Mizoram Assembly Election Result 2018 Updates: मिजोरम विधानसभा सीट के परिणाम घोषित हो गए हैं। नतीजों के अनुसार, राज्य में एमएनएफ ने 26 सीटों पर जीत दर्ज कर स्पष्ट बहुमत हासिल किया है। कांग्रेस के खाते में 5 सीटें आयी हैं। निर्दलीय 7 सीटों पर जीते हैं और एकमात्र सीट पर बढ़त बनाए हुए है। भाजपा को भी एक सीट मिली है। 2013 में कांग्रेस के 29 उम्मीदवार चुनाव जीतकर सदन में पहुंचे थे जबकि MNF 6 सीटों के साथ दूसरे नंबर रही। इस बार स्थिति पलट गई है। कांग्रेस और मुख्य विपक्षी पार्टी मिजो नेशनल फ्रंट ने राज्य की सभी सीटों पर अपने उम्मीदवार उतारे हैं।
मिजोरम में नए सरकार के चयन के लिए 28 नवंबर को मतदान हुए थे। चुनाव में भाजपा ने भी अपने 39 उम्मीदवार उतारे हैं। मिजोरम में कुल 209 प्रत्याशी चुनाव मैदान में थे।
Election Result 2018 : Rajasthan | Telangana | Madhya Pradesh | Chhattisgarh Election Result 2018
Follow Election Results LIVE updates in English here
मिजोरम की 40 सीटों का नतीजा घोषित। एमएनएफ ने 26 सीटों पर जीत दर्ज कर स्पष्ट बहुमत हासिल किया है। वहीं कांग्रेस को 5 सीटों पर जीत मिली है। निर्दलीय 8 सीटों पर जीते हैं और भाजपा को एक सीट पर जीत मिली है।
मिजो नेशनल फ्रंट को 40 में से 24 सीटों पर जीत मिल गई है। अभी कई सीटों पर एमएनएफ आगे चल रही है। इस तरह मिजोरम में एमएनएफ की सरकार बनने का रास्ता साफ हो गया है।
मिजोरम की चालफिल और चाम्फाई उत्तर सीट से एमएनएफ के उम्मीदवार जीत दर्ज कर चुके हैं। फिलहाल एमएनएफ स्पष्ट बहुमत पाने के करीब है।
मिजोरम के रुझानों की बात करें तो यहां कांग्रेस ने 5 सीटों पर बढ़त बना रखी है। इसके अलावा स्थानीय पार्टी एमएनएफ ने 26 सीटों पर बढ़त बना रखी है। यहां विधानसभा की कुल 40 सीट हैं। यहां 1 सीट पर बीजेपी ने बढ़त बना रखी है। अन्य 8 सीट पर आगे चल रहे हैं।
मिजोरम की दक्षिण चम्फाई और पूर्वी तुईपुई सीट पर मिजो नेशनल फ्रंट ने जीत दर्ज कर ली है। वहीं हेचेक सीट पर कांग्रेस को विजेता घोषित किया गया है।
मिजो नेशनल फ्रंट के पार्टी कार्यालयों में जश्न का माहौल है और पार्टी समर्थकों ढोल नगाड़े के साथ पार्टी की संभावित जीत का जश्न मना रहे हैं।
मिजो नेशनल फ्रंट की बढ़त थोड़ी कम हुई है। एक वक्त 29 सीटों पर आगे चल रही एमएनएफ अब 24 सीटों पर आगे चल रही है। वहीं कांग्रेस 6 पर और अन्य 9 सीटों पर आगे चल रहे हैं।
दक्षिण चम्फाई के बाद अब सेराछिप विधानसभा सीट से भी निवर्तमान सीएम लालथनहवला चुनाव हार गए हैं। 10 साल से सत्ता पर काबिज लालथनहवला के लिए यह बड़ा झटका है।
चुनाव आयोग के अनुसार, मिजोरम में 5 सीटों पर मिजो नेशनल फ्रंट को विजेता घोषित कर दिया गया है, वहीं 17 सीटों पर आगे चल रही है।
मिजोरम के निवर्तमान मुख्यमंत्री लालथनहवला मिजोरम की चम्फाई दक्षिण से विधानसभा चुनाव हार गए हैं। उन्हें मिजो नेशनल फ्रंट के उम्मीदवार के हाथों हार का सामना करना पड़ा है।
मिजोरम की आइजवाल पूर्वी सीट से मिजो नेशनल फ्रंट के उम्मीदवार जोरमाथांगवा बढ़त बनाए हुए हैं। हालांकि निर्दलीय के. सपदंगा भी उनसे ज्यादा पीछे नहीं हैं।
मिजो नेशनल फ्रंट मिजोरम में अगली सरकार बनाने की ओर तेजी से अग्रसर है। अभी तक मिजोरम की सभी 40 सीटों के रुझान सामने आ गए हैं। रुझानों के अनुसार, मिजो नेशनल फ्रंट 25 सीटों पर बढ़त बनाए हुए है। वहीं कांग्रेस 10 सीटों पर आगे है। अन्य 4 सीटों पर और भाजपा एक सीट पर आगे है।
मिजोरम में अभी तक आए चुनाव के नतीजों में एमएनएफ बेहद मजबूत दिखाई दे रही है। एमएनएफ ने अपनी बढ़त बढ़ाकर 27 सीटों की कर ली है। वहीं कांग्रेस 8 पर अटकी हुई है।
मिजो नेशनल फ्रंट मिजोरम में निर्णायक बढ़त बनाती नजर आ रही है। अभी तक मिले रुझानों में मिजो नेशनल फ्रंट 25 सीटों पर बढ़त बनाए हुए है, वहीं कांग्रेस 7 सीटों पर बढ़त में ही सिमटी हुई है।
मिजोरम में मिजो नेशनल फ्रंट काफी मजबूत बढ़त बना चुकी है। ताजा रुझानों के मुताबिक मिजो नेशनल फ्रंट 23 सीटों पर आगे चल रही है। वहीं कांग्रेस सिर्फ 8 सीटों पर बढ़त में है। भाजपा एक सीट पर और अन्य 3 सीटों पर आगे चल रहे हैं।
मिजो नेशनल फ्रंट (एमएनएफ) मिजोरम में बढ़त बनाए हुए हैं। ताजा रुझानों के अनुसार, एमएनएफ 15 सीटों पर आगे चल रही है, वहीं कांग्रेस 6 सीटों पर आगे है। भाजपा भी एक सीट पर बढ़त बनाए हुए है।
कांग्रेस ताजा रुझान में पिछड़ती नजर आ रही है। वहीं मुख्य विपक्षी दल मिजो नेशनल फ्रंट बढ़त बनाता नजर आ रहा है। फिलहाल कांग्रेस 3 सीटों पर और मिजो नेशनल फ्रंट 6 सीटों पर बढ़त बनाए हुए है।
मिजोरम में ताजा रुझानों के मुताबिक 2 सीटों पर कांग्रेस आगे चल रही है।
वोटों की गिनती जारी है, हालांकि अभी तक किसी सीट का स्पष्ट रुझान नहीं मिल पा रहा है। मतगणना स्थल के बाहर सुरक्षा के कड़े इंतजाम किए गए हैं।
फिलहाल मिल रहे रुझानों के तहत कांग्रेस मिजोरम में एक सीट पर आगे चल रही है, वहीं एक सीट पर क्षेत्रीय पार्टी आगे चल रही है।
मिजोरम में वोटों की गिनती शुरु हो चुकी है। फिलहाल मिल रहे रुझानों में कांग्रेस 1 सीट पर आगे चल रही हैं।
विभिन्न चुनावी सर्वे दिखा रहे हैं कि इस बार मिजोरम में स्पष्ट बहुमत के आसार कम हैं। कांग्रेस और मिजो नेशनल फ्रंट के बीच कांटे की टक्कर हो सकती है। ऐसे में कयास लगाए जा रहे हैं कि मिजोरम में इस बार गठबंधन की सरकार बन सकती है।
उत्तर पूर्व में मिजोरम ही इकलौता राज्य है, जहां कांग्रेस की सरकार सत्ता में है। मिजोरम में कांग्रेस पिछले 10 साल से सत्ता पर काबिज है। हालांकि चुनावी सर्वे इशारा कर रहे हैं कि इस बार कांग्रेस को कड़ी चुनौती मिल सकती है।
मिजोरम में सुबह 8 बजे से मतगणना शुरु हो जाएगी। मिजोरम की राजधानी आइजवाल में मतगणना स्थल के बाहर लोगों की भीड़ जुटनी शुरु हो गई है। मतगणना स्थलों पर सुरक्षा के कड़े इंतजाम किए गए हैं।
मिजोरम में बीते 28 नवंबर को प्रदेश की 40 सीटों के लिए चुनाव डाले गए थे। सत्ताधारी कांग्रेस और मुख्य विपक्षी पार्टी मिजो नेशनल फ्रंट ने सभी 40-40 सीटों पर अपने उम्मीदवार उतारे थे। वहीं भाजपा ने 39, नेशनल पीपुल्स पार्टी ने 9 और नेशनलिस्ट कांग्रेस पार्टी ने 5 सीटों पर अपने उम्मीदवार उतारे हैं।
मुख्यमंत्री ललथनहावला ने दावा किया कि वे 40 विधानसभा सीटों में से कम से कम 27 पर जीत हासिल कर दोबारा सत्ता में वापसी को लेकर आश्वस्त हैं। उन्होंने कहा, "हमने मिजोरम में बहुत से विकास कार्य किए हैं। लोगों का हमारे शासन और प्रदर्शन में पूरा विश्वास है।" वहीं एमएनएफ नेता और पूर्व मुख्यमंत्री जोरामथंगा ने मीडिया को बताया कि वह सत्ता में दोबारा लौटने को लेकर आश्वस्त हैं क्योंकि कांग्रेस वित्तीय प्रबंधन सहित सभी मोर्चो पर विफल साबित हुई है।