C

Anant Ambani-Radhika Merchant Pre-Wedding Updates: बिजनेस टाइकून मुकेश अंबानी के सबसे छोटे बेटे अनंत अंबानी की शादी से पहले अब एक और तीन दिन का प्री-वेडिंग फंक्शन चल रहा है। बीती रात संगीत का फंक्शन था, जिसमें बॉलीवुड के सितारों का तांता लगा। जान्हवी कपूर अपने बॉयफ्रेंड शिखर पहाड़िया के साथ पहुंची। मानूषी छिल्लर ने भी पहले दिन के फंक्शन में शिरकत की। अनंत और राधिका की शादी 12 जुलाई को है और अभी अंबानी परिवार में एक और प्री-वेडिंग फंक्शन चल रहा है जो 3 दिनों तक चलेगा। पहले दिन तीन जुलाई को मामेरु की रस्म हुई। इस रस्म के लिए कलर कोड रखा गया था जो था ऑरेंज और गुलाबी। नीता अंबानी, ईशा अंबानी, श्लोखा सभी ने एक से बढ़कर एक ट्रेडिशनल आउटफिट पहना था। होने वाली दुल्हन राधिका ने बंधेज प्रिंट का लहंगा पहना है, जिसकी तारीफ हर कोई कर रहा है। इस तीन दिन के फंक्शन में जस्टिन बीबर भी परफॉर्म करने वाले हैं और इसके लिए वो भारत पहुंच चुके हैं।

Live Updates
13:45 (IST) 6 Jul 2024
रोहित शर्मा से मिले वरुण धवन

वर्ल्ड कप जीतने के बाद वरुण धवन ने अनंत-राधिका के संगीत फंक्शन में रोहित शर्मा से मुलाकात की।

13:44 (IST) 6 Jul 2024
विक्की कौशल के साथ शहनाज गिल ने किया तौबा तौबा पर डांस

विक्की कौशल भी अंबानी के फंक्शन में पहुंचे थे और उन्होंने अपने ‘तौबा तौबा’ सॉन्ग पर शहनाज गिल के साथ डांस भी किया।

12:38 (IST) 6 Jul 2024
जस्टिन बीबर की धुन पर नाचे लोग

अनंत अंबानी और राधिका मर्चेंट के संगीत के फंक्शन में जस्टिन बीबर ने परफॉर्म किया और उनके गाने पर सभी लोग दिल खोलकर नाचे।

10:46 (IST) 6 Jul 2024
मुकेश अंबानी और नीता ने बच्चों के साथ दिया क्यूट परफॉर्मेंस

अनंत-राधिका के संगीत में मुकेश अंबानी और नीता ने अपने पोता पोती और नाती नातिन के साथ एक क्यूट वीडियो शूट करवाया। इनका वीडियो तेजी से वायरल हो रहा है।

10:43 (IST) 6 Jul 2024
अनंत-राधिका के संगीत में सलमान का जलवा

सलमान खान ने अनंत अंबानी और राधिका मर्चेंट के संगीत में दमदार परफॉर्मेंस दी। उनका वीडियो भी सामने आया है।

07:48 (IST) 6 Jul 2024
सलमान खान ने भी शिरकत

सलमान खान भी अनंत अंबानी और राधिका मर्चेंट के संगीत के फंक्शन में पहुंचे। भाईजान ने अपना ऑल ब्लैक कैरी किया और इसमें वो बेहद हैंडसम दिख रहे थे।

07:47 (IST) 6 Jul 2024
मोनी रॉय और दिशा पाटनी साथ में आए नजर

अंबानी के इस फंक्शन में मोनी रॉय अपनी बेस्ट फ्रेंड दिशा पाटनी के साथ नजर आईं।

07:45 (IST) 6 Jul 2024
अनन्या पांडे का भी रहा किलर लुक

अनन्या पांडे भी इस फंक्शन में पहुंची थीं। इस दौरान उन्होंने गोल्डन कलर का आउटफिट पहना था। माधुरी दीक्षित भी अपने पति डॉक्टर नेने के साथ में नजर आईं।

07:44 (IST) 6 Jul 2024
आलिया, रणबीर से सारा अली खान तक, सब आए नजर

आलिया भट्ट अपनी बहन शाहीन और रणबीर कपूर के साथ अंबानी परिवार के फंक्शन में पहुंची थीं। आदित्य रॉय कपूर भी उनके साथ पोज देते नजर आए। इसके साथ ही सारा भी गोल्डन आउटफिट में नजर आईं।

07:43 (IST) 6 Jul 2024
गोल्डन गर्ल बन पहुंचीं शहनाज गिल

शहनाज गिल भी अंबानी परिवार के फंक्शन में शामिल हुईं और उन्होंने गोल्डन कलर की साड़ी पहनी थी, जिसमें वह काफी खूबसूरत दिख रही थीं। देखें तस्वीर

07:41 (IST) 6 Jul 2024
दीपिका पादुकोण ने फ्लॉन्ट किया बेबी बंप

अनंत और राधिका के संगीत में दीपिका पादुकोण पर्पल साड़ी में नजर आईं, साड़ी में उनका प्रेग्नेंसी ग्लो और बेबी बंप साफ नजर आया। उनकी खूबसूरती की हर कोई तारीफ कर रहा है।

07:40 (IST) 6 Jul 2024
अनंत-राधिका के संगीत पर एक साथ झूमा अंबानी परिवार

शुक्रवार को अनंत अंबानी और राधिका मर्चेंट के संगीत का फंक्शन था, जिसमें अंबानी परिवार ने ‘ओम शांति ओम’ गाने पर एक साथ परफॉर्म किया।

18:48 (IST) 5 Jul 2024
मुंबई पहुंचे जस्टिन बीबर

हॉलीवुड सिंगर जस्टिन बीबर अनंत अंबानी की संगीत सेरेमनी में शामिल होने के लिए मुंबई पहुंच चुके है। एयरपोर्ट पर उन्हें कैजुअल लुक में स्पॉट किया गया है।

14:20 (IST) 5 Jul 2024
पर्पल लहंगे में खूब जचीं राधिका मर्चेंट

राधिका मर्चेंट ने डांडिया नाइट में पर्पल कलर का हेवी एंब्रॉयडरी वाला लहंगा पहना था, जिसमें वह बेहद खूबसूरत दिख रही थीं।

14:17 (IST) 5 Jul 2024
श्लोखा का इंडियन लुक है कमाल

श्लोका ने डांडिया नाइट के लिए मल्टिकलर का खूबसूरत लहंगा पहना था। आकाश ने भी ब्लू कलर का कुर्ता पजामा पहना था।

14:16 (IST) 5 Jul 2024
अनंत-राधिका की डांडिया नाइट की तस्वीर

4 जुलाई को अनंत और राधिका की डांडिया नाइट थी जिसकी तस्वीर सामने आई है।

14:02 (IST) 5 Jul 2024
अनंत राधिका की संगीत सेरेमनी में परफॉर्म करेंगे ये स्टार्स

अनंत अंबानी और राधिका मर्चेंट की संगीत सेरेमनी में जस्टिन बीबर से लेकर बादशाह तक परफॉर्म करने वाले हैं।

13:55 (IST) 5 Jul 2024
सोनिया गांधी को भी गया है अनंत-राधिका की शादी का न्योता, जानें गेस्ट लिस्ट

गुरुवार को अंबानी को सोनिया गांधी के जनपथ स्थित आवास पर देखा गया था, जहां उन्होंने सोनिया और राहुल गांधी दोनों से मुलाकात की और उन्हें शादी के लिए आमंत्रित किया। सोनिया गांधी के अलावा महाराष्ट्र के सीएम एकनाथ शिंदे भी इस शादी में शामिल होंगे। भाजपा के भी तमाम नेता अंबानी परिवार की खुशियों में शिरकत करने वाले हैं। यहां पढ़ें पूरी खबर

11:16 (IST) 5 Jul 2024
सोनिया गांधी को भी गया अनंत-राधिका की शादी का न्योता

अनंत अंबानी और राधिका मर्चेंट की शादी के लिए अंबानी परिवार ने सोनिया गांधी और राहुल गांधी को भी न्योता दिया है।

10:43 (IST) 5 Jul 2024
अनंत राधिका की शादी में परोसी जाएगी बनारस की खास चाट

रिपोर्ट्स की मानें तो अनंत और राधिका की शादी में बनारस की खास चाट और कुल्फी फलूदा परोसी जाएगी। खुद नीता अंबानी ने स्वाद चखा और फिर अपने बेटे की शादी के लिए इसका इंतजाम करवाया है।

19:08 (IST) 4 Jul 2024
मामा के प्री-वेडिंग फंक्शन मे नाचते दिखे ईशा अंबानी के बच्चे

ईशा अंबानी अपने पति और बच्चों के साथ सबका स्वागत करती नजर आईं। इस दौरान उनके बच्चे ढोल और बैंड बाजे की धुन पर नाचते नजर आए।

14:46 (IST) 4 Jul 2024
अनंत-राधिका के प्री-वेडिंग फंक्शन में परफॉर्म करने के जस्टिन ने चार्ज किए 83 करोड़

अनंत अंबानी और राधिका मर्चेंट के प्री-वेडिंग फंक्शन में जस्टिन बीबर परफॉर्म करेंगे और इसके लिए वह सुबह ही मुंबई पहुंच चुके हैं। रिपोर्ट्स के मुताबिक जस्टिन ने अपनी परफॉर्मेंस के लिए 83 करोड़ चार्ज किए हैं।

12:55 (IST) 4 Jul 2024
खास तरीके से हुई अनंत-राधिका की एंट्री

अनंत अंबानी और राधिका मर्चेंट ने अपनी शादी के प्री-वेडिंग फंक्शन की रस्म के लिए खास तरीके से एंट्री ली।

12:12 (IST) 4 Jul 2024
बॉयफ्रेंड के साथ पहुंचीं जान्हवी कपूर

जान्हवी कूपर अपने बॉयफ्रेंड शिखर पहाड़िया के साथ अंबानी परिवार के इस फंक्शन के लिए पहुंचीं। दोनों एक साथ काफी खूबसूरत दिख रहे थे।

12:12 (IST) 4 Jul 2024
मस्ती करते दिखे ऑरी

हमेशा की तरह इस बार भी ऑरी अंबानी परिवार के फंक्शन में नजर आए। वह हाथ में डफली लिए नजर आए।

11:59 (IST) 4 Jul 2024
अनिल अंबानी और टीना अंबानी भी आए नजर

अनंत अंबानी और राधिका के प्री-वेडिंग फंक्शन में टीना अंबानी अपने पति अनिल अंबानी के साथ नजर आईं। इस दौरान उन्होंने भी पिंक कलर की साड़ी पहनी थी।

11:55 (IST) 4 Jul 2024
पत्नी के साथ टयूनिंग करते दिखे आकाश अंबानी

मुकेश अंबानी के बड़े बेटे आकाश अंबानी और उनकी पत्नी श्लोखा मैचिंग आउटफिट में दिखे। श्लोखा ने ऑरेंज एंड पिंक लहंगा पहना था और आकाश ने उनसे मैचिंग कुर्ता पहना था।

11:53 (IST) 4 Jul 2024
Anant-Radhika pre-wedding live: एथनिक पहन पहुंचीं मानुषी छिल्लर

मानुषी छिल्लर भी अंबानी परिवार के फंक्शन में पुहंचीं, इस दौरान उन्होंने ऑरेंज कलर का इंडियना आउटफिट पहना था, जिसमें वह बेहद खूबसूरत दिख रही थीं।

11:51 (IST) 4 Jul 2024
Anant-Radhika Pre-wedding live: मुंबई पहुंचे जस्टिन बीबर

अनंत अंबानी और राधिका मर्चेंट की शादी के प्री-वेडिंग फंक्शन में अमेरिकन स्टार जस्टिन बीबर परफॉर्म करने वाले हैं और इसके लिए वो मुंबई पहुंच चुके हैं।