Lok Sabha Chunav 2024: लोकसभा चुनाव के दूसरे फेज का मतदान शुक्रवार 26 अप्रैल 2024 को पूरा हो गया। इस दौरान 13 राज्यों के 88 लोकसभा क्षेत्रों में मतदान कराए गये। सभी जगह मतदान शांतिपूर्ण ढंग से संपन्न हो गया। तीसरे फेज का मतदान 7 मई को होगा। इस चरण में 12 राज्यों और केंद्र शासित प्रदेश की 95 लोकसभा सीटों के लिए मतदान होगा। इस फेज में दौरान 1351 उम्मीदवारों की किस्मत का जनता फैसला करेगी। इसी फेज में गुजरात की सभी 25 सीटों के लिए वोटिंग होगी। यूपी की 10 सीटों पर इस फेज में मतदान होना है। इस बीच सभी दलों के नेता चुनाव प्रचार के लिए अपनी रैलियां और सभाएं तेज कर दी हैं। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी, गृहमंत्री अमित शाह, रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह, भाजपा अध्यक्ष जेपी नड्डा, यूपी के सीएम योगी आदित्यनाथ, कांग्रेस नेता राहुल गांधी, कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे समेत अन्य दलों के नेता अपने-अपने उम्मीदवारों के चुनाव क्षेत्र में जोरदार सभाएं और रोड शो कर रहे हैं। इस बीच चुनाव कांग्रेस चुनाव समिति की आज बैठक भी हो रही है। इसमें रायबरेली और अमेठी पर अहम फैसला हो सकता है। संभावना जताई जा रही है कि अमेठी से एक बार फिर राहुल गांधी मैदान में उतर सकते हैं और रायबरेली सीट से प्रियंका गांधी को टिकट मिल सकता है।

Live Updates

तीसरे फेज की वोटिंग 7 मई को होगी। इसमें 12 राज्यों और केंद्र शासित प्रदेश की 95 लोकसभा सीटों के लिए मतदान होगा।

18:07 (IST) 27 Apr 2024
केजरीवाल की पत्नी सुनीता केजरीवाल ने किया रोड शो

मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल की पत्नी सुनीता केजरीवाल ने पूर्वी दिल्ली से AAP उम्मीदवार कुलदीप कुमार के समर्थन में कोंडली इलाके में रोड शो किया।

16:07 (IST) 27 Apr 2024
हमारे घोषणा पत्र के बारे में अफवाह गलत

कांग्रेस घोषणा पत्र को लेकर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के बयानों पर कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खरगे ने कहा, "हमारे घोषणा पत्र के बारे में जो अफवाह फैलाई जा रही है वे गलत है। हमारे घोषणा पत्र में सबकुछ गरीबों, युवाओं, किसानों, महिलाओं के लिए है। इसे मुस्लिम लीग का घोषणा पत्र कहना शर्म की बात है।"

15:36 (IST) 27 Apr 2024
योगी बोले- सूरत सीट बीजेपी जीत चुकी है

उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने कहा, "लोकसभा चुनाव सात चरणों में आयोजित किए जा रहे हैं। दो चरण कल पूरे हो गए हैं। सूरत में एक लोकसभा सीट पहले ही बीजेपी जीत चुकी है... केवल एक ही आवाज है पूरे देश में गूंज रहा है, 'फिर एक बार, मोदी सरकार'...पीएम मोदी ने पिछले 10 वर्षों में इसके लिए बहुत काम किया है। मैं यहां आपको यह बताने आया हूं कि 'आत्मनिर्भर भारत' और 'विकसित भारत' के लिए भाजपा जरूरी है।'

15:11 (IST) 27 Apr 2024
अमेठी और रायबरेली पर नाम अभी तय नहीं: खड़गे

कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे ने शनिवार को कहा कि उत्तर प्रदेश की अमेठी और रायबरेली सीटों के लिए पार्टी के उम्मीदवारों के नाम ‘‘कुछ दिन’’ में घोषित किए जाएंगे। गुवाहाटी में एक संवाददाता सम्मेलन में दावा किया कि भारतीय जनता पार्टी कहती है कि भ्रष्टाचारियों को जेल में डाला जाना चाहिए लेकिन जब भ्रष्टाचार के आरोपों का सामना कर रहे नेता भाजपा में शामिल होते हैं तो उन्हें ‘‘गोद में बिठाया’’ जाता है और राज्यसभा या विधानसभा भेजा जाता है।

14:50 (IST) 27 Apr 2024
पश्चिम बंगाल की सीएम ममता बनर्जी को लगी चोट

पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री और टीएमसी सुप्रीमो ममता बनर्जी एक बार फिर घायल हो गई हैं। शनिवार को दुर्गापुर से आसनसोल जाने के लिए जैसे ही वह हेलीकॉप्टर में चढ़ने लगीं, उनका पैर फिसल गया। इससे उनके पैरों में चोट लग गई।

https://twitter.com/AHindinews/status/1784146165396906214

12:41 (IST) 27 Apr 2024
केजरीवाल अपनी करतूत की वजह से जेल में हैं: मनोज तिवारी

दिल्ली के सीएम अरविंद केजरीवाल पर दिल्ली हाईकोर्ट की टिप्पणी पर बीजेपी सांसद मनोज तिवारी का कहना है, "अरविंद केजरीवाल ने दिल्ली में एक बड़े संवैधानिक मुद्दे को जन्म दिया है। वह अपनी करतूत के कारण जेल में हैं... लेकिन जब एक मौजूदा सीएम जेल जाता है। उन्हें इस्तीफा दे देना चाहिए ताकि सरकार का कामकाज सुचारू रूप से चल सके, लेकिन उन्हें दिल्ली में कोई भी काम करने में कोई दिलचस्पी नहीं है, चाहे वह दिल्ली के स्कूली छात्रों का मिड-डे मील हो या उनकी किताबें हों इनमें से किसी भी मुद्दे के बारे में। वह दिल्ली के बच्चों के लिए काम करने के लिए मुख्यमंत्री नहीं बने हैं, वह सिर्फ सत्ता में रहने और अपना भ्रष्टाचार जारी रखने के लिए आए हैं। आज हाईकोर्ट ने जो कहा है, उसके बाद हम भी कुछ नहीं कह सकते हैं। यहां तक ​​कि अदालत ने भी कहा है कि उनका राजनीतिक हित उनके सामाजिक/राष्ट्रीय हित से बड़ा है..."

10:56 (IST) 27 Apr 2024
दिल्ली बीजेपी अध्यक्ष बोले- कुर्सी और बंगले के मोह के चलते केजरीवाल नहीं दे रहे इस्तीफा

दिल्ली बीजेपी अध्यक्ष वीरेंद्र सचदेवा का कहना है, "...अगर कोई सरकारी कर्मचारी किसी भी आरोप में पकड़ा जाता है तो 48 घंटे के अंदर उसका इस्तीफा ले लिया जाता है। अरविंद केजरीवाल, आप सरकार चलाने वाले मुख्यमंत्री हैं। शर्म आनी चाहिए! आपको इस्तीफा दे देना चाहिए था'' अब तक, लेकिन कुर्सी और जनता के पैसे से बनाए गए बंगले का मोह आपको यह पद छोड़ने नहीं दे रहा है।''

10:19 (IST) 27 Apr 2024
गोवा में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की रैली आज

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी 27 अप्रैल को महाराष्ट्र के कोल्हापुर और गोवा में रैली करेंगे। वह दक्षिण गोवा के वास्को शहर में एक सार्वजनिक सभा को भी संबोधित करेंगे। लोकसभा चुनाव के लिए गोवा में पीएम की यह पहली प्रचार रैली है।

10:16 (IST) 27 Apr 2024
सुनीता केजरीवाल का दिल्ली में रोड शो आज

दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल की पत्नी सुनीता केजरीवाल 27 अप्रैल शनिवार शाम करीब 4 बजे पूर्वी दिल्ली में रोड शो करेंगी और लोगों को संबोधित भी करेंगी।

09:32 (IST) 27 Apr 2024
दिल्ली में AAP चला रही 'जेल का जवाब वोट से' अभियान

आम आदमी पार्टी कार्यकर्ताओं ने शराब नीति मामले में दिल्ली के मुख्यमंत्री और पार्टी के राष्ट्रीय संयोजक अरविंद केजरीवाल की गिरफ्तारी के खिलाफ शनिवार को दिल्ली के लक्ष्मी नगर इलाके के पास 'जेल का जवाब वोट से' अभियान चलाया।

08:39 (IST) 27 Apr 2024
बीजेपी प्रचंड बहुमत से जीतेगी: ब्रजेश पाठक

उत्तर प्रदेश के डिप्टी सीएम ब्रजेश पाठक का कहना है, ''दूसरे चरण के मतदान में कमल खिल रहा है। सभी आठ सीटों पर बड़ी संख्या में मतदाता घरों से निकलकर बूथों पर पहुंचे...बीजेपी प्रचंड बहुमत से जीतेगी..."

08:37 (IST) 27 Apr 2024
बंगाल में बीजेपी नेता ने टीएमसी को आतंकी संगठन घोषित करने की मांग की

बंगाल विधानसभा में विपक्ष के नेता सुवेंदु अधिकारी का कहना है, "संदेशखाली में पाए गए सभी हथियार विदेशी हैं। आरडीएक्स जैसे विस्फोटकों का इस्तेमाल भयानक राष्ट्रविरोधी गतिविधियों में किया जाता है। इन सभी हथियारों का इस्तेमाल अंतरराष्ट्रीय आतंकवादियों द्वारा किया जाता है। मैं तृणमूल कांग्रेस को आतंकवादी संगठन घोषित करने की मांग करता हूं।"

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी, गृहमंत्री अमित शाह, रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह, भाजपा अध्यक्ष जेपी नड्डा, यूपी के सीएम योगी आदित्यनाथ, कांग्रेस नेता राहुल गांधी, कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे समेत अन्य दलों के नेता अपने-अपने उम्मीदवारों के चुनाव क्षेत्र में जोरदार सभाएं और रोड शो कर रहे हैं।