उत्तर प्रदेश में समाजवादी पार्टी ने जैदपुर विधानसभा सीट भाजपा से छीन ली है। साथ ही, बीएसपी की जलालपुर सीट पर भी कब्जा जमा लिया। वहीं, बीजेपी ने बलहा और लखनऊ कैंट समेत 7 सीटें अपने नाम की हैं और उसके सहयोगी अपना दल (एस) ने प्रतापगढ़ सीट बरकरार रखी है। गंगोह विधानसभा सीट के उपचुनाव में भाजपा प्रत्याशी ने ज्यादातर राउंड तक पीछे रहने के बाद जोरदार वापसी करते हुए अपने करीबी प्रतिद्वंद्वी कांग्रेस प्रत्याशी को हरा दिया। गौरतलब है कि यूपी में 2022 में विधानसभा चुनाव होने हैं, लेकिन उससे पहले सोमवार (21 अक्टूबर) को 11 विधानसभा सीटों पर हुए उपचुनाव सेमीफाइनल की तरह माने गए।
इन सीटों पर आएंगे नतीजे: यूपी की जिन 11 सीटों के नतीजे आ आए हैं, उनके नाम गंगोह, रामपुर, इगलास, लखनऊ कैंट, गोविंद नगर, मानिकपुर, जैदपुर, जलालपुर, बाल्हा, घोसी और प्रतापगढ़ हैं। इन 11 सीटों में से 8 पर पिछले विधानसभा चुनाव में बीजेपी ने जीत दर्ज की थी। वहीं, एक सीट एनडीए की सहयोगी पार्टी अपना दल के खाते में गई थी। इसके अलावा एक-एक सीट एसपी और बीएसपी ने जीती थी।
Uttar Pradesh, Bihar By-Election Results 2019 Live: Check here
By-Election Results 2019 Live Updates: यूपी-बिहार समेत 17 राज्यों By-Election Results
सबसे पहला परिणाम जैदपुर का आया जहां सपा के गौरव कुमार ने भाजपा के अंबरीश को 4165 मतों से हराया । यह सीट सपा ने भाजपा से छीनी है। वहीं बलहा सीट पर भाजपा का कब्जा बरकरार है। यहां भाजपा की सरोज सोनकर ने अपने निकटतम प्रतिद्वंद्वी सपा की किरण भारती को 46 हजार 487 मतों से हराया। अपना दल के प्रत्याशी राजकुमार पाल प्रतापगढ़ विधानसभा सीट पर चुनाव जीत गये हैं। साथ ही भाजपा ने लखनऊ कैण्ट सीट बरकरार रखी है।
यहां देखें LIVE नतीजे – हरियाणा विधानसभा चुनाव परिणाम 2019 | महाराष्ट्र विधानसभा चुनाव परिणाम 2019


उत्तर प्रदेश में समाजवादी पार्टी ने जैदपुर विधानसभा सीट भाजपा से छीन ली है जबकि सत्ताधारी पार्टी ने बलहा और लखनऊ कैण्ट सीट बरकरार रखी है । भाजपा की सहयोगी अपना दल ने प्रतापगढ़ सीट बरकरार रखी है । सात अन्य सीटों के लिए मतगणना जारी है । भाजपा पांच जगहों पर आगे चल रही है । सपा रामपुर में और बसपा जलालपुर में आगे है।
प्रियंका गांधी का बड़ा आरोप- भाजपा इतने अहंकार में है कि गंगोह में हमारे जीतते हुए प्रत्याशी को काउंटिंग सेंटर से निकालकर उनका मंत्री जनता का निर्णय बदलने के प्रयास में है।
गंगोह विधानसभा उपचुनाव में काँग्रेस जीत की ओर। अपनी संभावित हार से बौखलाई भाजपा सरकार ने प्रशासन के ज़रिये 27 राउंड की मतगणना के बाद मतगणना को रोक दिया है। तानाशाही रवैये और सरकारी मशानरी का दुरूपयोग कर चुनाव जीतना चाहती है भाजपा।
कांग्रेस अध्यक्ष यूपी अजय कुमार लल्लू ने मीडिया से बात करते हुए आरोप लगाया कि भाजपा गंगोह में चुनाव परिणाम में हेरफेर करने की कोशिश कर रही है। उन्होंने कहा कि 27 वें राउंड तक अग्रणी रहने वाले कांग्रेस उम्मीदवार को मतगणना केंद्र के बाहर भेजा गया है।
गोविंदनगर से बीजेपी प्रत्याशी सुरेंद्र मैथानी जीते। सुरेंद्र मैथानी ने करिश्मा ठाकुर को हराया है।
अरुण द्विवेदी - 8488
मेजर आशीष चतुर्वेदी - 16495
दिलप्रीत सिंह डी0पी0 - 13516
सुरेश चंद्र तिवारी - 47247
मतगणना के 13 दौर के बाद भाजपा के आनंद शुक्ला 11522 वोटों से आगे चल रहे हैं। शुक्ला को अब तक 31585 वोट मिले हैं और उनके बाद सपा कैंडिडेट निर्भय सिंह पटेल हैं जिन्होंने 20063 वोट हासिल किए हैं।
लखनऊ कैंट सीट से चुनाव लड़ रहे भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के ब्राह्मण चेहरे सुरेश चंद्र तिवारी 24867 वोटों से आगे चल रहे हैं। उल्लेखनीय है कि लखनऊ की कैंट सीट को सवर्णों की बड़ी आबादी के कारण उच्च जाति की सीट के रूप में जाना जाता है और 1990 तक कांग्रेस का गढ़ था, लेकिन तब यह राम मंदिर आंदोलन के बाद भाजपा की ओर खिसक गई। यह वही सीट थी जिसमें इन उपचुनावों में केवल 28.5 प्रतिशत मतदान हुआ था।
उत्तर प्रदेश विधानसभा उपचुनाव: चुनाव आयोग के आधिकारिक रुझानों के अनुसार, भाजपा -5, बसपा- 2, सपा- 2 और कांग्रेस -1 पर आगे चल रही है।
बाराबंकी में सपा के गौरव रावत 21992 वोट हासिल कर चुके हैं। जबकि भाजपा के अम्बरीष को 14838, कांग्रेस के तनुज पुनिया 13411 और बसपा के अखिलेश को 5282 वोट मिले हैं।
उपचुनाव परिणाम 2019 LIVE काउंटिंग और अपडेट: कांग्रेस ने गंगोह में बढ़त बनाए रखी, रामपुर में समाजवादी पार्टी और यूपी उपचुनाव में लखनऊ कैंट में भाजपा आगे है।
बाराबंकी में समाजवादी पार्टी (सपा) ने 5500 वोटों के साथ बाराबंकी की एक आरक्षित सीट जैदपुर सीट पर बढ़त बना ली है, जबकि बीजेपी की सहयोगी अपना दल प्रतापगढ़ में 3800 वोटों से आगे चल रही है।
यूपी उपचुनाव में समाजवादी पार्टी 3, भाजपा 2 और बसपा 2 पर सीटों पर बढ़त बना चुकी है। सहारनपुर में कांग्रेस आगे चल रही है।
लखनऊ कैंट सीट पर हैं सबसे ज्यादा उम्मीदवार मैदान में है।
2 पर SP आगे
1 पर BJP आगे
1 पर BSP आगे है।
प्रतापगढ़ में अपना दल के उम्मीदवार राजकुमार पाल ने अब बढ़त बना ली है और 103 मतों से आगे हैं। शुरुआती रुझानों के अनुसार, कांग्रेस कुछ सौ वोटों के साथ प्रतापगढ़ सीट पर आगे चल रही थी।
यूपी विधानसभा की 11 सीटों पर उपचुनाव के नतीजे कुछ देर में आएंगे। गंगोह से समाजवादी पार्टी आगे चल रही है।
भाजपा शुरुआती रुझानों के अनुसार मऊ, मानिकपुर और लखनऊ कैंट सीटों पर बढ़त बनाए हुए है। भाजपा, बहुजन समाज पार्टी (बसपा), समाजवादी पार्टी (सपा) और कांग्रेस के साथ सभी 11 विधानसभा सीटों पर मुकाबला है। राज्य में उपचुनावों में 47.05 प्रतिशत मतदान हुआ था।
शुरुआती रुझानों के अनुसार प्रतापगढ़ सीट पर कांग्रेस कुछ सौ वोटों से कांग्रेस आगे है। उत्तर प्रदेश में 11 विधानसभा सीटें हैं जिनमें वर्तमान में मतगणना जारी है।
यूपी की 11 विधानसभा सीटों के उपचुनाव की वोटिंग के बाद गिनती जारी है। इस चुनाव में सपा- बसपा के साथ सत्ताधारी बीजेपी से लेकर कांग्रेस चुनावी मैदान में हैं।
उपचुनाव में भाजपा, बहुजन समाज पार्टी (बसपा), समाजवादी पार्टी (सपा) और कांग्रेस के बीच मुकाबला है। इनमें से आठ सीटें पहले भाजपा और एक उसके सहयोगी अपना दल (सोनेलाल) के पास थीं। रामपुर और जलालपुर (अम्बेडकरनगर) की सीटें क्रमशः समाजवादी पार्टी और बहुजन समाज पार्टी के पास थीं।
उत्तर प्रदेश में 11 विधानसभा सीटों के नतीजे आज आएंगे। यह चुनाव योगी आदित्यनाथ सरकार के लिए लिटमस टेस्ट होगा।