Azamgarh Lok Sabha Chunav Result 2024: यूपी के पूर्वांचल के महत्वपूर्ण लोकसभा सीटों में शामिल आजमगढ़ वीआईपी सीट बना हुआ है। सपा के धर्मेंद्र यादव जहां आगे चल रहे थे वहीं, बीजेपी के स्टार उम्मीदवार दिनेश लाल यादव “निरहुआ” पीछे चल रहे थे। धर्मेंद्र यादव को जहां 508239 वोट मिले वहीं सपा के निरहुआ को महज 347204 वोट मिले। इस तरह धर्मेंद्र यादव ने 161035 वोटों से निरहुआ को हरा दिया।

वहीं बसपा के मशहूद को बस 179839 वोट ही मिलें। बता दें कि यहां से समाजवादी पार्टी के संस्थापक मुलायम सिंह यादव और पार्टी के अध्यक्ष अखिलेश यादव जीत चुके हैं। इस समय यहां से भारतीय जनता पार्टी के दिनेश लाल निरहुआ सांसद हैं। इस सीट से 2019 के चुनाव में अखिलेश यादव ने जीत हासिल की थी, बाद में उन्होंने विधायक बनकर राज्य की राजनीति में आने के लिए यह सीट छोड़ दी थी। उपचुनाव में भाजपा ने जीत दर्ज की थी।

पार्टीप्रत्याशीवोट
बीजेपीदिनेश लाल यादव “निरहुआ” 347204 वोट मिले
सपाधर्मेंद्र यादव508239 (161035 वोटों से जीते)
बसपामशहूद 179839 वोट मिले

गंगा और घाघरा के बीच तमसा नदी के तट पर बसा आजमगढ़ ऋषियों-मुनियों की धरती रही है। आजमगढ़ संसदीय सीट के तहत 5 विधानसभा सीटें आती हैं, जिसमें सभी सीटों पर समाजवादी पार्टी को जीत मिली। इस बार यहां कौन सांसद बन रहा है। यह चुनाव परिणाम आने के बाद मालूम चलेगा। यहां 25 मई को मतदान हुआ था।

2019 के चुनाव में समाजवादी पार्टी प्रमुख अखिलेश यादव ने भाजपा प्रत्याशी और भोजपुरी सिनेमा के स्टार दिनेश लाल यादव उर्फ निरहुआ को 2,59,874 मतों के अंतर से हराया था। अखिलेश यादव को 6,21,578 वोट मिले थे, जबकि निरहुआ के खाते में 3,61,704 वोट आए थे।

2022 में यूपी विधानसभा चुनाव में विधायक बनने पर अखिलेश ने यहां से इस्तीफा दे दिया। उपचुनाव में भाजपा ने भोजपुरी स्टार दिनेश लाल यादव निरहुआ को फिर से मैदान में उतारा। इस बार उन्होंने सपा के उम्मीदवार धर्मेंद्र यादव को कड़े संघर्ष में 8,679 मतों के अंतर से हरा दिया।

2022 के उप चुनाव में आजमगढ़ का परिणाम (Azamgarh 2022 Loksabha By- Election Result)

पार्टीप्रत्याशीवोट
बीजेपी दिनेश लाल यादव “निरहुआ” 3,12,768
समाजवादी पार्टीधर्मेंद्र यादव 3,04,089
बसपाशाह आलम उर्फ गुड्डू जमाली2,66,210

2019 के आम चुनाव में आजमगढ़ का परिणाम (Azamgarh 2019 Loksabha Election Result)

पार्टी
प्रत्याशीवोट
समाजवादी पार्टीअखिलेश यादव6,21,578
बीजेपीदिनेश लाल यादव निरहुआ3,61,704
सुहेलदेव भारतीय समाज पार्टी (एसबीएसपी)अभिमन्यु सिंह सनी10,078

2014 के आम चुनाव में आजमगढ़ का परिणाम (Azamgarh 2019 Loksabha Election Result)

पार्टीप्रत्याशीवोट
समाजवादी पार्टीमुलायम सिंह यादव3,40,306
बीजेपीरमाकांत यादव2,77,102
बसपाशाह आलम उर्फ गुड्डू जमाली2,66,528