बिहार चुनाव में लोजपा का प्रदर्शन काफी निराशाजनक रहा है और पार्टी एक भी सीट नहीं जीत पायी है। दिनारा सीट पर दोपहर के समय लोजपा के राजेंद्र सिंह ने बढ़त बनायी हुई थी लेकिन शाम होते होते वह भी चली गई है और अब दिनारा से राजद के विजय मंडल ने जीत दर्ज की है। प्रचार के दौरान चिराग ने दावा किया था कि भाजपा और लोजपा मिलकर सरकार बनाएगी लेकिन अब स्थिति ये है कि लोजपा का खाता भी नहीं खुल पाया है।

बिहार की मोकामा सीट से बाहुबली अनंत सिंह की जीत का सिलसिला जारी है। अनंत सिंह ने मोकामा सीट से लगातार पांचवी बार चुनाव जीतकर यहां अपना दबदबा साबित कर दिया है। अनंत सिंह ने जदयू के राजीव लोचन नारायण को हराया है। यहां से रालोसपा उम्मीदवार तीसरे नंबर पर रहे। गौरतलब है कि अनंत सिंह ने जेल में रहते हुए यह चुनाव लड़ा और इसके बावजूद 50 फीसदी से ज्यादा वोट पाए हैं। अनंत सिंह ने इस बार राष्ट्रीय जनता दल के टिकट पर जीत हासिल की है।

एनडीए और महागठबंधन में कांटे की टक्कर चल रही है। एनडीए ने अभी तक के रुझानों में बढ़त बनायी हुई है लेकिन महागठबंधन भी ज्यादा पीछे नहीं है। एनडीए 123 और महागठबंधन 113 सीटों पर आगे चल रही है। अन्य 7 सीटों पर आगे चल रहे हैं। पार्टीवार बात करें तो अभी तक के रुझानों में राजद 76 सीटों पर आगे चल रही है, वहीं भाजपा 72 सीटों पर आगे है। जदयू 43 पर और कांग्रेस 19 सीटों पर आगे है। यह आंकड़े 9 बजे तक के हैं।

Bihar Election Results 2020 Constituency-wise Winners List

चुनाव आयोग की आधिकारिक वेबसाइट के अनुसार, अभी तक 82 सीटों के नतीजे घोषित हुए हैं। इनमें से भाजपा को 23, राजद को 23, जदयू को 15, कांग्रेस को 7, एआईएमआईएम को 2, वीआईपी पार्टी को 2 और वामपंथी (माले)पार्टी को 5 सीटों पर जीत मिली है। इनके अलावा बसपा, सीपीआई, सीपीआई (एम) निर्दलीय और हम पार्टी को एक-एक सीट पर जीत मिली है।

Bihar Election Results 2020 Live: Check here 

 

Live Blog

20:02 (IST)10 Nov 2020
मधुबनी सीट से राजद ने लहराया परचम

मधुबनी सीट से राजद के समीर महासेठ 6 हजार से ज्यादा वोट से जीत गए हैं। नालंदा से श्रवण कुमार ने जीत हासिल की है। शिवहर सीट से राजद प्रत्याशी आगे चल रहे हैं।

19:28 (IST)10 Nov 2020
गौरा बौराम विधानसभा सीट से वीआईपी पार्टी ने जीत दर्ज की

गौरा बौराम विधानसभा सीट से विकासशील इंसान पार्टी के स्वर्ण सिंह ने राजद प्रत्याशी अफजल अली खान को 7 हजार से अधिक वोटों से हरा दिया है।

18:56 (IST)10 Nov 2020
लखीसराय सीट से भाजपा की जीत

लखीसराय सीट भाजपा ने जीत ली है। यहां से भाजपा के विजय कुमार सिन्हा चुनाव जीत गए हैं। चिरैया सीट से भी भाजपा के लालाबाबू प्रसाद ने जीत हासिल की है।

18:23 (IST)10 Nov 2020
मधेपुरा सीट से राजद के चंद्रशेखर को मिली जीत

मधेपुरा सीट पर राजद के चंद्रशेखर ने जीत दर्ज कर ली है। जदयू के निखिल मंडल चुनाव हार गए हैं। वहीं जन अधिकार पार्टी के अध्यक्ष पप्पू यादव तीसरे नंबर पर रहे हैं।

18:18 (IST)10 Nov 2020
दिनारा सीट पर राजद के विजय मंडल आगे

दिनारा सीट पर राजद के विजय कुमार मंडल लोजपा के राजेंद्र प्रसाद सिंह से आगे चल रहे हैं। दोनों के बीच 4063 वोटों का अंतर है।

17:41 (IST)10 Nov 2020
फारबिसगंज और नरपतगंज में BJP की जीत

फारबिसगंज से बीजेपी के विद्यासागर केसरी और नरपतगंज से जय प्रकाश यादव जीत हासिल कर ली है। जोकीहाट विधानसभा से एआईएमआईएम के उम्मीदवार शाहनवाज आलम ने जीत दर्ज की है।

17:19 (IST)10 Nov 2020
पूर्व विधायक आलोक रंजन ने दूसरी बार जीत दर्ज की

सहरसा विधानसभा से भारतीय जनता पार्टी (बीजेपी) के पूर्व विधायक आलोक रंजन ने दूसरी बार जीत दर्ज कर ली है। दिनारा सीट से आरजेडी के विजय मंडल ने जीत हासिल की है। विजय मंडल ने जनता दल यूनाइटेड (जेडीयू) उम्मीदवार जयकुमार सिंह और एलजेपी के राजेंद्र सिंह को हरा दिया है।

16:58 (IST)10 Nov 2020
अतरी से राष्ट्रीय जनता दल आगे

अमरपुर से कांग्रेस तो वहीं अतरी से राष्ट्रीय जनता दल आगे चल रही है। अलीनगर से विकासशील इंसान पार्टी आगे चल रही है।

16:35 (IST)10 Nov 2020
दिनारा विधानसभा सीट पर LJP आगे

दिनारा विधानसभा सीट पर लोक जनशक्ति पार्टी (एलजीपी) बढ़त बनाए हुए है। वहीं राष्ट्रीय जनता दल (आरजेडी) प्रत्याशी पीछे चल रही हैं।

16:18 (IST)10 Nov 2020
अलीनगर से VIP उम्मीदवार की जीत

अलीनगर से वीआईपी उम्मीदवार मिश्री लाल यादव ने जीत हासिल कर ली है। उन्होंने राष्ट्रीय जनता दल के विवोद मिश्र को हराया है।

15:36 (IST)10 Nov 2020
दरभंगा ग्रामीण विधानसभा सीट पर इनकी जीत

आरजेडी उम्मीदवार ललित यादव ने दरभंगा ग्रामीण विधानसभा से जीत हासिल कर ली है। वह छठवीं बार विधायक चुने गए हैं।

15:17 (IST)10 Nov 2020
शरद यादव की बेटी सुभाषिनी यादव पीछे

शरद यादव की बेटी सुभाषिनी यादव बिहारीगंज विधानसभा सीट से पीछे चल रही हैं। वह कांग्रेस के टिकट पर मैदाम में हैं।

14:43 (IST)10 Nov 2020
सुपौल विधानसभा सीट पर ये JDU उम्मीदवार जीत की ओर!


सुपौल विधानसभा से जेडीयू के कद्दावर नेता बिजेंद्र प्रसाद यादव 30 हजार वोटों से आगे चल रहे हैं। 29वें राउंड की गिनती के बाद यह आंकड़ा सामना आया है।

14:12 (IST)10 Nov 2020
दिनारा विधानसभा सीट पर ये है स्थिति

दिनारा विधानसभा सीट से लोक जनशक्ति पार्टी के राजेंद्र सिंह 170 वोट से आगे हैं।

14:03 (IST)10 Nov 2020
फतुहा, अररिया और दरभंगा सीट पर ये है स्थिति

फतुहा में राष्ट्रीय जनता दल के रामानंद यादव आगे चल रहे हैं। अररिया सीट पर जेडीयू उम्मीदवार आगे चल रहे हैं। दरभंगा विधानसभा सीट से बीजेपी आगे चल रही है।

13:04 (IST)10 Nov 2020
शेरघाटी सीट RJD आगे, सरायरंजन विधानसभा सीट पर ये हाल

शेरघाटी सीट पर राष्ट्रीय जना दल (RJD) प्रत्याशी मंजू अग्रवाल 1679 वोट से आगे चल रही हैं। सरायरंजन विधानसभा सीट से विजय चौधरी 919 वोट से आगे चल रहे हैं।

12:26 (IST)10 Nov 2020
Congress के लव सिन्हा बांकीपुर विधानसभा सीट से पीछे

कांग्रेस के लव सिन्हा बांकीपुर विधानसभा सीट से पीछे चल रहे हैं। शुरुआती रुझान में वे आगे थे लेकिन अब वह बीजेपी के नितिन नवीन से पीछे हैं।

12:06 (IST)10 Nov 2020
दिनारा विधानसभा सीट पर LJP आगे

दिनारा विधानसभा सीट पर लोक जनशक्ति पार्टी के राजेंद्र सिंह लगातार बढ़त बनाए हुए हैं। वहीं राष्ट्रीय जनता दल (RJD) के विजय कुमार मंडल पीछे हैं।

11:39 (IST)10 Nov 2020
पूर्वी चंपारण इलाके की सीटों पर ये है स्थिति

मोतिहारी, ढाका, हरसिद्धि, गोविंदगंज, पिपरा, केसरिया, सुगौली, कल्याणपुर से बीजेपी तो वहीं चिरैया से आरजेडी प्रत्याशी आगे हैं।

11:28 (IST)10 Nov 2020
दिनारा विधानसभा सीट पर ये है मौजूदा स्थिति

दिनारा विधानसभा सीट के मौजूदा विधायक जदयू के जय कुमार सिंह हैं। पटना शहरी क्षेत्र में बांकीपुर विधानसभा और पटना साहिब विधानसभा सीट पर सबकी नजर है। बांकीपुर से कांग्रेस प्रत्याशी लव सिन्हा और पटना साहिब से प्रवीण कुशवाहा चुनाव लड़ रहे हैं। पटना साहिब से पथ निर्माण मंत्री नंद किशोर यादव चुनाव लड़ रहे हैं।

10:48 (IST)10 Nov 2020
दिनारा विधानसभा सीट पर LJP प्रत्याशी आगे

दिनारा विधानसभा सीट पर, लोक जनतशक्ति पार्टी के राजेंद्र सिंह आगे चल रहे हैं। वहीं राष्ट्रीय जनता दल के विजय कुमार मंडल पीछे चल रहे हैं।

10:40 (IST)10 Nov 2020
समस्तीपुर से जेडीयू से पूर्व सांसद अश्वमेध देवी आगे

समस्तीपुर से जेडीयू से पूर्व सांसद अश्वमेध देवी आगे चल रहे हैं। वहीं कांटी से निर्दलीय प्रत्याशी पूर्व मंत्री अजित कुमार आगे चल रहे हैं। मधुबन सीट पर राणा रणधीर 2776 वोटों की बढ़त बनाए हुए हैं।

10:29 (IST)10 Nov 2020
रानीगंज से जनता दल यूनाइडेट उम्मीदवार आगे

रानीगंज से जनता दल यूनाइडेट उम्मीदवार आगे चल रहे हैं तो वही अररिया के जोकीहाट सीट से भारतीय जनता पार्टी के उम्मीदवार आगे चल रहे हैं।

10:15 (IST)10 Nov 2020
दिनारा में शुरुआती रुझानों में एलजेपी आगे

दिनारा में शुरुआती रुझानों में एलजेपी आगे चल रही है तो वहीं आरजेडी पीछे चल रही है। एलजेपी के राजेंद्र सिंह फिलहाल बढ़त बनाए हुए हैं।

09:57 (IST)10 Nov 2020
पूर्णिया की सात विधानसभा सीटों पर कांटे की टक्कर

ताजा रूझानों के मुताबिक पूर्णिया की सात विधानसभा सीटों पर कांटे की टक्कर चल रही है। नीतीश की पार्टी जेडीयू चार सीटों पर आगे चल रही है। वहीं आरेजेडी दो सीटों पर तो वहीं लोजपा एक सीट पर आगे चल रही है।

09:24 (IST)10 Nov 2020
अनंत सिंह मोकामा सीट से आगे

अनंत सिंह मोकामा सीट से आगे चले रहे हैं। वहीं सरायरंजन विधानसभा सीट से जेडीयू के विजयकुमार चौधरी आगे चल रहे हैं। वहीं परसा सीट पर पर जेडीयू के चंद्रिका राय पीछे चल रहे हैं।

09:13 (IST)10 Nov 2020
चेरिया बरियारपुर सीट पर जेडीयू की मंजू वर्मा पीछे

चेरिया बरियारपुर सीट पर जेडीयू की मंजू वर्मा पीछे चल रही हैं। वहीं आरजेडी के राजवंशी महतो आगे चल रहे हैं।

08:46 (IST)10 Nov 2020
शुरुआती रुझानों के बीच आरजेडी प्रवक्ता मनोज झा ने कही ये बात

शुरुआती रुझानों के बीच आरजेडी प्रवक्ता मनोज झा ने जीत का दावा किया है। उन्होंने कहा कि चंद घंटों का इंतजार करने के बाद सीएम का चेहरा बदल जाएगा।

08:28 (IST)10 Nov 2020
बहाबुली विधायक अनंत सिंह कर रहे जीत का दावा, इस बार भी जेल से लड़ रहे चुनाव

मोकामा से बाहुबली विधायक अनंत सिंह 2015 के चुनाव में निर्दलीय जीते थे। वे इसबार भी इस सीट पर जीत का दावा कर रहे हैं जबकि उनके खिलाफ खड़े प्रत्याशी भी एकतरफा जीत का दावा कर रहे हैं। उन्होंने पिछला चुनाव जेल से ही लड़ा था और इसबार का चुनाव भी जेल से ही लड़ रहे हैं।

08:24 (IST)10 Nov 2020
शुरुआती रुझान में महागठबंधन आगे

शुरुआती रुझान में महागठबंधन बढ़त बनाए हुए हैं। एनडीए 24 सीट तो वहीं महागठबंधन 46 सीट पर आगे हैं। मोकामा, दिनारा पर थोड़ी देर में तस्वीर साफ होगी कि कौन जीता और कौन हारा है।