कोरोना की वजह से बॉलीवुड एक्ट्रेस मलाइका अरोड़ा (Malaika Arora) और एक्टर अर्जुन कपूर (Arjun Kapoor) ने खुद को आइसोलेट किया हुआ है। आइसोलेशन के बोरियत से बचने के लिए मलाइका अरोड़ा जहां कूकिंग में खुद को व्यस्त रखने की कोशिश कर रही हैं वहीं अर्जुन कपूर क्वारंताक्षरी (Quarantakshari) चैलेंज में हिस्सा और अनु मलिक का एक गाना गाया। सोशल मीडिया पर अर्जुन कपूर का यह वीडियो काफी वायरल हो रहा है। लेकिन अर्जुन कपूर के गाने को लेकर लोग उनको ट्रोल भी कर रहे हैं।
दरअसल वूंपला ने अपने इंस्टाग्राम एकाउंट से एक वीडियो शेयर किया है जिसमें अर्जुन कपूर बॉलीवुड के म्यूजिक कंपोजर अनु मलिक के आवाज की नकल करते दिखाई दे रहे हैं। अर्जुन कपूर कहते हैं कि वह इस चैलेंज को ब्रेक नहीं करना चाहते। वह कहते हैं वह एक गाना गाने जा रहे हैं जो हमेशा गाते हैं।
अर्जुन कपूर इस दौरान अनु मलिक का गाया गाना-‘एक गरम चाय की प्याली हो’ को उनकी ही आवाज में गाने की कोशिश करते हैं। अर्जुन कपूर को ऐसा करता देख सोशल मीडिया यूजर्स ट्रोल करने लगे। एक यूजर ने लिखा, ‘मलाइका आंटी भी तो साथ है तेरे बाबा।’ एक यूजर ने लिखा, ‘अपनी ज़िंदगी खराब कर रहा।’ एक और यूजर ने लिखा, ‘भाई मलाइका है तो।’ एक यूजर ने अर्जुन कपूर पर भड़कते हुए लिखा, ‘भाग जा दुनिया मर रही है और तू गा रहा है।’ एक अन्य यूजर ने लिखा, ‘तुम्हारे पास आंटी है। वो तुम्हारी चाय पिलाने में मदद कर सकती है। तू कौन से एंगल से एक्टर है।
इसके अलावा मलाइका अरोड़ा और अर्जुन कपूर की कुछ तस्वीरें खूब वायरल हो रहा है, जिसमें दोनों जनता कर्फ्यू के दिन बालकनी में खड़े होकर ताली बजाते नजर आ रहे हैं। फोटो में एक तरफ मलाइका अरोड़ा तो दूसरी तरफ अर्जुन कपूर खड़े नजर आ रहे हैं। कोरोनावायरस (Coronavirus) से लड़ने के लिए बीते दिन प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी (PM Narendra Modi) ने लोगों से जनता कर्फ्यू का पालन करने के लिए कहा था। ये कर्फ्यू कोरोना के योद्धाओं के प्रति आभार व्यक्त करने के लिहाज से लगाया गया था जिसमें शाम पांच बजे ताली, थाली और शंख के जरिए उनका प्रोत्साहन बढ़ाने का आग्रह किया था।
Coronavirus से जुड़ी जानकारी के लिए यहां क्लिक करें: कोरोना वायरस से बचना है तो इन 5 फूड्स से तुरंत कर लें तौबा | जानिये- किसे मास्क लगाने की जरूरत नहीं और किसे लगाना ही चाहिए |इन तरीकों से संक्रमण से बचाएं | क्या गर्मी बढ़ते ही खत्म हो जाएगा कोरोना वायरस?