Madhya Pradesh Lok Sabha Elections Result Highlights: मध्य प्रदेश में बीजेपी ने इतिहास रच दिया है। बीजेपी ने लोकसभा चुनाव 2024 में मध्य प्रदेश की सभी 29 लोकसभा सीटों पर जीत हासिल की है। कांग्रेस इस बार राज्य की छिंदवाड़ा लोकसभा सीट पर भी जीत हासिल नहीं कर पाई। चुनाव परिणाम के बाद बुधवार सुबह राज्य के पूर्व सीएम और विदिशा के सांसद शिवराज सिंह चौहान ने लोकसभा चुनावों में प्रदेश की सभी 29 सीटों पर भाजपा की विजय के लिए मुख्यमंत्री मोहन यादव को बधाई दी।

विदिशा में रिकॉर्ड वोटों से जीती बीजेपी

शिवराज सिंह चौहान ने राज्य की विदिशा लोकसभा सीट से अपने कांग्रेस प्रतिद्वंद्वी प्रताप भानु शर्मा को 8,21,408 मतों के अंतर से हराया। पूर्व मुख्यमंत्री को कुल 11,16,460 वोट मिले, जबकि दो बार सांसद रहे शर्मा को 2,95,052 वोट मिले। विदिशा से यह चौहान की छठी संसदीय चुनावी जीत है। इस सीट का प्रतिनिधित्व पूर्व प्रधानमंत्री अटल बिहारी वाजपेयी (1991), मीडिया दिग्गज रामनाथ गोयनका (1971) और भाजपा नेता सुषमा स्वराज (2009 और 2014) ने भी किया है।

लोकसभा चुनाव | जनसत्ता.कॉम पर देखिए नतीजे

2019 के लोकसभा चुनावों में, भाजपा ने राज्य की 29 सीटों में से छिंदवाड़ा को छोड़कर 28 पर जीत हासिल की थी। छिंदवाड़ा को कांग्रेस के दिग्गज और पूर्व मुख्यमंत्री कमल नाथ का गढ़ माना जाता है। मंगलवार को भाजपा के विवेक बंटी साहू ने छिंदवाड़ा के मौजूदा कांग्रेस सांसद और कमल नाथ के बेटे नकुल नाथ को 1,13,618 मतों के अंतर से हराया। चुनाव प्रचार के दौरान भाजपा ने राज्य में क्लीन स्वीप करने का लक्ष्य रखा था। भगवा पार्टी ने 26 साल पहले छिंदवाड़ा से पहली बार जीत हासिल की थी, जब पूर्व मुख्यमंत्री और वरिष्ठ भाजपा नेता सुंदरलाल पटवा ने 1997 के उपचुनाव में कमलनाथ को हराया था।

उत्तर प्रदेश के लोकसभा चुनाव नतीजे यहां देखें

Live Updates
17:42 (IST) 4 Jun 2024
Lok Sabha Chunav Results 2024 LIVE: विदिशा से जीत के बाद क्या बोले शिवराज

Lok Sabha Chunav Results 2024 LIVE: विदिशा से जीत दर्ज करने के बाद शिवराज सिंह चौहान ने कहा कि यह जनता की जीत है। पीएम मोदी के नेतृत्व में हमें यह जीत मिली है। उन्होंने कहा कि मैं जनता को प्रणाम करता हूं। जनता मेरे लिए भगवान है. उन्होंने मेरे लिए ऐसा प्यार दिखाया जिसे मैं शब्दों में बयां नहीं कर सकता। प्रधानमंत्री मोदी के नेतृत्व में हम विदिशा संसदीय क्षेत्र को आदर्श संसदीय क्षेत्र बनाने का पूरा प्रयास करूंगा। भाजपा मध्य प्रदेश में सभी 29 सीटें जीत रही है और लगातार तीसरी बार NDA 300 पार जा रहा है यह जनता का PM मोदी के प्रति विश्वास दिखाता है।

16:50 (IST) 4 Jun 2024
MP Lok Sabha Chunav Results 2024: शिवराज सिंह ने दर्ज की ऐतिहासिक जीत

MP Lok Sabha Chunav Results 2024: मध्य प्रदेश में बीजेपी नेता और विदिशा से प्रत्याशी शिवराज सिंह चौहान ने 8 लाख से ज्यादा वोटों से जीत दर्ज की है।

16:38 (IST) 4 Jun 2024
MP Lok Sabha Chunav Results 2024: सिंधिया ने रचा इतिहास

MP Lok Sabha Chunav Results 2024: केंद्रीय मंत्री ज्योतिरादित्य सिंधिया ने 2024 के लोकसभा चुनाव में अब तक की सबसे बड़ी जीत हासिल कर गुना सीट पर जबरदस्त वापसी की है। सिंधिया ने गुना लोकसभा सीट से 5 लाख 29 हजार 193 लाख के अंतर से चुनाव जीतकर इतिहास रच दिया है। BJP कैंडिडेट ज्योतिरादित्य सिंधिया को 9,07,491 लाख वोट मिले वहीं उनके निकटतम प्रतिद्वंदी कांग्रेस के यादवेन्द्र राव देशराज सिंह को 3,78,298 लाख वोट प्राप्त हुए।

16:17 (IST) 4 Jun 2024
MP Lok Sabha Chunav Results 2024: इंदौर से शंकर लालवानी विजयी

MP Lok Sabha Chunav Results 2024: इंदौर लोकसभा सीट से बीजेपी प्रत्याशी शंकर लालवानी 1 लाख से ज्यादा वोटों से जीत दर्ज की है। इस सीट पर नोटा को एक लाख से ज्यादा वोट मिले हैं।

16:14 (IST) 4 Jun 2024
MP Lok Sabha Chunav Results 2024: टीकमगढ़ से डॉक्टर वीरेंद्र कुमार जीते

MP Lok Sabha Chunav Results 2024: टीकमगढ़ सीट से बीजेपी नेता डॉक्टर वीरेंद्र कुमार ने 40 हजार से ज्यादा वोटों से जीत दर्ज की है।

14:42 (IST) 4 Jun 2024
MP Lok Sabha Chunav Results 2024: कमलनाथ ने मान ली हार

MP Lok Sabha Chunav Results 2024: छिंदवाड़ा में BJP के विवेक बंटी साहू की निर्णायक बढ़त के बाद पूर्व मुख्यमंत्री कमलनाथ ने अपने बेटे नकुलनाथ की इस सीट पर छिंदवाड़ा से हार स्वीकार कर ली है। उन्होंने कहा कि छिंदवाड़ा की जनता ने जो निर्णय दिया है, उसे स्वीकार करते हैं। देश में जो निर्णय आया है, वह अच्छा परिणाम है। I.N.D.I.A. को दूसरों के साथ गठबंधन करके सरकार बनाने का प्रयास करना चाहिए। NDA के 400 पार वाले दावे पर तंज कसते हुए कांग्रेस नेता ने कहा कि पहले उनको 230 पार कर लेना चाहिए।

13:17 (IST) 4 Jun 2024
Lok Sabha Chunav Results 2024: वीडी शर्मा 2 लाख से ज्यादा वोटों से आगे

Lok Sabha Chunav Results 2024: खजुराहो लोकसभा सीट पर वीडी शर्मा 203527 वोटों से आगे चल रहे हैं। बीएसपी के कमलेश 79,603 वोट के साथ उनके पीछे हैं।

13:07 (IST) 4 Jun 2024
MP Lok Sabha Chunav Results 2024: बेटे के पिछड़ने पर क्या बोले कमलनाथ

MP Lok Sabha Chunav Results 2024: कमलनाथ ने बेटे के पिछड़ने पर कहा है कि जनादेश स्वीकार करते हैं। कांग्रेस ने कहा है कि वे बीजेपी माहौल बनाने की कोशिश कर रहे हैं लेकिन अभी काफी काउंटिंग होनी है।

12:41 (IST) 4 Jun 2024
MP Lok Sabha Election Result 2024 LIVE: दिग्विज सिंह 44 हजार वोटों से पीछे

MP Lok Sabha Election Result 2024 LIVE: रायगढ़ लोकसभा सीट पर कांग्रेस प्रत्याशी दिग्विजय सिंह 44 हजार वोटों से पीछे हो गए हैं। मध्य प्रदेश में कांग्रेस पार्टी को एक भी सीट पर बढ़त मिली है।

11:44 (IST) 4 Jun 2024
MP Lok Sabha Election Result 2024 LIVE: इंदौर सीट पर नोटा पर पड़े 96 हजार से ज्यादा नोटा

MP Lok Sabha Election Result 2024 LIVE: इंदौर सीट पर 96 हजार से ज्यादा वोट केवल नोटा पर पड़े है। यहां पर कांग्रेस प्रत्याशी अक्षय कांति बम ने अपना नामांकन वापस ले लिया है और वे बीजेपी में शामिल हो गए थे।

11:29 (IST) 4 Jun 2024
MP Lok Sabha Election Result: रीवा सीट पर बीजेपी की बड़ी बढ़त

MP Lok Sabha Election Result: रीवा सीट पर कौन आगे?

रीवा - लोकसभा सीट

बीजेप प्रत्याशी - 110346

कांग्रेस प्रत्यासी - 68321

बीजेपी आगे - 42025

10:20 (IST) 4 Jun 2024
MP Lok Sabha Election Result:दिग्विजय सिंह पिछड़े

MP Lok Sabha Election Result: दिग्विजय सिंह 3,933 सीटों से पीछे चल रहे हैं, उन्हें बीजेपी प्रत्याशी से कड़ी टक्कर मिल रही है।

10:19 (IST) 4 Jun 2024
MP Lok Sabha Election Results:गुना से ज्योतिरादित्य सिंधिया 65 हजार वोटों से आगे

MP Lok Sabha Election Results: मध्य प्रदेश की गुना सीट से केंद्रीय मंत्री ज्योतिरादित्य सिंधिया 65 हजार वोटों से आगे चल रहे हैं। वे पिछली बार कड़े मुकाबले में हार गए थे।

10:17 (IST) 4 Jun 2024
MP Lok Sabha Election Result: मध्य प्रदेश में बीजेपी का दबदबा, कांग्रेस का सफाया

MP Lok Sabha Election Result: मध्य प्रदेश में बीजेपी ने बड़ी बढ़त बना ली है। पार्टी के राज्य से अकेले सांसद नकुलनाथ भी अपनी सीट छिंदवाड़ा से पीछे चल रहे हैं।

बीजेपी - 29

कांग्रेस - 00

अन्य - 00

09:46 (IST) 4 Jun 2024
MP Lok Sabha Election Result: मध्य प्रदेश में किस सीट पर कौन आगे

MP Lok Sabha Election Result: मध्य प्रदेश में किस सीट पर कौन आगे

1- मुरैना सीट पर बीजेपी के शिव मंगल सिंह तोमर आगे

2- कांग्रेस के सत्यपाल सिकरवार 4,302 वोटों से पीछे

3- भिंड सीट से संध्या राय आगे 2,253 वोटों से आगे हैं।

4- ग्वालियर में भाजपा के भारत सिंह कुशवाहा 11,000 वोटों से आगे चल रहे हैं।

5- गुना सीट सिंधिया 35,256 वोटों से आगे

09:14 (IST) 4 Jun 2024
MP Lok Sabha Chunav Results 2024: मध्य प्रदेश में बीजेपी को मिल रही कड़ी टक्कर

MP Lok Sabha Chunav Results 2024: मध्य प्रदेश में बीजेपी को कांग्रेस से कड़ी टक्कर मिल रही है। इस बीच कांग्रेस अध्यक्ष जीतू पटवारी का दावा है कि कांग्रेस दस सीटों पर बीजेपी को करारी हार देने वाली है।

09:02 (IST) 4 Jun 2024
MP Lok Sabha Chunav Results 2024: मध्य प्रदेश में बीजेपी को मिल रही बड़ी टक्कर

MP Lok Sabha Chunav Results 2024: मध्य प्रदेश में बीजेपी ने पिछली बार 28 सीटें जीती थी और कांग्रेस को एक सीट मिली थी। इस बार बीजेपी को फिलहाल रुझानों में 23 सीटों पर ही बढ़त मिल रही है। कांग्रेस कुछ सीटों पर बीजेपी को कड़ी टक्कर देती नजर आ रही है।

बीजेपी - 23

कांग्रेस -04

अन्य - 00

08:58 (IST) 4 Jun 2024
MP Lok Sabha Chunav Results 2024: मध्य प्रदेश में क्या है दिग्गजों का हाल?

MP Lok Sabha Chunav Results 2024: मध्य प्रदेश में शिवराज सिंह चौहान, ज्योतिरादित्य सिंंधिया और दिग्विजय सिंह आगे चल रहे हैं। दिग्विजय पिछली बार साध्वी प्रज्ञा से बुरी तरह हार गए थे।

08:51 (IST) 4 Jun 2024
MP Lok Sabha Chunav Results 2024: मध्य प्रदेश की बीजेपी को नुकसान के संकेत

MP Lok Sabha Chunav Results 2024: मध्य प्रदेश में कांग्रेस को एक सीट का रुझान नजर आ रहा है। यहां बीजेपी 25 पर आगे चल रही है, जबकि कांग्रेस दो सीटों पर आगे हो गई है।

बीजेपी – 25

कांग्रेस – 02

अन्य – 00

08:35 (IST) 4 Jun 2024
MP Lok Sabha Chunav Results 2024: मध्य प्रदेश की सभी 21 सीटों पर बीजेपी

MP Lok Sabha Chunav Results 2024: बीजेपी ने मध्य प्रदेश में अपना दबदबा बरकरार रखा है और पार्टी 21 सीटों पर आगे चल रही है, और एक सीट कांग्रेस के हिस्से में फिलहाल जाती दिख रही है।

08:27 (IST) 4 Jun 2024
MP Lok Sabha Chunav Results 2024: मध्य प्रदेश की 11 सीटों के रुझान, बीजेपी आगे कांग्रेस शून्य

MP Lok Sabha Chunav Results 2024: मध्य प्रदेश की 11 सीटों पर बीजेपी आगे चल रही है और अभी तक कांग्रेस को यहां एक भी सीट पर बढत नहीं मिली है।

बीजेपी - 11

कांग्रेस - 00

अन्य - 00

08:23 (IST) 4 Jun 2024
MP Lok Sabha Chunav Results 2024: मध्य प्रदेश की 9 सीटों पर बीजेपी की बढ़त, कांग्रेस शून्य

MP Lok Sabha Chunav Results 2024: मध्य प्रदेश की 9 सीटों से बीजेपी आगे चल रही है लेकिन अभी तक राज्य की एक भी सीट पर कांग्रेस का रुझान नहीं आया है।

08:16 (IST) 4 Jun 2024
MP Lok Sabha Chunav Results 2024: बीजेपी 7 और कांग्रेस शून्य

MP Lok Sabha Chunav Results 2024: मध्य प्रदेश की 7 सीटों के रुझान सामने आए गए हैं, जिसमें से सभी सीटों पर बीजेपी को बढ़त मिलती नजर आ रही है और कांग्रेस के खाते में फिलहाल शून्य आता दिख रहा है।

08:06 (IST) 4 Jun 2024
MP Lok Sabha Chunav Results 2024: मध्य प्रदेश में तीन सीटों पर आगे बीजेपी

MP Lok Sabha Chunav Results 2024: मध्य प्रदेश से पहला रुझान सामने आया है, यहां की 29 में से 3 सीटों पर बीजेपी को बढ़त मिलती नजर आ रही है।

07:56 (IST) 4 Jun 2024
MP Lok Sabha Chunav Results 2024: बस कुछ देर का है इंतजार, आने लगेंगे रुझान

MP Lok Sabha Chunav Results 2024: काउंटिंग के पहले सभी मतदान केंद्रों पर स्ट्रॉन्ग रूम खुल गए हैं और कुछ ही मिनटों में रुझान आने लगेंगे।

07:24 (IST) 4 Jun 2024
Madhya Pradesh Lok Sabha Chunav Results 2024: कमलनाथ सुबह साढ़े दस बजे पहुंचेंगे प्रदेश कांग्रेस ऑफिस

Madhya Pradesh Lok Sabha Chunav Results 2024: पूर्व सीएम कमलनाथ कांग्रेस प्रदेश कमेटी के कॉन्फ्रेंस हॉल में सुबह 10:30 बजे पहुंचेंगे और वहीं पर चुनाव नतीजे देंखेंगे। उनके साथ प्रदेश अध्यक्ष जीतू पटवारी, पूर्व अध्यक्ष अरुण यादव, सांसद विवेक तन्खा, सांसद आशोक सिंह भी काउंटिंग पर नजर रखेंगे। प्रदेश संगठन के इलेक्शन सेंट्रल वॉर रूम द्वारा 3 हेल्पलाइन नंबर भी जारी कर दिए हैं, जिससे कार्यकर्ता प्रदेश कार्यालय से सीधे कॉनटैक्ट में रहेंगे।

07:11 (IST) 4 Jun 2024
Madhya Pradesh Lok Sabha Chunav Results 2024: इंदौर में खोला गया स्ट्रॉन्ग रूम

Madhya Pradesh Lok Sabha Chunav Results 2024: काउंटिंग की प्रक्रिया के तहत मध्य प्रदेश की इंदौर सीट पर स्ट्रान्ग रूम खोला गया है। मतगणना को देखते हुए पूरे राज्य में सुरक्षा व्यवस्था कड़ी कर दी गई है, जिससे कोई भी उपद्रव न कर सके।

07:08 (IST) 4 Jun 2024
Madhya Pradesh Lok Sabha Chunav Results 2024: कांग्रेस इन सीटों पर दिखा सकती है दम

MP Lok Sabha Elections Results 2024: मध्य प्रदेश की छिंदवाड़ा, राजगढ़, रतलाम-झाबुआ, मंडला, मुरैना, ग्वालियर और खरगौन लोकसभा सीट पर बीजेपी को कांग्रेस से टक्कर मिल सकती है।

07:04 (IST) 4 Jun 2024
Madhya Pradesh Lok Sabha Chunav Results 2024: थोड़ी देर में शुरू होगी काउंटिंग

Madhya Pradesh Lok Sabha Chunav Results 2024: मध्य प्रदेश की सभी सीटों पर वोटों की काउंटिंग के लिए तैयारियां शुरू हो गई है और थोड़ी ही देेर में रुझान आने शुरू हो जाएंगे और नतीजों की तस्वीर साफ होने लगेगी।

06:43 (IST) 4 Jun 2024
MP Lok Sabha Chunav Results 2024: मोदी का 400 पार या राहुल गांधी का 295, किसका दावा साबित होगा सटीक

MP Lok Sabha Chunav Results 2024: PM Narendra Modi ने एनडीए के लिए 400 पार सीटें जीतने का दावा किया था, जबकि कांग्रेस नेता राहुल गांधी ने एग्जिट पोल्स को मोदी मीडिया पोल्स का दावा बताते हुए कहा है कि सिद्धू मूसेवाला के 295 गाने की तरह ही इंडिया गठबंधन की भी 295 सीटें आ रही हैं।