Anant Ambani-Radhika Merchant Pre-Wedding Updates: बिजनेस टाइकून मुकेश अंबानी के सबसे छोटे बेटे अनंत अंबानी की शादी से पहले अब एक और तीन दिन का प्री-वेडिंग फंक्शन चल रहा है। बीती रात संगीत का फंक्शन था, जिसमें बॉलीवुड के सितारों का तांता लगा। जान्हवी कपूर अपने बॉयफ्रेंड शिखर पहाड़िया के साथ पहुंची। मानूषी छिल्लर ने भी पहले दिन के फंक्शन में शिरकत की। अनंत और राधिका की शादी 12 जुलाई को है और अभी अंबानी परिवार में एक और प्री-वेडिंग फंक्शन चल रहा है जो 3 दिनों तक चलेगा। पहले दिन तीन जुलाई को मामेरु की रस्म हुई। इस रस्म के लिए कलर कोड रखा गया था जो था ऑरेंज और गुलाबी। नीता अंबानी, ईशा अंबानी, श्लोखा सभी ने एक से बढ़कर एक ट्रेडिशनल आउटफिट पहना था। होने वाली दुल्हन राधिका ने बंधेज प्रिंट का लहंगा पहना है, जिसकी तारीफ हर कोई कर रहा है। इस तीन दिन के फंक्शन में जस्टिन बीबर भी परफॉर्म करने वाले हैं और इसके लिए वो भारत पहुंच चुके हैं।
वर्ल्ड कप जीतने के बाद वरुण धवन ने अनंत-राधिका के संगीत फंक्शन में रोहित शर्मा से मुलाकात की।
विक्की कौशल भी अंबानी के फंक्शन में पहुंचे थे और उन्होंने अपने 'तौबा तौबा' सॉन्ग पर शहनाज गिल के साथ डांस भी किया।
अनंत अंबानी और राधिका मर्चेंट के संगीत के फंक्शन में जस्टिन बीबर ने परफॉर्म किया और उनके गाने पर सभी लोग दिल खोलकर नाचे।
अनंत-राधिका के संगीत में मुकेश अंबानी और नीता ने अपने पोता पोती और नाती नातिन के साथ एक क्यूट वीडियो शूट करवाया। इनका वीडियो तेजी से वायरल हो रहा है।
सलमान खान ने अनंत अंबानी और राधिका मर्चेंट के संगीत में दमदार परफॉर्मेंस दी। उनका वीडियो भी सामने आया है।
सलमान खान भी अनंत अंबानी और राधिका मर्चेंट के संगीत के फंक्शन में पहुंचे। भाईजान ने अपना ऑल ब्लैक कैरी किया और इसमें वो बेहद हैंडसम दिख रहे थे।
अंबानी के इस फंक्शन में मोनी रॉय अपनी बेस्ट फ्रेंड दिशा पाटनी के साथ नजर आईं।
अनन्या पांडे भी इस फंक्शन में पहुंची थीं। इस दौरान उन्होंने गोल्डन कलर का आउटफिट पहना था। माधुरी दीक्षित भी अपने पति डॉक्टर नेने के साथ में नजर आईं।
आलिया भट्ट अपनी बहन शाहीन और रणबीर कपूर के साथ अंबानी परिवार के फंक्शन में पहुंची थीं। आदित्य रॉय कपूर भी उनके साथ पोज देते नजर आए। इसके साथ ही सारा भी गोल्डन आउटफिट में नजर आईं।
शहनाज गिल भी अंबानी परिवार के फंक्शन में शामिल हुईं और उन्होंने गोल्डन कलर की साड़ी पहनी थी, जिसमें वह काफी खूबसूरत दिख रही थीं। देखें तस्वीर
अनंत और राधिका के संगीत में दीपिका पादुकोण पर्पल साड़ी में नजर आईं, साड़ी में उनका प्रेग्नेंसी ग्लो और बेबी बंप साफ नजर आया। उनकी खूबसूरती की हर कोई तारीफ कर रहा है।
शुक्रवार को अनंत अंबानी और राधिका मर्चेंट के संगीत का फंक्शन था, जिसमें अंबानी परिवार ने 'ओम शांति ओम' गाने पर एक साथ परफॉर्म किया।
हॉलीवुड सिंगर जस्टिन बीबर अनंत अंबानी की संगीत सेरेमनी में शामिल होने के लिए मुंबई पहुंच चुके है। एयरपोर्ट पर उन्हें कैजुअल लुक में स्पॉट किया गया है।
राधिका मर्चेंट ने डांडिया नाइट में पर्पल कलर का हेवी एंब्रॉयडरी वाला लहंगा पहना था, जिसमें वह बेहद खूबसूरत दिख रही थीं।
श्लोका ने डांडिया नाइट के लिए मल्टिकलर का खूबसूरत लहंगा पहना था। आकाश ने भी ब्लू कलर का कुर्ता पजामा पहना था।
4 जुलाई को अनंत और राधिका की डांडिया नाइट थी जिसकी तस्वीर सामने आई है।
अनंत अंबानी और राधिका मर्चेंट की संगीत सेरेमनी में जस्टिन बीबर से लेकर बादशाह तक परफॉर्म करने वाले हैं।
गुरुवार को अंबानी को सोनिया गांधी के जनपथ स्थित आवास पर देखा गया था, जहां उन्होंने सोनिया और राहुल गांधी दोनों से मुलाकात की और उन्हें शादी के लिए आमंत्रित किया। सोनिया गांधी के अलावा महाराष्ट्र के सीएम एकनाथ शिंदे भी इस शादी में शामिल होंगे। भाजपा के भी तमाम नेता अंबानी परिवार की खुशियों में शिरकत करने वाले हैं। यहां पढ़ें पूरी खबर
अनंत अंबानी और राधिका मर्चेंट की शादी के लिए अंबानी परिवार ने सोनिया गांधी और राहुल गांधी को भी न्योता दिया है।
रिपोर्ट्स की मानें तो अनंत और राधिका की शादी में बनारस की खास चाट और कुल्फी फलूदा परोसी जाएगी। खुद नीता अंबानी ने स्वाद चखा और फिर अपने बेटे की शादी के लिए इसका इंतजाम करवाया है।
ईशा अंबानी अपने पति और बच्चों के साथ सबका स्वागत करती नजर आईं। इस दौरान उनके बच्चे ढोल और बैंड बाजे की धुन पर नाचते नजर आए।
अनंत अंबानी और राधिका मर्चेंट के प्री-वेडिंग फंक्शन में जस्टिन बीबर परफॉर्म करेंगे और इसके लिए वह सुबह ही मुंबई पहुंच चुके हैं। रिपोर्ट्स के मुताबिक जस्टिन ने अपनी परफॉर्मेंस के लिए 83 करोड़ चार्ज किए हैं।
अनंत अंबानी और राधिका मर्चेंट ने अपनी शादी के प्री-वेडिंग फंक्शन की रस्म के लिए खास तरीके से एंट्री ली।
जान्हवी कूपर अपने बॉयफ्रेंड शिखर पहाड़िया के साथ अंबानी परिवार के इस फंक्शन के लिए पहुंचीं। दोनों एक साथ काफी खूबसूरत दिख रहे थे।
हमेशा की तरह इस बार भी ऑरी अंबानी परिवार के फंक्शन में नजर आए। वह हाथ में डफली लिए नजर आए।
अनंत अंबानी और राधिका के प्री-वेडिंग फंक्शन में टीना अंबानी अपने पति अनिल अंबानी के साथ नजर आईं। इस दौरान उन्होंने भी पिंक कलर की साड़ी पहनी थी।

मुकेश अंबानी के बड़े बेटे आकाश अंबानी और उनकी पत्नी श्लोखा मैचिंग आउटफिट में दिखे। श्लोखा ने ऑरेंज एंड पिंक लहंगा पहना था और आकाश ने उनसे मैचिंग कुर्ता पहना था।
मानुषी छिल्लर भी अंबानी परिवार के फंक्शन में पुहंचीं, इस दौरान उन्होंने ऑरेंज कलर का इंडियना आउटफिट पहना था, जिसमें वह बेहद खूबसूरत दिख रही थीं।
अनंत अंबानी और राधिका मर्चेंट की शादी के प्री-वेडिंग फंक्शन में अमेरिकन स्टार जस्टिन बीबर परफॉर्म करने वाले हैं और इसके लिए वो मुंबई पहुंच चुके हैं।