश्ते में अनबन की शुरुआत बिग बॉस में जाने के बाद हुई। शो में मनोज और श्वेता की नजदीकियों की खबरें खूब रही। इससे नाराज होकर रानी ने रिश्ता तोड़ दिया। हालांकि, ‘बिग बॉस’ में जाने से पहले मनोज और श्वेता तिवारी साथ में ढेरों भोजपुरी फिल्मों में काम किया था। इस बीच उनकी केमिस्ट्री काफी जमी थी, जिसके बाद से ही दोनों अपने रिश्ते को लेकर चर्चा में थे। हालांकि, दोनों ने अपने रिश्ते को सिर्फ दोस्ती का ही नाम दिया है।

बेटी के कहने पर की दूसरी शादी

रानी से तलाक के बाद मनोज तिवारी अकेले पड़ गए थे। काफी सालों तक वो अकेले ही रहे। कहा जाता है कि वो काफी परेशान भी रहने लगे थे। इस पर कोरोना काल में मनोज को उनकी पहली बेटी जिया ने दूसरी शादी की सलाह दी थी। बेटी के काफी कहने पर भोजपुरी स्टार ने कोरोना काल में साल 2020 में सुरभि तिवारी के साथ दूसरी शादी कर ली थी। सुरभि से उनकी दो बेटियां हैं। पहली सान्विका हैं, जिसका नामकरण खुद एक्टर की बड़ी बेटी जिया ने किया था।