UP Nikay Chunav Results 2023 में मतगणना शुरू होने के साथ ही निर्विरोध जीत में उत्तर प्रदेश में सत्तारूढ़ भारतीय जनता पार्टी ( BJP ) की बढ़त देखने को मिल रही है। उत्तर प्रदेश चुनाव आयोग की वेबसाइट पर आए परिणामों के मुताबिक नगर निगम पार्षदों की 8 सीटों पर BJP के उम्मीदवार निर्विरोध जीत हासिल कर चुके हैं। इनमें अलीगढ़ के 5, आगरा के दो और फिरोजाबाद जिले के एक वार्ड पर BJP के उम्मीदवार निर्विरोध नगर निगम पार्षद चुने गए हैं।
शाम 4 बजे तक साफ हो सकती है पूरी तस्वीर
उत्तर प्रदेश नगर निकाय चुनाव परिणाम (UP Nagar Nigam Election Result 2023) के उत्तर प्रदेश में वोटों की गिनती शुरू हो चुकी है। सबसे पहले नगर निगमों के रिजल्ट आने की संभावना है क्योंकि यहां ईवीएम के जरिए मतदान किए गए थे। यूपी के सभी 17 नगर निगमों के चुनाव परिणाम शाम 4 बजे तक आ सकते हैं।
आयोग की वेबसाइट पर आधिकारिक घोषणा
आयोग की वेबसाइट पर आधिकारी घोषणा के मुताबिक निगम पार्षद की अलीगढ़ की 37-कनवरी गंज सीट से कुलदीप पान्डे, 76-बेगमबाग सीट से दीपू शर्मा, 58-घनश्याम पुरी से अनिल कुमार सेंगर, 17-छावनी से महावीर सिंह, 18-कृष्णापुरी से अगन लाल निर्विरोध विजयी घोषित हुए। आगरा की 94-कमला नगर ब्लाक ई एफ जी सीट से प्रदीप अग्रवाल और 54-जयपुर हाउस सीट से रेनू गुप्ता ने निर्विरोध बाजी मार ली है। वहीं, फिरोजाबाद की 26-तिलक नगर सीट से भाजपा की पूनम शर्मा ने बाजी मारी।
UP Nagar Nikay Chunav Results 2023: यूपी नगर निगम में कौन आगे कौन पीछे
नगर निगम का नाम | कौन आगे | कौन पीछे |
लखनऊ | सुषमा खरकवाल, भाजपा | वंदना मिश्रा, सपा |
सहारनपुर | डॉ. अजय कुमार, भाजपा | नूर हसन मलिक, सपा |
आगरा | लता बाल्मीकि, बसपा | हेमलता दिवाकर कुशवाहा, भाजपा |
मथुरा | विनोद अग्रवाल, भाजपा | तुलसीराम शर्मा, सपा |
मेरठ | हरिकांत अहलूवालिया, भाजपा | सीमा प्रधान, सपा |
गाजियाबाद | सुनीता दयाल, भाजपा | पूनम यादव, सपा |
मुरादाबाद | विनोद अग्रवाल, भाजपा | हाजी रईसुद्दीन, सपा |
बरेली | उमेश गौतम, भाजपा | डॉ. आईएस तोमर, सपा |
शाहजहांपुर | अर्चना वर्मा, भाजपा | माला राठौर, सपा |
अलीगढ़ | प्रशांत सिंघल, भाजपा | जमीर उल्लाह, सपा |
फिरोजाबाद | कामिनी राठौर, भाजपा | मशरूफ फातिमा, सपा |
कानपुर | प्रमिला पांडेय, भाजपा | वंदना वाजपेयी, सपा |
झांसी | बिहारी लाल आर्य, भाजपा | सतीश जतारिया, सपा |
प्रयागराज | उमेश चंद्र गणेश केसरवानी, भाजपा | अजय श्रीवास्तव, सपा |
अयोध्या | महंत गिरीश पति त्रिपाठी, भाजपा | आशीष पांडेय, सपा |
गोरखपुर | डॉ. मंगलेश श्रीवास्तव, भाजपा | काजल निषाद, सपा |
वाराणसी | अशोक तिवारी, भाजपा | ओम प्रकाश सिंह, सपा |
नगर निकाय की 44 सीटों पर निर्विरोध नतीजे
रिपोर्ट्स के मुताबिक उत्तर प्रदेश निकाय चुनावों की मतगणना पहले से ही चुनाव आयोग ने 44 नगर निकायों के चुनावी नतीजे घोषित कर दिए। इन सीटों पर इकलौते उम्मीदवार को किसी विरोधी की तरफ से कई टक्कर नहीं मिली। इसलिए इन सीटों पर निर्विरोध चुनावों का नतीजा आ गया। चुनाव आयोग ने भी बिना किसी देरी के इनके नतीजे घोषित कर दिए। निर्विरोध घोषित विजेताओं में फिलहाल सभी पर भाजपा उम्मीदवार ही काबिज हैं।
UP Nikay Chunav Results LIVE: यूपी निकाय चुनाव में ‘नायक’ कौन | BJP vs SP | UP Results | VIDEO
BJP, सपा और बसपा में मुख्य मुकाबला
उत्तर प्रदेश नगर परिषद और नगर पंचायत चुनाव के लिए बैलेट पेपर के जरिए मतदान करवाया गया था। इसलिए इन दोनों नगर निकायों के चुनाव का रिजल्ट आने में समय लगेगा। यूपी नगर निकाय चुनावों में कई दलों ने अपने प्रत्याशी उतारे थे, लेकिन नगर निगम, परिषद और पंचायत चुनाव के लिए ज्यादातर सीटों पर मुख्य मुकाबला सत्तारूढ़ बीजेपी और विपक्षी दल सपा और बसपा के बीच बताया जा रहा है। उत्तर प्रदेश नगर निकाय चुनावों में कई सीटों पर चौंकाने वाले परिणाम आने की भी संभावना है।