Singhbhum Lok Sabha Election 2024 Date, Candidate Name: लोकसभा चुनाव का बिगुल बज चुका है। सभी पार्टियां जोर-शोर से प्रचार-प्रसार में जुट गई हैं। बीजेपी ने इस सीट से गीता कोड़ा को अपना प्रत्याशी बनाया है। गीता कोड़ा इससे पहले कांग्रेस में थी। कुछ दिनों पहले ही इन्होंने कांग्रेस छोड़ बीजेपी का दामन थामा है। पिछले लोकसभा में गीता कोड़ा ने कांग्रेस से चुनाव जीतकर यहां से सांसद बनी थीं।
6 विधानसभा क्षेत्र
सिंहभूम झारखंड का महत्वपूर्ण सीट है। इस क्षेत्र का गठन 1952 देश के पहले लोकसभा चुनावों में नहीं हुआ था। दूसरे लोकसभा चुनाव के दौरान 1957 में यह संसदीय क्षेत्र अस्तित्व में आया था। इस क्षेत्र में 6 विधानसभा क्षेत्र सरायकेला, चाईबासा, मझगांव, जगनाथपुर, मनोहरपुर और चक्रधरपुर शामिल हैं। यहां का शहीद पार्क प्रमुख पर्यटन स्थल है।
बीजेपी ने गीता कोड़ा को बनाया प्रत्याशी
सिंहभूम निर्वाचन क्षेत्र अनुसूचित जनजाति के उम्मीदवारों के लिए आरक्षित है। यह क्षेत्र पश्चिमी सिंहभूम और सरायकेला खरसावां जिले के कुछ हिस्सों को कवर करता है। बीजेपी ने 2024 में इस बार गीता कोड़ा पर भरोसा जताया है। कांग्रेस को झटका देकर बीजेपी में शामिल होने वाली गीता कोड़ा ने दावा किया है कि इस बार सिंहभूम पर बीजेपी चुनाव जीतेगी।
कौन हैं गीता कोड़ा
गीता कोड़ा भाजपा नेता हैं। कोड़ा सिंहभूम लोकसभा क्षेत्र से सांसद हैं। इससे पहले वह जय भारत समानता पार्टी से जुड़ी थीं। 26 फरवरी 2024 को उन्होंने भारतीय राष्ट्रीय कांग्रेस छोड़ दी और उसी दिन भाजपा में शामिल हो गईं।
गीता कोड़ा का जन्म 26 सितंबर 1983 में मेघहातु बुरु नाम के जिले में हुआ था। वे इंटरमीडिएट तक पढ़ी हैं। मधु कोड़ा से शादी करने के बाद वे काफी समय तक हाउसवाइफ बनकर ही रहीं। 2009 में जब मधु कोड़ा को भ्रष्टाचार के मामले में जेल जाना पड़ा तब गीता कोड़ा ने राजनीति में कदम रखा था। इस सीट से उनके पति मधु कोड़ा दो बार पहले भी चुनाव जीत चुके थे।
2019 में क्या रहा परिणाम
पार्टी- कांग्रेस, गीता कोड़ा- जीतीं, वोट- 431815
पार्टी- बीजेपी, निकटतम प्रतिद्वंद्वी- लक्ष्मण गिलुवा, वोट- 359660
हार का अंतर- 72155
वोटिंग प्रतिशत- 69
कितने हैं मतदाता
पुरुष मतदाता- 636718
महिला मतदाता- 633192
कुल मतदाता- 1269917