Lok Sabha Election 2019: उत्तर प्रदेश के फतेहपुर से प्रियंका गांधी ने प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी पर एक बार फिर निशाना साधा। बुधवार (24 अप्रैल) को चुनावी रैली को संबोधित करते हुए प्रियंका ने कहा, ‘इनको सनक है, मेरे परिवार के बारे में ही बात करते रहते हैं। 50% इनका जो चुनावी भाषण होता है यही होता है कि नेहरू जी ने क्या किया, इंदिरा गांधी ने क्या किया। लेकिन ये नहीं बताएंगे की 5 साल में इन्होंने क्या किया।’

National Hindi News, 24 April 2019 LIVE Updates: एक क्लिक में पढ़ें दिनभर की हर बड़ी खबर

प्रधानमंत्री के स्वागत में पीने का पानी सड़कों पर जा रहा उड़ेला: कांग्रेस महासचिव प्रियंका गांधी वाड्रा ने प्रधानमंत्री के स्वागत के लिए बांदा की सड़कों पर पानी के टैंकर से पेयजल छिड़के जाने पर आपत्ति जताते हुए मंगलवार (23 अप्रैल) को वीडियो के साथ एक ट्वीट किया। उन्होंने लिखा, ‘जब पूरा बुंदलेखंड, वहां के नर नारी, स्कूलों के बच्चे, फसलें और पशु-पक्षी भयंकर सूखे का आतंक झेल रहे हैं हमारे प्रधान प्रचारमंत्री के स्वागत में पीने का पानी टैंकरों से बांदा की सड़कों पर उड़ेला जा रहा है। यह चौकीदार हैं या दिल्ली से पधारे कोई शहंशाह?’ बता दें बांदा में 6 मई को मतदान होगा। प्रधानमंत्री मोदी चुनावी प्रचार के लिए बांदा जाएंगे।

बता दें प्रियंका गांधी इस समय कांग्रेस पार्टी के लिए प्रचार करने में जोर शोर से लगी हुई हैं। उन्हें पूर्वी उत्तर प्रदेश का प्रभार सौंपा गया है। कुछ समय पहले चुनाव प्रचार के दौरान जब प्रियंका गांधी से सवाल पूछा गया कि क्या वह वाराणसी से चुनावी मैदान में उतरेंगी। इस पर उन्होंने जवाब दिया था कि उन्होंने लगातार कहा है वह वही करेंगी जैसा उन्हें पार्टी करने के लिए कहेगी। अगर कांग्रेस अध्यक्ष उन्हें चुनाव लड़ने को कहेंगे तो वे लड़ेंगी।

Read here the latest Lok Sabha Election 2019 News, Live coverage and full election schedule for India General Election 2019