बिहार चुनाव में लोजपा का प्रदर्शन काफी निराशाजनक रहा है और पार्टी एक भी सीट नहीं जीत पायी है। दिनारा सीट पर दोपहर के समय लोजपा के राजेंद्र सिंह ने बढ़त बनायी हुई थी लेकिन शाम होते होते वह भी चली गई है और अब दिनारा से राजद के विजय मंडल ने जीत दर्ज की है। प्रचार के दौरान चिराग ने दावा किया था कि भाजपा और लोजपा मिलकर सरकार बनाएगी लेकिन अब स्थिति ये है कि लोजपा का खाता भी नहीं खुल पाया है।
बिहार की मोकामा सीट से बाहुबली अनंत सिंह की जीत का सिलसिला जारी है। अनंत सिंह ने मोकामा सीट से लगातार पांचवी बार चुनाव जीतकर यहां अपना दबदबा साबित कर दिया है। अनंत सिंह ने जदयू के राजीव लोचन नारायण को हराया है। यहां से रालोसपा उम्मीदवार तीसरे नंबर पर रहे। गौरतलब है कि अनंत सिंह ने जेल में रहते हुए यह चुनाव लड़ा और इसके बावजूद 50 फीसदी से ज्यादा वोट पाए हैं। अनंत सिंह ने इस बार राष्ट्रीय जनता दल के टिकट पर जीत हासिल की है।
एनडीए और महागठबंधन में कांटे की टक्कर चल रही है। एनडीए ने अभी तक के रुझानों में बढ़त बनायी हुई है लेकिन महागठबंधन भी ज्यादा पीछे नहीं है। एनडीए 123 और महागठबंधन 113 सीटों पर आगे चल रही है। अन्य 7 सीटों पर आगे चल रहे हैं। पार्टीवार बात करें तो अभी तक के रुझानों में राजद 76 सीटों पर आगे चल रही है, वहीं भाजपा 72 सीटों पर आगे है। जदयू 43 पर और कांग्रेस 19 सीटों पर आगे है। यह आंकड़े 9 बजे तक के हैं।
Bihar Election Results 2020 Constituency-wise Winners List
चुनाव आयोग की आधिकारिक वेबसाइट के अनुसार, अभी तक 82 सीटों के नतीजे घोषित हुए हैं। इनमें से भाजपा को 23, राजद को 23, जदयू को 15, कांग्रेस को 7, एआईएमआईएम को 2, वीआईपी पार्टी को 2 और वामपंथी (माले)पार्टी को 5 सीटों पर जीत मिली है। इनके अलावा बसपा, सीपीआई, सीपीआई (एम) निर्दलीय और हम पार्टी को एक-एक सीट पर जीत मिली है।
Bihar Election Results 2020 Live: Check here
Highlights
मधुबनी सीट से राजद के समीर महासेठ 6 हजार से ज्यादा वोट से जीत गए हैं। नालंदा से श्रवण कुमार ने जीत हासिल की है। शिवहर सीट से राजद प्रत्याशी आगे चल रहे हैं।
गौरा बौराम विधानसभा सीट से विकासशील इंसान पार्टी के स्वर्ण सिंह ने राजद प्रत्याशी अफजल अली खान को 7 हजार से अधिक वोटों से हरा दिया है।
लखीसराय सीट भाजपा ने जीत ली है। यहां से भाजपा के विजय कुमार सिन्हा चुनाव जीत गए हैं। चिरैया सीट से भी भाजपा के लालाबाबू प्रसाद ने जीत हासिल की है।
मधेपुरा सीट पर राजद के चंद्रशेखर ने जीत दर्ज कर ली है। जदयू के निखिल मंडल चुनाव हार गए हैं। वहीं जन अधिकार पार्टी के अध्यक्ष पप्पू यादव तीसरे नंबर पर रहे हैं।
दिनारा सीट पर राजद के विजय कुमार मंडल लोजपा के राजेंद्र प्रसाद सिंह से आगे चल रहे हैं। दोनों के बीच 4063 वोटों का अंतर है।
फारबिसगंज से बीजेपी के विद्यासागर केसरी और नरपतगंज से जय प्रकाश यादव जीत हासिल कर ली है। जोकीहाट विधानसभा से एआईएमआईएम के उम्मीदवार शाहनवाज आलम ने जीत दर्ज की है।
सहरसा विधानसभा से भारतीय जनता पार्टी (बीजेपी) के पूर्व विधायक आलोक रंजन ने दूसरी बार जीत दर्ज कर ली है। दिनारा सीट से आरजेडी के विजय मंडल ने जीत हासिल की है। विजय मंडल ने जनता दल यूनाइटेड (जेडीयू) उम्मीदवार जयकुमार सिंह और एलजेपी के राजेंद्र सिंह को हरा दिया है।
अमरपुर से कांग्रेस तो वहीं अतरी से राष्ट्रीय जनता दल आगे चल रही है। अलीनगर से विकासशील इंसान पार्टी आगे चल रही है।
दिनारा विधानसभा सीट पर लोक जनशक्ति पार्टी (एलजीपी) बढ़त बनाए हुए है। वहीं राष्ट्रीय जनता दल (आरजेडी) प्रत्याशी पीछे चल रही हैं।
अलीनगर से वीआईपी उम्मीदवार मिश्री लाल यादव ने जीत हासिल कर ली है। उन्होंने राष्ट्रीय जनता दल के विवोद मिश्र को हराया है।
आरजेडी उम्मीदवार ललित यादव ने दरभंगा ग्रामीण विधानसभा से जीत हासिल कर ली है। वह छठवीं बार विधायक चुने गए हैं।
शरद यादव की बेटी सुभाषिनी यादव बिहारीगंज विधानसभा सीट से पीछे चल रही हैं। वह कांग्रेस के टिकट पर मैदाम में हैं।
सुपौल विधानसभा से जेडीयू के कद्दावर नेता बिजेंद्र प्रसाद यादव 30 हजार वोटों से आगे चल रहे हैं। 29वें राउंड की गिनती के बाद यह आंकड़ा सामना आया है।
दिनारा विधानसभा सीट से लोक जनशक्ति पार्टी के राजेंद्र सिंह 170 वोट से आगे हैं।
फतुहा में राष्ट्रीय जनता दल के रामानंद यादव आगे चल रहे हैं। अररिया सीट पर जेडीयू उम्मीदवार आगे चल रहे हैं। दरभंगा विधानसभा सीट से बीजेपी आगे चल रही है।
शेरघाटी सीट पर राष्ट्रीय जना दल (RJD) प्रत्याशी मंजू अग्रवाल 1679 वोट से आगे चल रही हैं। सरायरंजन विधानसभा सीट से विजय चौधरी 919 वोट से आगे चल रहे हैं।
कांग्रेस के लव सिन्हा बांकीपुर विधानसभा सीट से पीछे चल रहे हैं। शुरुआती रुझान में वे आगे थे लेकिन अब वह बीजेपी के नितिन नवीन से पीछे हैं।
दिनारा विधानसभा सीट पर लोक जनशक्ति पार्टी के राजेंद्र सिंह लगातार बढ़त बनाए हुए हैं। वहीं राष्ट्रीय जनता दल (RJD) के विजय कुमार मंडल पीछे हैं।
मोतिहारी, ढाका, हरसिद्धि, गोविंदगंज, पिपरा, केसरिया, सुगौली, कल्याणपुर से बीजेपी तो वहीं चिरैया से आरजेडी प्रत्याशी आगे हैं।
दिनारा विधानसभा सीट के मौजूदा विधायक जदयू के जय कुमार सिंह हैं। पटना शहरी क्षेत्र में बांकीपुर विधानसभा और पटना साहिब विधानसभा सीट पर सबकी नजर है। बांकीपुर से कांग्रेस प्रत्याशी लव सिन्हा और पटना साहिब से प्रवीण कुशवाहा चुनाव लड़ रहे हैं। पटना साहिब से पथ निर्माण मंत्री नंद किशोर यादव चुनाव लड़ रहे हैं।
दिनारा विधानसभा सीट पर, लोक जनतशक्ति पार्टी के राजेंद्र सिंह आगे चल रहे हैं। वहीं राष्ट्रीय जनता दल के विजय कुमार मंडल पीछे चल रहे हैं।
समस्तीपुर से जेडीयू से पूर्व सांसद अश्वमेध देवी आगे चल रहे हैं। वहीं कांटी से निर्दलीय प्रत्याशी पूर्व मंत्री अजित कुमार आगे चल रहे हैं। मधुबन सीट पर राणा रणधीर 2776 वोटों की बढ़त बनाए हुए हैं।
रानीगंज से जनता दल यूनाइडेट उम्मीदवार आगे चल रहे हैं तो वही अररिया के जोकीहाट सीट से भारतीय जनता पार्टी के उम्मीदवार आगे चल रहे हैं।
दिनारा में शुरुआती रुझानों में एलजेपी आगे चल रही है तो वहीं आरजेडी पीछे चल रही है। एलजेपी के राजेंद्र सिंह फिलहाल बढ़त बनाए हुए हैं।
ताजा रूझानों के मुताबिक पूर्णिया की सात विधानसभा सीटों पर कांटे की टक्कर चल रही है। नीतीश की पार्टी जेडीयू चार सीटों पर आगे चल रही है। वहीं आरेजेडी दो सीटों पर तो वहीं लोजपा एक सीट पर आगे चल रही है।
अनंत सिंह मोकामा सीट से आगे चले रहे हैं। वहीं सरायरंजन विधानसभा सीट से जेडीयू के विजयकुमार चौधरी आगे चल रहे हैं। वहीं परसा सीट पर पर जेडीयू के चंद्रिका राय पीछे चल रहे हैं।
चेरिया बरियारपुर सीट पर जेडीयू की मंजू वर्मा पीछे चल रही हैं। वहीं आरजेडी के राजवंशी महतो आगे चल रहे हैं।
शुरुआती रुझानों के बीच आरजेडी प्रवक्ता मनोज झा ने जीत का दावा किया है। उन्होंने कहा कि चंद घंटों का इंतजार करने के बाद सीएम का चेहरा बदल जाएगा।
मोकामा से बाहुबली विधायक अनंत सिंह 2015 के चुनाव में निर्दलीय जीते थे। वे इसबार भी इस सीट पर जीत का दावा कर रहे हैं जबकि उनके खिलाफ खड़े प्रत्याशी भी एकतरफा जीत का दावा कर रहे हैं। उन्होंने पिछला चुनाव जेल से ही लड़ा था और इसबार का चुनाव भी जेल से ही लड़ रहे हैं।
शुरुआती रुझान में महागठबंधन बढ़त बनाए हुए हैं। एनडीए 24 सीट तो वहीं महागठबंधन 46 सीट पर आगे हैं। मोकामा, दिनारा पर थोड़ी देर में तस्वीर साफ होगी कि कौन जीता और कौन हारा है।