चुनाव आयोग ने पांच राज्यों में विधानसभा चुनावों की तारीखों का ऐलान कर दिया है। भाजपा और कांग्रेस चुनाव अभियान के लिए पूरी तरह तैयार हैं। कांग्रेस नेता राहुल गांधी मध्यप्रदेश के शहडोल पहुंचे हैं। भाजपा पर तीखा हमला करते हुए कांग्रेस नेता ने कहा कि मध्यप्रदेश में शिवराज सरकार ने शिक्षा, स्वास्थ्य, नौकरियों के क्षेत्र में भ्रष्टाचार किया है। मध्य प्रदेश में एक आदिवासी युवक पर पेशाब करने की घटना का जिक्र करते हुए कांग्रेस नेता ने दावा किया कि लाल कृष्ण आडवाणी ने एक किताब लिखी थी जिसमें उन्होंने कहा था कि बीजेपी-आरएसएस की मूल प्रयोगशाला गुजरात में नहीं, बल्कि मध्य प्रदेश में है।

क्या बोले राहुल गांधी?

कांग्रेस सांसद राहुल गांधी ने कहा कि बीजेपी प्रयोगशाला में भ्रष्टाचार, बलात्कार, आदिवासियों पर अत्याचार होता है। उन्होंने कहा कि ‘व्यापम में 1 करोड़ युवाओं का भविष्य बर्बाद हुआ है। इस करप्शन की जिम्मेदार भाजपा है, भाजपा की प्रयोगशाला में, 18 वर्षों में 18,000 किसान आत्महत्या से मर गए हैं। राहुल गांधी कहते हैं ने कहा कि आज आदिवासियों को क्या अधिकार दिया जाना चाहिए। ओबीसी और एसटी वर्ग को क्या हिस्सा दिया जाना चाहिए, यही सवाल उनके सामने है देश और इसीलिए हम जाति जनगणना के बारे में बात कर रहे हैं।

‘मरे हुए लोगों का इलाज करती है भाजपा’

राहुल गांधी ने इस दौरान कहा कि मध्य प्रदेश में भाजपा की प्रयोगशाला में हर दिन तीन किसान आत्महत्या कर रहे हैं। राहुल गांधी ने कहा कि इनकी प्रोगशाला में मरे हुए लोगों का इलाज किया जा रहा है। राहुल गांधी ने कहा हिंदुस्तान में 50 प्रतिशत से ज्यादा आदिवासी है.तो दिल्ली सरकार में 90 में सिर्फ 3 ओबीसी अफसर क्यों हैं.

इस रैली में मध्य प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष कमल नाथ, पार्टी नेता रणदीप सिंह सुरजेवाला और एमपी के पूर्व मुख्यमंत्री दिग्विजय सिंह भी मौजूद थे।चुनाव आयोग द्वारा पांच विधानसभा राज्यों के चुनाव कार्यक्रम की घोषणा के बाद राहुल गांधी द्वारा संबोधित की जाने वाली यह पहली रैली है।

मध्य प्रदेश में 17 नवंबर को मतदान होगा, जबकि नतीजे 3 दिसंबर को घोषित किए जाएंगे।