मणिपुर में विधानसभा चुनावों के नतीजे आ गए हैं। यहां पर जनता ने त्रिशंकु विधानसभा बनाई है सत्ताधारी कांग्रेस और भाजपा के बीच कांटे की टक्कर देखने को मिली है और दोनों के पक्ष करीबी मुकाबना रहा। 60 सदस्‍यीय विधानसभा में कांग्रेस 28 सीटों के साथ सबसे बड़ी पार्टी बनकर उभरी हैं। वहीं भाजपा को 221 सीट मिली हैं। राज्य में कांग्रेस पिछले 15 वर्षो से सत्ता में बनी हुई है। बीजेपी ने इस पूर्वोत्‍तर के राज्‍य में जिस तरह से धुआंधार प्रचार किया है, उससे राजनैतिक विश्‍लेषकों से मणिपुर को गंभीरता से लेना शुरू कर दिया है। पहली बार चुनाव लड़ रही इरोम शर्मिला और उनकी पार्टी को करारी हार मिली है। शर्मिला को केवल 90 वोट मिले।  मणिपुर में जीते हुए उम्मीदवारों की लिस्ट देखने के लिए यहां क्लिक करें। 

यहां पढ़ें Manipur Vidhan Sabha Chunav Result 2017 Live Updates:

7.45PM- चुनाव आयोग की ओर से जारी नतीजों के अनुसार कांग्रेस ने 27 सीटें जीत ली हैं। भाजपा को 21, नागालैंड पीपल्‍स फ्रंट को 4 और नेशनल पीपल्‍स पार्टी को 4 सीटें मिली हैं।

7.30PM- मणिपुर में काक्चिंग विधानसभा सीट को छोड़कर बाकी सभी सीटों के नतीजों का एलान हो गया है। काक्चिंग सीट पर कांग्रेस के येंङखोम सुरचन्द्र सिंह ने भाजपा के एम रामेश्वर सिंह (रामे) पर बढ़त बना रखी है।

5.50 PM- इंडियन नेशनल कांग्रेस के यमथोंग हाउकिप सैंकुल (अ.ज.जा.) सीट से 3262 वोटों पर आगे चल रहे हैं।

5.46 PM-भारतीय जनता पार्टी के डॉ: राधेश्याम युमनाम हियाँग्‍‍लम की सीट से 1725 वोटों से आगे चल रहे हैं।

5.38 PM-  इंडियन नेशनल कांग्रेस के  राजकुमार इमो सिंह ने सागोलबान्‍द सीट से जीत दर्ज की।

5.31 PM-  इंडियन नेशनल कांग्रेस के यमथोंग हाउकिप 3262 वोटों से आगे चल रहे हैं।

5.26 PM- भारतीय जनता पार्टी के डॉ राधेश्याम युमनाम हियाँग्‍‍लम सीट से 1786 वोटों से आगे चल रहे हैं।

5.20 PM-इंडियन नेशनल कांग्रेस के राजकुमार इमो सिंह ने सागोलबान्‍द सीट पर 19 वोटों से जीत दर्ज की है।

5.15 PM-  हारने के बाद रो पड़ीं इरोम शर्मीला, कहा- कभी नहीं लड़ूंगी इलेक्शन

5.10 PM- कांग्रेस अभी तक 24 सीटें जीत चुकी हैं वहीं भाजपा अभी तक 22 सीटें जीत चुके हैं।

5.05 PM-  बहुमत से 8 सीटें दूर कांग्रेस, जीत चुकी है 23 सीटें

4.57 PM-  आल इण्डिया तृणमूल कांग्रेस के तोंग्ब्रम रोबींद्रो सिंह थांगा सीट पर 1005 वोटों से आगे चल रहे हैं।

4.51 PM- भाजपा के लौरेम्बम रामेश्बोर मीतै ने केराओ की सीट पर जीत दर्ज की।

4.46 PM-भारतीय जनता पार्टी के निंगथौजम मांगी ने कुम्बी सीट पर जीत दर्ज की है।

4.41 PM-इंडियन नेशनल कांग्रेस के ओइनाम लुखोइ सिंह ने बाँगोइ सीट से जीते।

4.35 PM- इंडियन नेशनल कांग्रेस की के.एम. ए.के. मीराबाई देबी ने पटसोइ सीट से जीत दर्ज की है।

4.30 PM- इंडियन नेशनल कांग्रेस के ओक्रम हेनरी सिंह ने बाँगखेड सीट से जीत दर्ज की है।

4.25 PM-इंडियन नेशनल कांग्रेस के ओक्रम हेनरी सिंह ने बाँगखेड सीट पर दर्ज की है।

4.19 PM- लोसी दीखो ने भारतीय जनता पार्टी के वब जोराम को हराया।

4.17 PM- नागालैंड पीपुल्स फ्रंट के लोसी दीखो ने माओ (अ.ज.जा.) सीट से 15414 वोटों से जीत दर्ज की है।

4.15 PM- कांग्रेस में मज़बूरी में गये नवजोत सिंह सिद्धू, अब बन सकते हैं पंजाब के डिप्टी सीएम

4.11 PM- कांग्रेस के गईखंगम नुन्‍गबा (अ.ज.जा.) सीट से 5147 वोटों से जीते।

4.05 PM- बीजेपी के शमूएल जेंडी कमें तामेंलोंग (अ.ज.जा.) की सीट से 2004 वोटों से जीत हासिल की है।

4.00 PM-मणिपुर में पहली बार खिला सकता है कमल, 20 सीटों की जीत के साथ भाजपा पहले स्थान पर

3.55 PM-भाजपा के थोङाम बिष्वजित सिंह थोंगजू की सीट पर 7301 वोटों से आगे चल रहे हैं।

3.51 PM- जब लाइव टीवी शो में रविशंकर प्रसाद ने केशव प्रसाद मौर्य से कहा- बहुत मजा आ गईल हौ

3.48 PM- भारतीय जनता पार्टी के सोइबम सुभासचन्द्रा सिंह नाओरिया पाँकंगलकपा सीट पर 1645 वोटों से जीत हासिल की।

3.40 PM-नेशनल पीपुल्‍स पार्टी के न. कईसी ताडुबी (अ.ज.जा.) सीट पर 2309 वोटों से आगे चल रहे हैं।

3.35 PM- कांग्रेस के डी.डी. थेसी ने कारोंग (अ.ज.जा.) सीट से 4293 वोटों से जीत दर्ज की है।

3.31 PM- भारतीय जनता पार्टी के नहाकपम इन्द्रजित सिंह मणिपुर की खेत्रीगाओ सीट से 380 वोटों से जीत हासिल की।

3.26 PM- ओइनाम सीट से कांग्रेस के डाँ. इरेंबम इबोहलबि सिंह 55 सीटों से आगे चल रहे हैं।

3.20 PM- नेशनल पीपुल्‍स पार्टी के न. कईसी ताडुबी (अ.ज.जा.) सीट से 5259 वोटों से चुनाव जीते।

3.15 PM- कांग्रेस के थौनाओजम श्यामकुमार अन्‍ड्रो सीट से चुनाव जीते।

3.11 PM- कांग्रेस के थौङाम देबेन्द्र सिंह मणिपुर की जिरिबाम सीट से 511 वोटों से चुनाव जीते

3.07PM- भाजपा के लौरेम्बम रामेश्बोर मीतै मणिपुर की केराओ सीट से चुनाव जीते।

3.05PM- मायावती बोलीं- ईवीएम ने भाजपा के सिवा किसी और का वोट नहीं लिया, फिर से हो चुनाव

3.00PM- कांग्रेस के खुमूकचम् जॉयकिसन सिंह ने 157 वोटों से हासिल की जीत।

2.42 PM- अभी तक के नतीजों में कांग्रेस-14 , भाजपा- 13 और अन्य 7 सीटें जीत चुकी हैं।

2.19 PM- जिरिबाम से कांग्रेस के थौड़ाम देबेंद्र सिंह और निकटतम प्रतिद्वंदी बिरेन सिंह के बीच कड़ी टक्कर चल रही है, जिसमें कांग्रेस 799 वोट से आगे हैं।

2.16 PM- सागोलबांद से कांग्रेस के राजकुमार इमो सिंह ने बीजेपी के उम्मीदवार को 19 वोटों से मात दी है।

2.13 PM- बॉंगोई से कांग्रेस के ओइनाम लुखोई सिंह ने नेशनल पीपुल्स पार्टी के उम्मीदवारों को 36 वोटों से हरा दिया है।

2.10 PM- प्रदेश में कुल 60 सीटें हैं जिसमें से 29 सीटों के परिणाम आ चुके हैं और 15 सीटों पर मतगणना जारी है।

2.05 PM- अभी तक कांग्रेस 12 सीटें जीत चुकी है, जबकि बीजेपी ने 10 सीट पर जीत दर्ज की है और नागालैंड पीपुल्स फ्रंट व नेशनल पीपुल्स पार्टी ने 3-3 सीटों पर जीत दर्ज की है।

12.58 PM-  भाजपा के नोंथोम्बम बिरेन सिंह 1647 वोटों से आगे चल रहे हैं।

12.53 PM- भारतीय जनता पार्टी के थोकचोम राधेश्याम सिंह ने हीरोक सीट से 1647 वोटों से जीत दर्ज की।

12.45 PM- मणिपुर में कड़ा मुकाबला, कांग्रेस और भाजपा दोनों ने 10-10 सीटें जीतीं

12.38 PM- इंडियन नेशनल कांग्रेस के नमेरक्पम लोकें सिंग जीते।

12.27 PM-  अभी तक कांग्रेस 8, भाजपा 7  और नेशनल पीपुल्‍स पार्टी  ने दो सीटों पर जीत दर्ज कर चुकी हैं।

12.20 PM-   नेमचा किपजेन मणिपुर की कन्‍गपोकपी सीट से भाजपा के नेमचा किपजेन ने जीत हासिल की है।

12.10 PM-  नेशनल पीपुल्‍स पार्टी के युमनाम जोयकुमार सिंह ने उरीपोक सीट से 345 वोटों से जीत हासिल की है।

1.04 PM- इन वजहों से पंजाब में आम आदमी पार्टी की उम्मीदें हो गईं चकनाचूर

12.57 PM-  मणिपुर की नम्‍बोल सीट से कांग्रेस के नमेरक्पम लोकें सिंग ने जीत दर्ज की है।

12.49 PM-  मणिपुर की  जिरिबाम सीट से कांग्रेस के थौङाम देबेन्द्र सिंह  799 वोटों से आगे चल रहे हैं।

12.41 PM- मणिपुर की हीरोक सीट पर भारतीय जनता पार्टी के थोकचोम राधेश्याम सिंह 157 वोटों से आगे चल रहे हैं।

12.36 PM-  गोवा में बीजेपी को 4, कांग्रेस को 3 सीटों पर जीत हासिल, सीएम लक्ष्मीकांत पारसेकर हारे, गिनती जारी

12.25 PM- नेशनल पीपुल्‍स पार्टी के लांपोकलाकपम जयन्तकुमार सिंह ने केइसेमथोंग सीट पर जीत दर्ज की है।

12.20 PM- कांग्रेस 18, भाजपा 20 और अन्य 8 सीटों पर आगे चल रहे हैं।

12.09 PM-  मणिपुर की तामेंलोंग (अ.ज.जा.) सीट से भाजपा के शमूएल जेंडी कमें 1902 वोटों से आगे चल रहे हैं।

12.02 PM-  मणिपुर की थांगमेईबांद सीट से कांग्रेस के खुमूकचम् जॉयकिसन सिंह ने जीत दर्ज की है।

11.55 AM- मणिपुर की खेत्रीगाओ सीट से भाजपा के नहाकपम इन्द्रजित सिंह 882 वोटों से आगे चल रहे हैं।

11.50 AM- पंजाब में सरकार बनाने की ओर कांग्रेस, कैप्टन अमरिंदर सिंह को जन्मदिन पर मिल सकता है तोहफा

11.38 AM- मणिपुर की उरीपोक सीट से नेशनल पीपुल्‍स पार्टी के युमनाम जोयकुमार सिंह ने 345 वोटों से जीत दर्ज की है।

11.31 AM-  उत्तराखंड में 50 से ज्यादा सीटों पर रूझान मिले, बीजेपी आगे

11.26 AM- अभी तक के रुझानों में कांग्रेस-16 , भाजपा- 10 और अन्य 10 सीटों पर आगे चल रहे हैं।

11.20 AM-   मणिपुर की सेकमाइ सीट से भाजपा के हैखाम दिंगो सिंह ने 2532 वोटों से जीत दर्ज की है।

11.15 AM-  मणिपुर की लिलोंग सीट से कांग्रेस के मुहम्मद अब्दुल नासिर 1142 वोट से आगे चल रहे हैं।

11.00 AM-  उत्तर प्रदेश में 400 सीटों के रुझान अाए, 284 पर बीजेपी आगे, दूसरे नंबर पर सपा-कांग्रेस गठबंधन

10.55 AM-  मणिपुर में खुला भाजपा का खाता, कोन्‍थाऊजम की सीट से 2772 वोटो से जीते सापम रंजन सिंह

10.37 AM-  अभी तक के रुझानों में कांग्रेस-13 , भाजपा- 12 और अन्य 8 सीटों पर आगे चल रहे हैं।

10.27 AM- इरोम शर्मिला को थाउबल सीट पर महज 85 वोट मिले।

10.18 AM- थाउबल सीट से हारी इरोम शर्मिला, ओकराम इबोबी की जीत

10.07 AM- इरोम शर्मिला को अभी तक महज 51 वोट ही मिले हैं वहीं मुख्यमंत्री ओकराम इबोबी 4500 वोट के साथ पहले स्थान पर बने हुए हैं।

9.52 AM- रुझानों में कांग्रेस- 10,भाजपा-8, , अन्य-4 सीटों पर आगे चल रही है।

9.42 AM-  जानिए एग्जिट पोल में क्या कहा गया था।

9.36 AM- मणिपुर की थाउबल सीट पर मुख्यमंत्री ओकराम इबोबी के खिलाफ चुनाव लड़ी रही इरोम शर्मिला आगे चल रही हैं।

9.27 AM-  भाजपा 7 सीटों के साथ पहले स्थान पर है तो कांग्रेस 6 सीटों के साथ दूसरे स्थान पर।

9.07 AM- पांच राज्यों के चुनावी अपडेट के लिए यहां क्लिक करें।

8.55 AM- शुरुआती रुझानों में कांग्रेस-3 , भाजपा- 2 और अन्य 2 सीटों पर आगे चल रहे हैं।

8.40 AM- मणिपुर में इबोबी सिंह थोबुल की सीट पर आगे चल रहे हैं।

8.37 AM-  जानिए एग्जिट पोल में क्या कहा गया था।

8.34 AM-  मणिपुर के शुरूआती रुझानों में इरोम शर्मिला की पार्टी पिछड़ती दिख रही है।

8.30 AM-  पांच राज्यों के चुनावी अपडेट के लिए यहां क्लिक करें।

8.13 AM- मणिपुर में बहुमत हासिल करने के लिए 31 सीटें की जरूरत है। कांग्रेस पिछले 15 सालों से मणिपुर में राज कर रही है।

8.08 AM-इरोम 4 नवम्बर 2000 से लेकर 9 अगस्त 2016 तक करीब 16 सालों तक भूख हड़ताल पर रहीं। वो मणिपुर, नागालैंड, मिजोरम, त्रिपुरा, अरुणाचल प्रदेश, मेघालय और 1990 से जम्मू-कश्मीर में लागू AFSPA (आर्म्ड फोर्स स्पेशल पावर एक्ट) हटवाने में लिए भूख हड़ताल पर बैठी थी।

7:53 AM – अगर भाजपा चुनाव जीतती है तो अरुणाचल प्रदेश के बाद मणिपुर पूर्वोत्तर का दूसरा राज्य होगा, जहां कमल खिलेगा। राज्य में 2012 के बाद ये दूसरी बार है, जब कैंपों के लोग वोट देने आए हों।

7:35 AM – चुनावी नतीजों से पहले इरोम शर्मिला ने कहा- चुनाव में खुलकर धन- बल का प्रयोग हुआ है।

7:30 AM – मणिपुर में पहले चरण में 5 मार्च को 38 सीटों के लिए मतदान था, इस चरण के लिए 168 कैंडिडेट मैदान में थे। पहले चरण में 84 फीसदी लोगों ने वोट डाला था, जबकि 8 मार्च को 22 सीटों के लिए हुए वोटिंग में 86 फीसदी लोगों ने वोट डाला था, दूसरे चरण में 98 कैडिंडेट अपना किस्मत आजमा रहे हैं। पूरी रिपोर्ट यहां पढ़ें

7:20 AM – मणिपुर चुनाव राजनीतिक बयानबाजियों के अलावा नारियल और अनानास के जूस की वजह से भी प्रसिद्ध रहा। दरअसल 28 फरवरी को मणिपुर की एक रैली में राहुल ने कहा था कि, ”यहां (मणिपुर में) आप नींबू उगाते हैं, नारंगी उगाते हैं, अनानास उगाते हैं… मैं उम्‍मीद करता हूं कि ऐसा दिन आएगा जब लंदन में बैठकर कोई अनानास का जूस पिएगी और बॉक्‍स पर लेबल देखेगा ‘मेड इन मणिपुर’।” राहुल गांधी के बयान को ज्‍यादातर मीडिया संस्‍थानों ने गलत कवर किया। पीएम ने इसी बयान के आधार पर राहुल गांधी पर हमला बोला था। महराजगंज की रैली में राहुल पर तंज कसते हुए उन्‍होंने अपने समर्थकों से पूछा था कि क्‍या उन्‍होंने कभी नारियल जूस जैसी चीज का नाम सुना है। मोदी ने कहा कि, ‘राहुल अब नारियल से जूस निकालेंगे… और जूस निकालने के बाद, वह उसे इंग्‍लैंड में बेचेंगे।’ पीएम मोदी ने कहा कि, ‘गरीब से गरीब बच्‍चे को भी पता होगा कि नारियल से पानी मिलता है। जूस तो नींबू, संतरे, मोसम्‍बी से मिलता है… क्‍या आपने कभी नारियल जूस देखा या सुना है? शायद मुझे जानकारी न हो मगर मुझे बताइए… नारियल केरल में पाए जाते हैं, मगर वह कहते हैं कि वह नारियल जूस निकालेंगे।’ बीजेपी अध्यक्ष अमित शाह ने भी राहुल के इसी बयान के लिए हमला बो था, उन्होंने कहा था कि, ‘यहां राहुल बाबा आए थे। इन्होंने कहा मणिपुर के नारियल जूस को एक्सपोर्ट करेंगे। क्या आपने कभी नारियल का जूस देखा है? अरे भैया राहुल, यहां अनानास होता है नारियल नहीं होता। लगता है शायद आपको इबोबी सिंह ने ठीक से भाषण लिखकर नहीं दिया है। या फिर आपको नारियल और अनानास का अंतर मालूम नहीं है।” पूरी रिपोर्ट यहां पढ़ें।

7:00AM – आज की मतगणना मणिपुर में सामाजिक कार्यकर्ता इरोम शर्मिला की राजनीतिक लोकप्रियता को भी तय कर देगी। इरोम शर्मिला ने पहली बार विधानसभा चुनाव लड़ा है, और उन्होंने टक्कर दिया है राज्य के मुख्यमंत्री ओकराम इबोबी सिंह को। इरोम शर्मिला थउबल सीट से पीपुल्स रिसर्जेंस एंड जस्टिस एलाइंस के बैनर तले चुनाव लड़ी हैं। सशस्त्र बल विशेषाधिकार अधिनियम के खिलाफ 16 वर्ष तक भूख हड़ताल पर रहीं शर्मिला ने अगस्त 2016 में अपनी भूख हड़ताल खत्म की थी, और राजनीति में उतरने का फैसला किया था। उन्होंने कहा था कि वे राज्य की सीएम बनना चाहती हैं। पूरी रिपोर्ट यहां पढ़ें।

6:40AM – मणिपुर चुनाव के दौरान प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी को चुनाव आयोग ने आचार संहिता उल्लंघन का भी नोटिस जारी किया था। दरअसल प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने 28 फरवरी को आयोजित एक समारोह में रियो ओलिंपिक में शामिल होने वाले पूर्वोत्तर के 11 खिलाड़ियों को सम्मानित किया गया था। इनमें मणिपुर के 5 खिलाड़ी भी शामिल थे। पीएम ने भारतीय महिला हॉकी की कप्तान पी.सुशीला चानू, एल बॉमबेयला देवी (निशानेबाजी), के चिंग्लेनसान सिंह और के कोठाजीत सिंह (पुरुष हॉकी) और सॉयकॉम मीराबाई चानू (वेटलिफ्टिंग) हो सम्मानित किया गया था। लेकिन चुनाव आयोग ने पूछा कि खिलाड़ियों को सम्मानित करने से पहले उससे क्यों सलाह नहीं ली गई। चुनाव आयोग ने यह भी कहा था कि इस तरह की घटनाओं से चुनाव के दौरान सत्ताधारी पार्टी को फायदा पहुंचेगा और चुनावी मैदान का बैलेंस बिगड़ जाएगा। पूरी रिपोर्ट यहां पढ़ें

6:10AM – 56 वर्षीय नॉन्गथोमबाम बीरेन मणिपुर विधान सभा चुनाव में भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) का चेहरा बने। राष्ट्रीय स्तर के फुटबॉलर रहे बीरेन स्थानीय भाषा के एक दैनिक अखबार के संस्थापक हैं और राज्य की कांग्रेस सरकार में मंत्री रहे हैं। उनके दफ्तर की दीवार पर मणिपुर के कई बड़े नेताओं की तस्वीरों के साथ ही सोनिया गांधी और राहुल गांधी की भी तस्वीर लगी है। अपनी बैठक में उन्होंने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की तस्वीर लगा रखी है। बीरेन पिछले साल कांग्रेस छोड़कर भाजपा में आए थे। पूरी रिपोर्ट यहां पढ़ें।