Aamrapali Nirahua Superhit Movies Free: भोजपुरी के जुबली स्टार कहे जाने वाले दिनेश लाल यादव निरहुआ और यूट्यूब क्वीन आम्रपाली दुबे (Amrapali Dubey) की जोड़ी इंडस्ट्री की पसंदीदा जोड़ियों में से एक है। इनकी जोड़ी हिट फिल्मों का दावा करती है। इनकी केमिस्ट्री इतनी कमाल की होती है कि वो जिस भी फिल्मों में होते हैं कमाल ही कर जाते हैं। दोनों ने 30 से ज्यादा फिल्मों में काम किया है। ऐसे में अगर आप भी भोजपुरी फिल्मों के दीवाने हैं और इनकी जोड़ी को काफी पसंद करते हैं तो चलिए आपको उनकी हिट फिल्मों के बारे में बताते हैं, जिन्हें आप बिल्कुल फ्री में देख सकते हैं। अब कहां और कैसे वो भी बताते हैं।

‘निरहुआ हिंदुस्तानी’

साल 2014 में रिलीज हुई आम्रपाली दुबे और निरहुआ की पहली भोजपुरी फिल्म ‘निरहुआ हिंदुस्तानी’ हिट फिल्मों की लिस्ट में शुमार है। दोनों की जोड़ी की ये पहली भोजपुरी फिल्म है। इसकी तीन किस्तें आ चुकी हैं और सभी की सभी हिट रही हैं। ‘निरहुआ हिंदुस्तानी’ को यूट्यूब पर आसानी से देख सकते हैं। इसे 9 सालों में 200 मिलियन से ज्यादा व्यूज मिल चुके हैं। बताया जाता है कि इस फिल्म के लिए निरहुआ ने 400 लड़कियों के बीच आम्रपाली को चुना था और यहीं से उनकी जोड़ी हिट हुई थी।

‘निरहुआ हिंदुस्तानी 2’

आम्रपाली दुबे और निरहुआ की दूसरी हिट फिल्म ‘निरहुआ हिंदुस्तानी 2’ है। ये 2014 में रिलीज हुई भोजपुरी फिल्म ‘निरहुआ हिंदुस्तानी’ का सीक्वल है। इसे 2018 में रिलीज किया गया था। इसमें दोनों कलाकारों के साथ एक्ट्रेस संचिता बनर्जी भी हैं, फिल्म की कहानी में नया ट्विस्ट लेकर आती हैं। इस फिल्म को यूट्यूब पर देख सकते हैं। इसे 6 सालों में 340 मिलियन से ज्यादा व्यूज मिल चुके हैं।

‘निरहुआ रिक्शावाला’

दिनेश लाल यादव उर्फ निरहुआ की कई हिट फिल्मों में से एक ‘निरहुआ रिक्शावाला 2’ भी है। इसमें आम्रपाली लीड रोल में थीं। आपको बता दें कि ये फिल्म ‘निरहुआ रिक्शावाला’ का सीक्वल थी। फिल्म के पहले पार्ट को निरहुआ के करियर का टर्निंग प्वॉइंट माना जाता है। इससे उन्हें नेम और फेम दोनों ही भूरपूर मिला था। इसमें उनके साथ पाखी हेगड़े नजर आई थीं और सालों के बाद इसका सीक्वल आया था, जो कि हिट रहा था। ‘निरहुआ रिक्शावाला 2’ में निरहुआ के साथ आम्रपाली थीं और इसे यूट्यूब पर देख सकते हैं। फिल्म को 300 मिलियन से ज्यादा व्यूज मिल चुके हैं।

‘पटना से पाकिस्तान’

निरहुआ और आम्रपाली दुबे स्टारर फिल्म ‘पटना से पाकिस्तान’ को साल 2015 में रिलीज किया गया था। इसमें उनके अलावा एक्ट्रेस काजल राघवानी ने स्पेशल अपीयरेंस दी थी। इसकी कहानी देशभक्ति के साथ लव स्टोरी पर आधारित है। इसे यूट्यूब पर अच्छा खासा रिस्पांस मिला है। फिल्म को 35 मिलियन से ज्यादा बार देखा जा चुका है।

‘बॉर्डर’

निरहुआ और आम्रपाली दुबे की फिल्म ‘बॉर्डर’ दोनों के करियर की ब्लॉकबस्टर फिल्म रही थी। इसे 2018 में रिलीज किया गया था। इसकी हिट के बाद इंडस्ट्री में तहलका मच गया था। इसी के साथ ही सलमान खान की ‘रेस 3’ रिलीज हुई थी, जिसे बिहार में सिनेमाघरों से हटा दिया गया था और ‘बॉर्डर’ को स्क्रीन दी गई थी। फिल्म ने बॉक्स ऑफिस पर 19 करोड़ से ज्यादा का बिजनेस किया था। इसे यूट्यूब पर 100 मिलियन से ज्यादा व्यूज मिल चुके हैं।

‘राजा बाबू’

निरहुआ और आम्रपाली दुबे की दमदार जोड़ी की एक और हिट फिल्म ‘राजा बाबू’ है। इसे 2020 में रिलीज किया गया था। इसमें मोनालिसा सपोर्टिंग कैरेक्टर में थीं। फिल्म केबीसी की थीम पर आधारित थी। इसकी कहानी में रोमांस, ड्रामा और एक्शन सबकुछ मिलेगा। फिल्म को आसानी से यूट्यूब पर देख सकते हैं और इसे 13 मिलियन से ज्यादा व्यूज मिल चुके हैं।