Lok Sabha Elections Live Updates: प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी शनिवार से शुरू हो रही भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) की राष्ट्रीय परिषद की दो दिवसीय बैठक में आगामी लोकसभा चुनावों के लिए पार्टी का एजेंडा प्रस्तुत कर सकते हैं। इस बैठक में निर्वाचित पंचायत प्रमुखों से लेकर जिला अध्यक्षों और केंद्रीय मंत्रियों सहित पार्टी के लगभग 11,500 सदस्य भाग लेंगे। पार्टी अध्यक्ष जे पी नड्डा बैठक का उद्घाटन करेंगे और मोदी रविवार को समापन सत्र को संबोधित करेंगे। ऐसी संभावना जताई जा रही है कि प्रधानमंत्री अपने संबोधन के जरिए भाजपा के चुनावी अभियान की व्यापक रूपरेखा सामने रखेंगे और लोकसभा चुनाव में 370 सीटें जीतने के अपने लक्ष्य को हासिल करने के लिए उन्हें पूरी ताकत झोंक देने के लिए प्रेरित करेंगे। भाजपा की यह बैठक प्रगति मैदान स्थित भारत मंडपम में होनी है।
प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने अयोध्या में राम मंदिर पर कांग्रेस के रुख को लेकर शुक्रवार को उसकी आलोचना की और कहा कि जो लोग भगवान राम को ‘काल्पनिक’ कहते थे और मंदिर निर्माण नहीं चाहते थे, वे भी अब ‘जय सियाराम’ के नारे लगा रहे हैं। हरियाणा के रेवाड़ी में अखिल भारतीय आयुर्विज्ञान संस्थान (एम्स) की आधारशिला रखने और कई परियोजनाओं का उद्घाटन करने के बाद एक जनसभा को संबोधित करते हुए उन्होंने कहा कि लोकसभा चुनाव से पहले कांग्रेस ने मेरे खिलाफ सारे मोर्चे खोल दिए हैं, लेकिन मेरे पास देश की जनता का ‘सुरक्षा कवच’ है जो हर बार मेरी रक्षा करता है। उन्होंने यह भी कहा कि भारत ने आज दुनिया में नई ऊंचाइयों को छुआ है और यह लोगों के आशीर्वाद से संभव हुआ है। इस सप्ताह संयुक्त अरब अमीरात और कतर की अपनी यात्रा का जिक्र करते हुए उन्होंने कहा कि भारत को अब दुनिया के हर कोने से जो सम्मान मिल रहा है, वह केवल मोदी का नहीं, बल्कि हर भारतीय का है।
प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी शनिवार से शुरू हो रही भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) की राष्ट्रीय परिषद की दो दिवसीय बैठक में आगामी लोकसभा चुनावों के लिए पार्टी का एजेंडा प्रस्तुत कर सकते हैं। इस बैठक में निर्वाचित पंचायत प्रमुखों से लेकर जिला अध्यक्षों और केंद्रीय मंत्रियों सहित पार्टी के लगभग 11,500 सदस्य भाग लेंगे। पार्टी अध्यक्ष जे पी नड्डा बैठक का उद्घाटन करेंगे और मोदी रविवार को समापन सत्र को संबोधित करेंगे। ऐसी संभावना जताई जा रही है कि प्रधानमंत्री अपने संबोधन के जरिए भाजपा के चुनावी अभियान की व्यापक रूपरेखा सामने रखेंगे और लोकसभा चुनाव में 370 सीटें जीतने के अपने लक्ष्य को हासिल करने के लिए उन्हें पूरी ताकत झोंक देने के लिए प्रेरित करेंगे।
संदेशखाली क्षेत्र का दौरा करने से रोकी गई भाजपा की एक केंद्रीय टीम ने शुक्रवार शाम पश्चिम बंगाल के राज्यपाल सी वी आनंद बोस से मुलाकात की और कहा कि पार्टी वहां जाने की अनुमति मांगने के लिए अदालत का रुख करेगी। केंद्रीय मंत्री प्रतिमा भौमिक ने कहा कि पुलिस ने दंड प्रक्रिया संहिता की धारा 144 के तहत निषेधाज्ञा का हवाला देते हुए भाजपा की टीम को संदेशखालि जाने की अनुमति नहीं दी। संदेशखाली ब्लॉक के रास्ते में रामपुर गांव में रोके जाने के बाद भाजपा के छह सदस्यीय प्रतिनिधिमंडल ने धरना शुरू कर दिया। बाद में, वे कोलकाता लौट आए और बोस से मिलने राजभवन पहुंचे।
कांग्रेस ने प्रदर्शनकारी किसानों के खिलाफ पुलिस के कथित बल प्रयोग की निंदा करते हुए शुक्रवार को कहा कि सरकार को न्यूनतम समर्थन मूल्य (एमएसपी) की कानूनी गारंटी देने समेत किसानों की सभी मांगें स्वीकार करनी चाहिए। पार्टी के प्रकोष्ठ अखिल भारतीय किसान कांग्रेस के प्रमुख सुखपाल सिंह खैरा ने आरोप भी लगाया कि केंद्र सरकार ने किसानों के वादाखिलाफी की है। खैरा ने संवाददाताओं से कहा, ‘‘मोदी सरकार ने किसान संगठनों से वादा किया था कि एमएसपी को कानूनी गारंटी देंगे, तीनों काले कृषि कानून रद्द होंगे, किसानों पर दर्ज मुकदमें वापस होंगे, शहीद किसानों के परिवारों को मुआवजा व बच्चों को नौकरी देंगे, बिजली संशोधन विधेयक वापस लेंगे।’’ उन्होंने दावा किया, ‘‘दो साल से ज्यादा होने पर भी मोदी सरकार ने अपने वादे पूरे नहीं किए। ऐसे में किसानों-खेत मजदूरों के पास दिल्ली कूच के सिवाए क्या रास्ता बचा था।’’ खै
कांग्रेस नेता राहुल गांधी ने शुक्रवार को नरेन्द्र मोदी सरकार पर आरोप लगाया कि वह रक्षा बजट को सैनिकों के वेतन-भत्ते पर खर्च करने के बजाय एक बड़े व्यापारिक घराने के लाभ के लिए खर्च करने के मकसद से ‘अग्निवीर’ योजना लेकर आई है। गांधी ने यह आरोप पड़ोसी राज्य उत्तर प्रदेश की सीमा से लगे बिहार के कैमूर जिले के मोहनिया में अपनी ‘भारत जोड़ो न्याय यात्रा’ के दौरान शुक्रवार को एक जनसभा को संबोधित करते हुए लगाया। मोहनिया के युवा बड़ी संख्या में सशस्त्र बलों में भर्ती होते हैं। मोहनिया अग्निवीर योजना के खिलाफ बड़े पैमाने पर विरोध प्रदर्शन का गवाह रहा था।
दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने कहा कि वह शुक्रवार को विधानसभा में विश्वास मत हासिल करेंगे। केजरीवाल ने कुछ दिन पहले आरोप लगाया था कि भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) ने आम आदमी पार्टी (आप) के विधायकों को खरीदने का प्रयास किया है। केजरीवाल ने सोशल मीडिया मंच ‘एक्स’ (पूर्व में ट्विटर) पर लिखा, “विधानसभा में आज मैं विश्वास मत रखूंगा।”
कांग्रेस महासचिव प्रियंका गांधी वाद्रा अस्वस्थ होने के कारण शुक्रवार को ‘भारत जोड़ो न्याय यात्रा’ में शामिल नहीं हो सकेंगी। उन्होंने कहा कि सेहत में सुधार होते ही वह इस यात्रा का हिस्सा बनेंगी। पहले से तय कार्यक्रम के अनुसार, उन्हें आज शाम उत्तर प्रदेश के चंदौली से यात्रा में शामिल होना था। इस यात्रा को शुरू हुए 34 दिन हो चुके हैं। प्रियंका गांधी पहली बार इस यात्रा में शामिल होने वाली थीं।
राजस्थान के मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के नेतृत्व की सराहना करते हुए शुक्रवार को कहा कि उनके नेतृत्व में भारत तेजी से विकसित हो रहा है। शर्मा ने कहा कि प्रधानमंत्री मोदी ने गरीब व्यक्ति को अपनी योजनाओं के केंद्र में रखकर उस तक लाभ पहुंचाने का गंभीर प्रयास किया है। शर्मा यहां ‘विकसित भारत-विकसित राजस्थान’ कार्यक्रम को संबोधित कर रहे थे। शर्मा ने कहा,‘‘देश में गरीबी हटाओ के नारे तो बहुत लोगों ने दिए थे, लेकिन वे महज नारे ही बनकर रह गए .. वहीं प्रधानमंत्री मोदी ने गरीब व्यक्ति को अपनी योजनाओं के केंद्र में रखकर उस तक लाभ पहुंचाने का गंभीर प्रयास किया है।’’
कांग्रेस के वरिष्ठ नेता एवं पूर्व केंद्रीय वित्त मंत्री पी. चिदंबरम ने शुक्रवार को कहा कि यदि प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी और भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) ने एक बार फिर से सत्ता में वापसी की तो क्षेत्रीय दलों के लिए अस्तित्व का संकट खड़ा हो जाएगा। उन्होंने PTI को दिए साक्षात्कार में कहा कि वह विपक्षी गठबंधन ‘इंडियन नेशनल डेवलपमेंटल इन्क्लूसिव अलायंस’ (इंडिया) के भविष्य को लेकर कोई अनुमान नहीं लगा सकते क्योंकि वह पार्टी की राष्ट्रीय गठबंधन समिति का हिस्सा नहीं हैं। उन्होंने कहा कि अयोध्या में राम मंदिर आगामी लोकसभा चुनाव में एक कारक हो सकता है लेकिन ‘‘यह निर्णायक होगा या नहीं, यह तो समय ही बताएगा।’’
उच्चतम न्यायालय ने शुक्रवार को कहा कि वह महाराष्ट्र के उप मुख्यमंत्री अजित पवार के नेतृत्व वाले गुट को असली राष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टी (राकांपा) के रूप में मान्यता देने वाले निर्वाचन आयोग के आदेश को चुनौती देने वाली शरद पवार की याचिका को शीघ्र सूचीबद्ध करने पर विचार करेगा। शरद पवार ने उनके नेतृत्व वाले समूह को मिले दोहरे झटके और इसके परिणामस्वरूप उनके विधायकों पर व्हिप के संभावित उल्लंघन को लेकर कार्रवाई किये जाने के डर के मद्देनजर अपनी याचिका पर तत्काल सुनवाई की मांग की।
Lok Sabha Elections Live: सासाराम में भारत जोड़ो न्याय यात्रा के दौरान बिहार के पूर्व डिप्टी सीएम और राजद नेता तेजस्वी यादव ने कहा कि आप सब भलीभांति जानते हैं कि हमारे सीएम कैसे हैं, वह किसी की बात नहीं सुनना चाहते। हमने नीतीश कुमार के साथ रहने का फैसला किया था ताकि बीजेपी को 2024 के लोकसभा चुनाव में हराया जा सके। हम लोगों ने एक थके हुए मुख्यमंत्री को चुना है।
#WATCH | During Bharat Jodo Nyay Yatra in Sasaram, former Bihar Deputy CM and RJD leader Tejashwi Yadav says "You all very well know how our CM is, he does not want to listen to anyone. He used to say 'I will die, but won't join BJP'…We decided to stay with Nitish ji, no matter… pic.twitter.com/OMaToTFhvp
— ANI (@ANI) February 16, 2024
Lok Sabha Elections Live: बिहार के सासाराम में ‘भारत जोड़ो न्याय यात्रा’ पहुंची है। इस दौरान बिहार के पूर्व डिप्टी सीएम और आरजेडी नेता तेजस्वी यादव भी इसमें शामिल हुए। भारत जोड़ो यात्रा दोपहर के समय उत्तर प्रदेश में दाखिल होगी। यहां पर यात्रा का भव्य स्वागत किया जाएगा। इसमें सपा नेता स्वामी प्रसाद मौर्या और प्रियंका गांधी भी शामिल होंगी।
#WATCH | Congress MP Rahul Gandhi along with former Bihar Deputy CM and RJD leader Tejashwi Yadav during 'Bharat Jodo Nyay Yatra' in Bihar's Sasaram; Yatra to enter Uttar Pradesh later today. pic.twitter.com/leGCknr8RK
— ANI (@ANI) February 16, 2024
Lok Sabha Elections: लोकसभा चुनाव से पहले विपक्षी दलों के कई नेता बीजेपी में शामिल हो रहे हैं। उन्हें उम्मीद है कि बीजेपी उन्हे अपनी पार्टी का टिकट देकर लोकसभा चुनाव लड़वाएगी।