आजतक की डिबेट के दौरान अंजना ओम कश्यप के सामने संबित पात्रा कांग्रेस नेता पर बिफर पड़े। इस बीच बीजेपी नेता ने कांग्रेस लीडर पर तंज कसते हुए उन्हें चाचा कहकर पुकारना शुरू कर दिया। संबित ने कहा कि अपनी पार्टी के लिए पहले मॉनिटर ढूंढों फिर चुनाव लड़ना। संबित पात्रा बोले- सुनो चचा सुनो, सुनो पहले। इस पर कांग्रेस नेता कहते हैं- अरे आप भी तो बीच में बोल रहे थे जनाब।
बीजेपी प्रवक्ता बोले- ‘देखिए अंजना जी कांग्रेस पार्टी का यही हाल है, चुनावों से पहले ये ऐसे ही अनरगल बोलेंगे। चुनाव के दिन बोलेंगे इवीएम खराब था, ईवीएम मेनुपुलेट है। ये ऐसे ही रोएंगे। पत्थर पर सिर मारेंगे तो खून तो मेरा ही बहेगा। इससे क्या फायदा होगा अंजना जी? ये बोल रहे थे – ऐसा हो गया ने, ऐसा हो गया ने? संबित पूछते हैंड- कांग्रेस खत्म हो गया ने? आज कहां है?’
पात्रा ने आगे कहा- ‘तीन में न तेरह में कांग्रेस पार्टी कहीं नहीं है। देखिए आपको मैं बताता हूं, अंजना जी कांग्रेस पार्टी का एक स्लोगन था- कांग्रेसी कालोहा, ढेंगेदाओ मोड़िए डाव। मतलब जो कांग्रेस का हाथ है, काला हाथ है भ्रष्टाचार का हाथ है। ढेगेदाओ- तोड़दो , मुड़िएदाओ-मोड़दो। आज उसी पर जाकर झूले हुए हैं। न इनके पास प्रॉम्टर है न इनके पास मॉनिटर है। पहले मॉनिटर ढूंढो बे चचा जी। मॉनिटर ही नहीं है घर में तो कहां इलेक्शन लड़ोगे?’
कांग्रेस आज कहां है, ना तीन में ना तेरह में : @sambitswaraj#हल्ला_बोल #WestBengalPolls @anjanaomkashyap pic.twitter.com/wp0Jakp2ZH
— AajTak (@aajtak) March 8, 2021
संबित के इस बयान के बाद लोगों ने भी रिएक्ट करना शुरू कर दिया। अरुणेश नाम के यूजर ने लिखा- बगैर वेतन हवाई चप्पल पहने इस महिला को हराने के लिए पूरा सरकारी सिस्टम, गोदी मीडिया की फ़ौज व IT सेल की पूरी टोली लगी हुई है। फिर भी एक अकेली ये महिला सबको छक्का छुड़ाए हुए है। सच में महिला दिवस पर ऐसी ही जुझारू महिलाओं को “महिला दिवस” की हार्दिक शुभकामनाएं।
मानी नाम के यूजर ने कहा- भाजपा में ताक़त होती तो अपने दम पर उम्मीदवार खड़े कर चुनाव लड़ते। जहां देखो ये दूसरे की थाली से निवाला लेकर अपनी दूकान चलाने में लगे हैं। वो भी छ साल बाद? हार कर ख़रीदने में लग जाते है। फिर इन्हें मिलते हैं या तो खिलाड़ी या फ़िल्मी कलाकर, हद है।
एक यूजर ने कहा- भ्रष्टाचारी परिवार, हिंदुस्तान का नंबर वन भ्रष्टाचारी परिवार। उस गड्ढे में घुसी हुई है कांग्रेस। सोनिया गांधी भ्रष्टाचार के आरोपी प्रियंका वाड्रा का पति रॉबर्ट वाड्रा भ्रष्टाचार का आरोपी कांग्रेस का भूतपूर्व अध्यक्ष राहुल गांधी भ्रष्टाचार का आरोपी महा भ्रष्टाचार कंठ तक भ्रष्टाचार। विष्णु नाम के यूजर ने कहा- आज के हालात देखते हुए कांग्रेस पार्टी का राष्ट्रीय स्तर पर वापसी करना लगभग नामुमकिन जैसा ही है। इस पार्टी का वर्तमान और भविष्य दोनों ही लगभग समाप्ति की ओर है। राष्ट्रीय स्तर पर देखा जाए तो।
विजय नाम के यूजर ने लिखा- इसीलिए आपको गोदी मीडिया कहा जाता है। शिखा जी से पूरे शो में एक कमेंट क्योंकि गोदी मीडिया को पता लग गया था, वह समझदार पत्रकार हैं और संबित पात्रा की पूरी क्लास ले सकती हैं, इसलिए गोदी मीडिया ने उनको रोक दिया और पूरा समय पात्रा को दिया लानत है ऐसे पत्रकारिता पर।

