Rajasthan Vidhan Sabha Election Result 2018, Rajasthan Chunav Result 2018 Updates: कांग्रेस ने राजस्थान में सत्तारूढ भाजपा को शिकस्त दे दी है। कुल 199 सीटों पर हुए चुनाव में कांग्रेस ने 99, भाजपा 73, बहुजन समाज पार्टी 6, कम्यूनिस्ट पार्टी ऑफ इंडिया 2, भारतीय ट्राइबल पार्टी 2, राष्ट्रीय लोक दल 1, राष्ट्रीय लोकतांत्रिक पार्टी 3 और 13 निर्दलीय प्रत्याशियों ने जीत हासिल की। कांग्रेस बहुमत के जादुई आंकड़े के लगभग पास पहुंच गयी है और सरकार बनाने की तैयारी में है। वहीं पार्टी की हार के बाद मुख्यमंत्री वसुंधरा राजे ने अपना इस्तीफा मंगलवार रात राज्यपाल कल्याण सिंह को सौंप दिया। बता दें कि राज्य की 200 सीटों की विधानसभा में बहुमत का जादुई आंकड़ा 101 का है। फिलहाल 199 सीटों पर चुनाव हुआ है जबकि बसपा प्रत्याशी के निधन के चलते रामगढ सीट पर चुनाव स्थगित कर दिया गया है।
कांग्रेस विधायक दल की बुधवार को जयुपर में बैठक होगी जिसमें विधायक दल नेता सहित अन्य मुद्दों पर चर्चा होगी। पार्टी का कहना है कि मुख्यमंत्री पद पर अंतिम फैसला पार्टी आलाकमान करेगा लेकिन इस बारे में कल तक फैसला होने की पूरी संभावना है। कांग्रेस के प्रदेश प्रभारी अविनाश पांडे ने संवाददाताओं को बताया कि पार्टी विधायक दल की बैठक बुधवार सुबह 11 बजे प्रदेश मुख्यालय में होगी। इसमें विधायकों की राय ली जाएगी और पार्टी आलाकमान को अवगत कराया जाएगा। इसके बाद शाम को पुन: बैठक होगी जिसमें मुख्यमंत्री का नाम तय हो सकता है। पार्टी के पर्यवेक्षक के सी वेणुगोपाल यहां पहुंच गए हैं।
चुनाव में पार्टी की हार के बाद मुख्यमंत्री वसुंधरा राजे रात लगभग सवा आठ बजे राजभवन में राज्यपाल कल्याण सिंह से मिलीं और अपना इस्तीफा उन्हें सौंप दिया। बाद में जारी एक बयान में वसुंधरा ने कांग्रेस को जीत की बधाई देते हुए कहा, ‘जनादेश सर आंखों पर।’ जहां तक परिणाम की बात है तो कांग्रेस के सचिन पायलट सहित सभी प्रमुख नेता चुनाव जीते हैं हालांकि झालरापाटन पर मानवेंद्र सिंह हार गए। यहां से मुख्यमंत्री वसुंधरा राजे लगातार पांचवीं बार जीतीं। इसी तरह कांग्रेस के वरिष्ठ जाट नेता व नेता प्रतिपक्ष रामेश्वर डूडी नोखा सीट पर हार गए।
जहां तक भाजपा का सवाल है तो मुख्यमंत्री राजे के साथ उनके गृहमंत्री गुलाब चंद कटारिया, चिकित्सा मंत्री कालीचरण सर्राफ, पंचायत राज मंत्री राजेंद्र सिंह राठौड़ व उच्च शिक्षा मंत्री किरण महेश्वरी जीत गये हैं, लेकिन वसुंधरा राजे सरकार में कद्दावर रहे कई मंत्री विधानसभा चुनाव हार गए हैं। इनमें परिवहन मंत्री युनूस खान, खान मंत्री सुरेंद्र पाल सिंह टीटी, यूडीएच मंत्री श्रीचंद कृपलानी, जल संसाधन मंत्री डा रामप्रताप, गोपाल मंत्री ओटाराम देवासी, कृषि मंत्री प्रभु लाल सैनी, सहकारिता मंत्री अजय सिंह किलक व खान मंत्री सुरेंद्र पाल सिंह टीटी, सामाजिक न्याय व आधिकारिता मंत्री अरूण चतुर्वेदी हैं।
Election Result 2018 LIVE: Telangana | Mizoram | Madhya Pradesh | Chhattisgarh Election Result 2018
Rajasthan Chunav Result 2018 Seat Wise Winners List
- ब्यावरः भाजपा के शंकर सिंह रावत ने कांग्रेस के पारसमल जैन को 4502 मतों के अंतर से हराया।
- बेगूंः कांग्रेस के बिधुड़ी राजेंद्र सिंह ने भाजपा के डॉक्टर सुरेश धाकड़ को 1661 वोटों के अंतर से हराया।
- बेहरोड़ः निर्दलीय बलजीत यादव ने कांग्रेस के रामचंद्र यादव को 3836 मतों के अंतर से हराया।
- भद्राः सीपीएम के बलवान पूनिया ने भाजपा के संजीव कुमार को 23,153 मतों के अंतर से हराया।
वसुंधराः प्रधानमंत्रीजी, राष्ट्रीय अध्यक्ष जी, कार्यकर्ताओं और साथियों का मार्गदर्शन और साथ के लिए धन्यवाद देती हूं।
वसुंधराः मीडिया को भी धन्यवाद देती हूं।
वसुंधराः विधानसभा में मजबूत विपक्ष बनकर मुद्दों को उठाएंगे
Final Results...
- बासेरीः कांग्रेस ने खिलाड़ी लाल बैरवा ने भाजपा के छित्रिया लाल जाटव को 17,556 मतों के अंतर से हराया।
- बस्सीः निर्दलीय लक्ष्मण मीणा ने भाजपा के कन्हैयालाल को 42,764 के अंतर से हराया।
- बयानाः कांग्रेस के अमर सिंह ने भाजपा की डॉक्टर रितु बनावट को 6695 मतों से पराजित किया।
- बायटुः कांग्रेस के हरीश चौधरी ने रालोपा के उम्मेद राम को 13,803 मतों के अंतर से हराया।
राजस्थान में वसुंधरा राजे ने मुख्यमंत्री पद से इस्तीफा दिया। उन्होंने राजभवन जाकर अपना इस्तीफा सौंप दिया है। गौरतलब है कि परंपरा के मुताबिक एक बार फिर राजस्थान में भाजपा हारती हुई नजर आ रही है।
- बारां-अटरुः कांग्रेस के पानाचंद मेघवाल ने भाजपा के बाबू लाल वर्मा को 12,248 मतों के अंतर से हराया।
- बारीः कांग्रेस के गिरिराज सिंह ने भाजपा के जसवंत सिंह को 19,683 मतों के अंतर से हराया।
- बड़ी सादड़ीः भाजपा के ललित कुमार ओस्तवाल ने कांग्रेस के प्रकाश चौधरी को 8810 मतों के अंतर से हराया।
- बाड़मेरः कांग्रेस के मेवाराम जैन ने भाजपा के कर्नल सोनाराम चौधरी को 33,047 मतों के अंतर से हराया।
...इन सीटों पर भी अंतिम नतीजे आए
- बामनवासः कांग्रेस की इंद्रा ने निर्दलीय नवल किशोर मीणा को 38,513 के अंतर से हराया। यहां पिछली बार की विजेता भाजपा तीसरे नंबर पर रही।
- बांदीकुईः कांग्रेस के गजराज खताना ने भाजपा के राम किशोर सैनी 4764 के अंतर से हराया।
- बांसुरः कांग्रेस की शकुंतला रावत ने निर्दलीय देवी सिंह शेखावत को 17,920 के अंतर से हराया।
- बांसवाड़ाः कांग्रेस के अर्जुन सिंह बामनिया ने भाजपा के हकरु मैड़ा को 18,366 के अंतर से हराया
...इन सीटों पर आए अंतिम नतीजे
- आसपुरः भाजपा के गोपीचंद मीणा ने भारतीय ट्राइबल पार्टी के उमेश को 5330 मतों के अंतर से हराया।
- बागीदौराः कांग्रेस के महेंद्रजीत सिंह मालवीय ने भाजपा के खेमराज गरासिया को 21,310 मतों के अंतर से हराया।
- बागरुः कांग्रेस की गंगा देवी ने भाजपा के कैलाश चंद वर्मा को 5343 मतों के अंतर से हराया।
- बालीः भाजपा के पुष्पेंद्र सिंह ने एनसीपी के उम्मेद सिंह को 28,187 मतों के अंतर से हराया।
...इन सीटों पर आए अंतिम नतीजे
- अंबरः भाजपा के सतीश पूनिया ने कांग्रेस के प्रशांत शर्मा को 13,276 मतों के अंतर से हराया।
- अंताः कांग्रेस के प्रमोद भाया ने भाजपा के दिग्गज नेता प्रभुलाल सैनी को 34,063 मतों के अंतर से हराया।
- अनूपगढ़ः भाजपा के संतोष ने कांग्रेस के कुलदीप इंदौरा को 21,124 मतों के अंतर से हराया।
- आसिंदः भाजपा के जब्बबर सिंह सांखला ने कांग्रेस के मनीष मेवाड़ा को 234 मतों के अंतर से हराया।
राजस्थान में 7:45 बजे तक 149 सीटों के नतीजे आ चुके हैं। इनमें से 58 पर भाजपा ने जीत दर्ज कर ली है। वहीं कांग्रेस 71 सीटों के साथ सबसे आगे चल रही है। इनके अलावा बसपा ने पांच, सीपीएम ने दो, भारतीय ट्राईबल पार्टी ने दो, राष्ट्रीय लोक दल ने एक और रालोपा ने दो सीटें जीती हैं। इनके अलावा आठ सीटें निर्दलीयों के खाते में रही हैं। वहीं रुझानों में 15 पर भाजपा और 28 सीटों पर कांग्रेस आगे चल रही हैं।
राजस्थान में भाजपा के ओटराम चुनाव हार गए हैं। उल्लेखनीय है कि उन्हें वसुंधरा सरकार ने गाय मंत्री बनाया था। देश में इस तरह का मंत्रालय पहली बार बना था।
इन सीटों पर अंतिम नतीजे आए
अजमेर उत्तरः भाजपा के वासुदेव देवनानी ने कांग्रेस के महेंद्र सिंह रालावता को 8630 वोटों के अंतर से पराजित किया।
अजमेर दक्षिणः भाजपा की अनिता भड़ेल ने कांग्रेस के हेमंत भाटी को 5700 मतों के अंतर से पराजित किया।
अलवर ग्रामीणः कांग्रेस के टीका राम जूली ने भाजपा के मास्टर रामकिशन को 26,477 के अंतर से हरा दिया।
अलवर शहरीः भाजपा के संजय शर्मा ने कांग्रेस की श्वेता सैनी को 22,008 मतों से हराया।
अब तक 124 सीटों पर अंतिम नतीजे घोषित हो चुके हैं। 7:20 बजे तक इनमें से बसपा ने पांच, भाजपा ने 44, कांग्रेस ने 64, सीपीएम ने एक, भारतीय ट्राइबल पार्टी ने दो, राष्ट्रीय लोकदल ने एक, राष्ट्रीय लोकतांत्रिक पार्टी ने दो और निर्दलीयों ने पांच सीटें जीत ली है। रुझानों में 30 पर भाजपा और 34 पर कांग्रेस आगे चल रही है।
राजस्थान में अब तक 199 में से 117 सीटों पर अंतिम नतीजे घोषित हो चुके हैं। 7:00 बजे तक इनमें से बसपा ने पांच, भाजपा ने 42, कांग्रेस ने 60, सीपीएम ने एक, भारतीय ट्राइबल पार्टी ने दो, राष्ट्रीय लोकदल ने एक, राष्ट्रीय लोकतांत्रिक पार्टी ने एक और निर्दलीय ने एक सीट जीत ली है। रुझानों में 32 पर भाजपा औऱ 38 पर कांग्रेस आगे चल रही है।
अहोरी सीट पर अंतिम नतीजे घोषित हुए। यहां भाजपा के छगनसिंह ने कांग्रेस के सेवाराम को 31,048 मतों से हराया। राज्य में भाजपा 74 सीटों पर आगे चल रही है वहीं कांग्रेस बहुमत के 100 सीटों के आंकड़े के पार जाती दिख रही है। फिलहाल यहां 25 सीटें अन्य के खाते में हैं।
ब्रिजेंद्र सिंह ने भाजपा के राजेंद्र सिंह भंबू के मुकाबले दोगुने से भी ज्यादा वोट हासिल किए हैं। राज्य में कांग्रेस+ 100 सीटों पर आगे चल रही है। भाजपा 74 सीटों पर आगे चल रही है, वहीं अन्य 25 सीटों पर आगे हैं।
ब्रिजेंद्र सिंह ने भाजपा के राजेंद्र सिंह भंबू के मुकाबले दोगुने से भी ज्यादा वोट हासिल किए हैं। राज्य में कांग्रेस+ 100 सीटों पर आगे चल रही है। भाजपा 74 सीटों पर आगे चल रही है, वहीं अन्य 25 सीटों पर आगे हैं।
राजस्थान में एक बार फिर कांग्रेस बहुमत के आंकड़े 100 से दो सीटें नीचे आ गई है। 6:35 बजे तक आए रुझानों के मुताबिक राजस्थान में कांग्रेस-98, भाजपा-74 पर आगे चल रही है। जबकि 25 सीटों पर अन्य आगे चल रहे हैं।
मुख्यमंत्री पद के दावेदारों में शुमार अशोक गहलोत और सचिन पायलट ने एक साथ प्रेस कॉन्फ्रेंस में शिरकत की। अशोक गहलोत के मुख्यमंत्री पद की दौड़ में आगे चलने की खबरें सामने आ रही हैं। सचिन पायलट ने कहा कि बुधवार को सुबह पार्टी के विधायक दल की बैठक होगी।
मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक राजस्थान में मुख्यमंत्री पद की रेस में अशोक गहलोत को सबसे आगे बताया जा रहा है। हालांकि सचिन पायलट भी मुख्यमंत्री पद की दौड़ में शामिल हैं। सरदारपुरा से अशोक गहलोत और टोंक से सचिन पायलट जीत दर्ज कर चुके हैं।
राजस्थान में कांग्रेस की जीत से पार्टी कार्यकर्ताओं में उत्साह की लहर दिखाई दे रही है।
राजस्थान से जो तस्वीर उभर कर सामने आई है उसके मुताबिक वसुंधरा सरकार की वापसी के सभी रास्ते बंद होते दिख रहे हैं।
राजस्थान के जल संसाधन मंत्री राम प्रताप चुनाव हार गए हैं। हनुमानगढ़ विधानसभा सीट से कांग्रेस के विनोद कुमार ने उन्हें 15,522 वोटों से पराजित कर दिया है।
राजस्थान में अजीत सिंह की पार्टी राष्ट्रीय लोकदल एक सीट पर आगे है। रुझानों के मुताबिक ये सीट रालोद जीत भी सकती है। पार्टी के शीर्ष नेतृत्व ने राजस्थान में अपने लोगों को कांग्रेस का साथ देने के निर्देश जारी कर दिए हैं।
इस बार राजस्थान में अन्य भी निर्णायक भूमिका में नजर आ रहे हैं। इन उम्मीदवारों में किशनगढ़ से सुरेश टाक (निर्दलीय), खंडेला से महादेव सिंह खंडेला, खींवसर से हनुमान बेनिवाल, गंगापुर से रामकेश, थानागाजी से कान्ति प्रसाद, दूदू से बाबूलाल नागर, नगर से वाजिब अली, फलौदी से कुम्भसिंह, बस्सी से लक्ष्मण मीणा, बहरोड़ से बलजीत यादव, भरतपुर से दलवीर सिंह, भादरा से बलवान पूनियां, भोपालगढ़ से पुखराज, मेड़ता से इन्दिरा देवी, श्रीडूंगरगढ़ से गिरधारीलाल, सिरोही से संयम लोढ़ा का नाम शामिल है।
पूर्व मुख्यमंत्री अशोक गहलोत भाजपा के शंभू सिंह खेतासर को हराकर सरदारपुरा से जीत गए, जबकि राजस्थान कांग्रेस अध्यक्ष सचिन पायलट ने भाजपा के यूनुस खान को हराकर जीत दर्ज की। राजस्थान विधानसभा चुनाव में खान भाजपा द्वारा चुनावी मैदान में उतारे गए एकमात्र मुस्लिम उम्मीदवार थे।
राजस्थान की मुख्यमंत्री वसुंधरा राजे अपने प्रतिद्वंद्वी मानवेंद्र सिंह को हराकर मंगलवार को झालरापाटन विधानसभा सीट से चुनाव जीत गईं भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) नेता रहे जसवंत सिंह के बेटे मानवेंद्र ने मुख्यमंत्री राजे के खिलाफ चुनाव लड़ने के लिए कुछ सप्ताह पहले ही भाजपा छोड़ी था। पिछले विधानसभा चुनाव में मानवेंद्र को टिकट देने से मना कर दिया गया था और फिर उन्होंने बतौर निर्दलीय चुनाव लड़ा था लेकिन हार गए। इसके बाद से भाजपा के साथ सिंह परिवार के रिश्ते खराब हो गए।
राजस्थान में विधानसभा चुनाव के लिए मंगलवार को मतगणना जारी है लेकिन इस बीच विकिपीडिया पेज पर कांग्रेस नेता सचिन पायलट को राजस्थान का 14वां मुख्यमंत्री बता दिया गया है। कांग्रेस ने अभी तक राज्य में अपने मुख्यमंत्री पद के चेहरे की घोषणा नहीं की है। इस पद के लिए राज्य के पूर्व मुख्यमंत्री अशोक गहलोत और पायलट दोनों का नाम चर्चा में है। इससे पहले सुबह दोनों नेताओं ने कहा कि मुख्यमंत्री का चयन पार्टी नेतृत्व और नवनिर्वाचित विधायकों द्वारा किया जाएगा।
चुनाव आयोग के नवीनतम आंकड़ों के अनुसार, कांग्रेस 98 विधानसभा में बढ़त बनाए हुए है। पार्टी ने अब तक 4 सीट पर जीत दर्ज की है। वहीं भाजपा ने भी चार सीट जीती है और वह 65 सीटों पर आगे चल रही है। निर्दलीय 12 सीटों पर, बसपा एक जीती है व 5 पर आगे है, माकपा दो सीटों पर, भारतीय ट्राइबल पार्टी दो और राष्ट्रीय लोक दल एक सीट पर बढ़त बनाए हुए हैं।
कांग्रेस नेता सचिन पायलट ने कहा, "जिन्होंने भाजपा के विरुद्ध चुनाव लड़ा है, उन्हें एकसाथ आना चाहिए, क्योंकि जनादेश भाजपा के विरुद्ध है। केंद्र और राज्य में भाजपा के विरुद्ध जितनी पार्टियां हैं, हम उनके संपर्क में हैं।" उन्होंने हालांकि यह विश्वास जताया कि कांग्रेस खुद के दम पर राज्य में बहुमत पाएगी। उन्होंने कहा, "मैं बहुमत प्राप्त करने के लिए आश्वस्त हूं, लेकिन हम केवल कांग्रेस सरकार का गठन नहीं करना चाहते बल्कि लोगों की सरकार बनाना चाहते हैं।" पायलट ने कहा कि भाजपा के विरुद्ध देश में एक लहर है और इसे 2019 लोकसभा चुनावों तक लेकर जाना चाहिए। उन्होंने कहा कि नवनियुक्त कांग्रेस विधायक, विधायक दल के नेता के चयन के लिए बुधवार को बैठक करेंगे।
राजस्थान में कांग्रेस अध्यक्ष राहुल गांधी ने 19 चुनावी सभाएं की थी। इसके अलावा उन्होंने राजस्थान में 2 रोड शो भी किए। राजस्थान में कांग्रेस पांच साल बाद सत्ता में वापसी करती दिख रही है। कांग्रेस के एक वरिष्ठ पदाधिकारी ने पीटीआई से कहा, ‘‘इस चुनाव का एक बड़ा संदेश यह है कि जनता राहुल गांधी को एक राष्ट्रीय नेता के तौर पर स्वीकार कर रही है। यह आने वाले लोकसभा चुनाव के मद्देनजर कांग्रेस के लिए शुभ संकेत है।’’
राजस्थान से अब नतीजे आने शुरू हो गई हैं। झालरापाटन से मुख्यमंत्री वसुंधरा राजे चुनाव जीत गई हैं। इसके अलावा निर्वाचन आयोग से मिली जानकारी के अनुसार, अनूपगढ़ सीट पर भाजपा की संतोष बावरी जीतीं हैं, उन्होंने कुलदीप इंदौरा को 21,124 मतों से हराया। पिंडवाड़ा-आबू सीट से भाजपा के समाराम गरासिया 26,974 मतों से जीते। पचपदरा सीट से कांग्रेस के मदन प्रजापत ने भाजपा के अमरा राम को 2,395 वोटों से हराया।
जयपुर में कांग्रेस कार्यालय, गहलोत और राज्य की कांग्रेस इकाई के अध्यक्ष सचिन पायलट के आवास के बाहर जश्न का माहौल है। इसके विपरीत मुख्यमंत्री वसुंधरा राजे ने मीडिया से बात करने से इनकार कर दिया है और वहीं जयपुर में भाजपा के कार्यालय में सन्नाटा पसरा है।
बीजेपी सांसद संजय काकादे ने कहा कि उन्हें पता था कि राजस्थान और छत्तीगढ़ में हार मिलेगी लेकिन एमपी के ट्रेंड चौंकाने वाला है। उन्होंने कहा, 'मुझे लगता है कि हम विकास का इशू भूल गए जिसे मोदीजी ने 2014 में उठाया था। राम मंदिर, स्टैचू और नाम बदलने पर फोकस किया गया।'
ताजा सूचना तक कांग्रेस उम्मीदवार 197 निर्वाचन क्षेत्रों में से 95 में अपने प्रतिद्वंद्वियों से आगे चल रहे हैं। भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) 78 सीटों पर आगे है। इसका मतलब यह है कि दो दर्जन सीटें छोटी पार्टियों और निर्दलीयों को मिल सकती है, जिसने उन्हें सरकार लगठन में एक महत्वपूर्ण कारक बना दिया है।
राजस्थान में कांग्रेस पार्टी की ओर से मुख्यमंत्री पद के दोनों दावेदारों अशोक गहलोत और सचिन पायलट ने मंगलवार को विश्वास जताया कि उनकी पार्टी राज्य में सरकार बनाएगी। अशोक गहलोत ने कहा, "राजस्थान में एक स्पष्ट परंपरा है। यहां विधायकों की बैठक होगी और उनकी राय ली जाएगी। केंद्रीय नेतृत्व को पूरा अधिकार है। मुख्यमंत्री का चेहरा सामने आएगा।" राजस्थान कांग्रेस के प्रमुख सचिन पायलट ने कहा, "कांग्रेस कार्यकर्ताओं व लोगों का संघर्ष नतीजों में दिखाई दे रहा है। हमने पिछली बार 21 सीटें जीती थीं। लोगों ने जिस तरह की मुश्किलों का सामना किया था तो वे नाखुश थे। वे केंद्र व राज्य सरकार से नाराज थे।"
बस्सी में लक्ष्मण मीणा भाजपा के कन्हैया लाल से 1,839 मतों से, दूदू में बाबूलाल नागर भाजपा के डॉक्टर प्रेम चंद बैरवा 1,200 मतों से, विद्याधर नगर से विक्रम सिंह शेखावत भाजपा के नरपत सिंह शेखावत से 1,314 मतों से, उदयपुरवाटी मे बसपा के राजेन्द्रंसिंह गुढा भाजपा के शुभकरण चौधरी से 439 मतों से, फलौदी में कुंभ सिंह भाजपा के पब्बा राम से 1,009 मतों से आगे चल रहे हैं। करौली में बसपा के लखन सिंह कांग्रेस के दर्शन सिंह से 2,564 मतों से, खींवसर से राष्ट्रीय लोकतांत्रिक मोर्चे के हनुमान बेनीवाल कांग्रेस के सवाईंसिंह चौधरी से 5,918 मतों से, मेडता में राष्ट्रीय लोक तांत्रिक मोर्चे की इंद्रा देवी निर्दलीय लक्ष्मण राम से 1,015 मतों से, मारवाड़ जंक्शन से निर्दलीय खुशवीर सिंह भाजपा के केसाराम चौधरी से 440 मतों से आगे चल रहे हैं।
अशोक गहलोत ने कहा, "कांग्रेस अध्यक्ष राहुल गांधी ने गुजरात विधानसभा चुनाव में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और भाजपा अध्यक्ष अमित शाह को जिस तरह से उनके घर में ही घेरा, उसे पूरे देश ने देखा। उसके बाद वह खड़े ही नहीं हो पाए।" गहलोत ने कहा कि विधानसभा चुनावों के ये परिणाम अगले साल होने जा रहे लोकसभा चुनाव को लेकर भी संकेत हैं।
नगर से बसपा के वाजिब अली भाजपा की अनिता सिंह से 20,246 मतों से, डूंगरगढ से माकपा के गिरधारी लाला कांग्रेस के मंगलाराम से 8,001 मतों से, आसपुर से बीटीपी के उमेश कांग्रेस की रिया मीणा से 1,874 मतों से, चौरासी में राजकुमार राउत कांग्रेस की मंजू देवी से 9,441 मतों से, गंगानगर में निर्दलीय राजकुमार गोड कांग्रेस के अशोक चांडक से 2,034 मतों से, भादरा में माकपा के बलवान भाजपा के संजीव कुमार से 6,723 मतों से आगे चल रहे हैं।
चुनाव परिणाम आने के बाद राज्य में सरकार बनाने में अहम भूमिका निभाने में सक्षम निर्दलीय, बसपा और राष्ट्रीय लोक तांत्रिक मोर्चे के कई सदस्य अपने निकटतम प्रतिद्वंदी से आगे चल रहे हैं। किशनगढ़ से निर्दलीय सुरेश टाक निकटतम प्रतिद्वंदी भाजपा के विकास चौधरी से 3,339 मतों से आगे चल रहे हैं। बहरोड़ से बलजीत यादव भाजपा के मोहित यादव से 1,930 मतों से, थानागाजी में कांती प्रसाद निर्दलीय उम्मीदवार हेमंिसह से 9,110 मतों से, कुशलगढ़ से रामिला खाडिया भीमाभाई से 655 मतों से, बायतू में राष्ट्रीय लोक तांत्रिक मोर्चे के उम्मेदाराम कांग्रेस के हरीश चौधरी से 4,240 मतों से, भरतपुर के निर्दलीय दलवीर ंिसह रालोद के डॉक्टर सुभाष गर्ग से 4,703 मतों से आगे चल रहे हैं।
राजस्थान में चुनाव नतीजों का रुझान आते ही तस्वीर साफ होने लगी है। बहुमत का स्पष्ट आंकड़ा किसी भी दल को नहीं मिला है। ऐसे में जोड़—तोड़ की कवायद भी शुरू हो गई है। राजस्थान में पूर्व मुख्यमंत्री अशोक गहलोत ने साफ तौर पर कहा है कि प्रदेश में कांग्रेस की ही सरकार बनेगी। प्रदेश में सपा और बसपा सांप्रदायिक भाजपा को दूर रखने के लिए हमारे साथ है।