Lok Sabha Chunav/Election Exit Poll Result 2024 : लोकसभा चुनाव को लेकर सर्वे एजेंसियों ने अपने एग्जिट पोल जारी कर दिए हैं। PMARQ EXIT POLL के मुताबिक, NDA KA 359 सीटें, इंडिया अलायंस को 154 सीटें मिल रही हैं। जबकि अन्य को 30 सीटें मिल रही हैं। वहीं MATRIZE EXIT POLL के अनुसार, NDA को 353- 368, इंडिया अलायंस को 118-133, जबकि अन्य को 43-48 सीटें मिलने का अनुमान जताया है।
Lok Sabha Chunav Result 2024 LIVE: Watch Here
एग्जिट पोल से पहले मल्लिकार्जुन खड़गे ने बड़ा दावा किया है। उन्होंने कहा कि इंडिया गठबंधन 295 से ज्यादा सीटें जीतेगा। एग्जिट पोल को लेकर मेरी पार्टी के नेता टीवी डिबेट में भी हिस्सा लेंगे। उन्होंने कहा कि हम सच्चाई देश के सामने रखेंगे। वहीं लोकसभा चुनाव के सातवें चरण का मतदान भी खत्म हो गया है। सातवें चरण में देश के 7 राज्यों और एक केंद्र शासित प्रदेश की 57 सीटों पर वोटिंग हुई। अब 4 जून को वोटों की गिनती होगी और नतीजे सामने आएंगे। देश भर में सात चरणों में लोकसभा चुनाव हुए हैं। लोकसभा चुनाव के साथ ही चार राज्यों में विधानसभा चुनाव भी हुए हैं। सिक्किम, अरुणाचल प्रदेश, आंध्र प्रदेश और ओडिशा में भी विधानसभा चुनाव हुए हैं।
Lok Sabha Chunav Exit Poll LIVE: Check Here | Exit Poll Result LIVE
आज शाम लोकसभा चुनाव 2024 एग्जिट पोल (Lok Sabha Chunav Exit Poll) के नतीजे भी आएंगे। अरुणाचल प्रदेश और सिक्किम विधानसभा चुनाव (Arunachal and Sikkim Assembly Elections) के नतीजे रविवार यानी 2 जून को ही आ जाएंगे।
Rajasthan Exit Poll Result | UP Exit Poll Result | Haryana Exit Poll Result
Lok Sabha Chunav Exit Poll 2024 Today LIVE: एग्जिट पोल से जुड़ी जानकारी के लिए बने रहिए जनसत्ता.कॉम के साथ
Lok Sabha Chunav Exit Poll 2024 LIVE: पिछले दो आम चुनावों 2014 और 2019 में एग्जिट पोल कितने करीब थे, जिसमें दोनों ही बार नरेंद्र मोदी के नेतृत्व वाली बीजेपी ने बड़े अंतर से जीते थे? 2014 के लोकसभा चुनाव 7 अप्रैल से 12 मई के बीच हुए थे और नतीजे 16 मई को घोषित किए गए थे, जबकि 2019 का चुनाव 11 अप्रैल से 19 मई के बीच हुआ और नतीजे 23 मई को आए थे।
Lok Sabha Chunav Exit Poll 2024 LIVE: दिल्ली में कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खरगे के आवास पर INDIA गठबंधन की बैठक चल रही है।
Lok Sabha Chunav Exit Poll 2024 LIVE: राजनीतिक रणनीतिकार प्रशांत किशोर ने भाजपा के नेतृत्व वाले एनडीए की “बड़ी जीत” की भविष्यवाणी की है। हालांकि, उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व वाला गठबंधन 400 का आंकड़ा पार नहीं करेगा। इस बीच, राजनीतिक कार्यकर्ता योगेंद्र यादव ने कहा कि भाजपा को 240-260 सीटें मिल सकती हैं, और एनडीए के सहयोगियों को 35-45 सीटें मिल सकती हैं। इसका मतलब है कि यादव ने एनडीए के लिए 275-305 सीटें मिलने का अनुमान लगाया है।
Lok Sabha Chunav Exit Poll 2024 LIVE: कोई भी व्यक्ति जो धारा 126ए के प्रावधानों का उल्लंघन करता है, उसे कानून के अनुसार दो वर्ष तक के कारावास या जुर्माने या दोनों से दण्डित किया जा सकता है। केंद्र में सत्ता में बने रहने के लिए किसी पार्टी या गठबंधन को 543 लोकसभा सीटों में से कम से कम 272 सीटें जीतनी होंगी। 2024 के चुनावों में भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के नेतृत्व वाला राष्ट्रीय जनतांत्रिक गठबंधन (एनडीए) रिकॉर्ड तीसरी बार सत्ता में आने की कोशिश कर रहा है। सत्तारूढ़ गठबंधन को कांग्रेस के नेतृत्व वाली विपक्षी पार्टियों से चुनौती मिल रही है, जो इंडिया ब्लॉक के बैनर तले चुनाव लड़ रही हैं।
Lok Sabha Chunav Exit Poll 2024 LIVE: क्या आंध्र प्रदेश के सीएम जगन मोहन रेड्डी राज्य में सत्ता बरकरार रख पाएंगे? राजनीतिक रणनीतिकार प्रशांत किशोर ने जगन मोहन रेड्डी सरकार की “बड़ी हार” की भविष्यवाणी की है, इसलिए राज्य में आज शाम 6:30 बजे के बाद एग्जिट पोल आने वाले हैं। एग्जिट पोल से पहले आंध्र प्रदेश पुलिस ने पूरे राज्य में सुरक्षा बढ़ा दी है।
देश के चार राज्यों में लोकसभा चुनाव के साथ विधानसभा चुनाव भी हो रहे हैं। इन राज्यों में सिक्किम, अरुणाचल प्रदेश, आंध्र प्रदेश और ओडिशा शामिल है। इन चारों राज्यों के विधानसभा चुनाव के एग्जिट पोल भी आज ही आएंगे।
देश के लोग हॉट सीटों के एग्जिट पोल जानने को लेकर उत्सुक हैं। इन हॉट सीटों में वाराणसी, वायनाड, अमेठी, रायबरेली, गांधीनगर, करनाल, राजौरी शामिल हैं।
2019 में औसतन 13 एग्जिट पोल ने एनडीए के सीटों की औसत संख्या 306 और यूपीए की 120 बताई थी। जब नतीजे आए तो एनडीए को 353 सीटें और यूपीए को 93 सीटें मिलीं। बीजेपी ने अकेले 303 और कांग्रेस ने 52 सीटें जीतीं थी।
2014 में औसतन आठ एग्जिट पोल ने अनुमान लगाया था कि बीजेपी के नेतृत्व वाले एनडीए को 283 सीटें और कांग्रेस के नेतृत्व वाले यूपीए को 105 सीटें मिलेंगी। हालांकि नतीजों में एनडीए को 336 सीटें और यूपीए को मात्र 60 सीटें मिलीं थीं। इसमें से बीजेपी ने 282 और कांग्रेस ने 44 सीटें जीतीं थी।
एग्जिट पोल में मुख्य रूप से दो चीजों का अनुमान लगाया जाता है। वोट प्रतिशत और पार्टियों को मिलने वाली सीटों का अनुमान एग्जिट पोल से ही लगाया जाता है।
रिप्रेजेंटेशन ऑफ पीपुल्स एक्ट 1951 के मुताबिक जब तक सभी चरणों की वोटिंग खत्म नहीं हो जाती है जब तक एग्जिट पोल के नतीजे जारी नहीं किए जा सकते हैं। अगर कोई इसका उल्लंघन करता है तो उसके खिलाफ 2 साल की कैद या जुर्माने की कार्रवाई की जा सकती है।
1998 से पहले तक देश में एग्जिट पोल को लेकर कोई तय गाइडलाइन नहीं थी। इसके बाद चुनाव आयोग ने रिप्रेजेन्टेशन ऑफ द पीपुल्स एक्ट 1951 के सेक्शन 126ए के तहत एग्जिट पोल के लिए दिशानिर्देश जारी किए गए। रिप्रेजेंटेशन ऑफ पीपुल्स एक्ट 1951 के मुताबिक जब तक सभी चरणों की वोटिंग खत्म नहीं हो जाती है जब तक एग्जिट पोल के नतीजे जारी नहीं किए जा सकते हैं। आखिरी चरण की वोटिंग खत्म होने के आधे घंटे बाद एग्जिट पोल के नतीजे जारी किए जा सकते हैं।
1996 के चुनाव एग्जिट पोल के लिहाज से काफी अहम साबित हुए थे। सेंटर फॉर द स्टडी ऑफ डेवलपिंग सोसाइटीज (CSDS) ने एक एग्जिट पोल किया था। इसके प्रसारण दूरदर्शन पर भी किया गया। ये पहला मौका था जब टीवी पर एग्जिट पोल दिखाए गए।
1957 के बाद 1980 में डॉ. प्रणय रॉय ने पहला एग्जिट पोल कराया था। हालांकि इसका टीवी पर प्रसारण नहीं हुआ था लेकिन अख़बारों में इसे जगह मिली थी। इंडिया टुडे मैगजीन ने इसे प्रमुखता से पब्लिश किया था।
भारत में दूसरे आम चुनाव 1957 में हुए थे। इंडियन इंस्टीट्यूट ऑफ पब्लिक ओपिनियन ने तब एक एग्जिट पोल कराया था। ये भारत में पहला पोल था। इसके बाद अगले 23 साल तक एग्जिट पोल नहीं आए।
पिछले लोकसभा चुनाव में एग्जिट पोल्स ने स्पष्ट बता दिया था कि एक बार फिर देश में एनडीए के नेतृत्व वाली मोदी सरकार बनेगी। हालांकि टुडेज चाणक्य और एक्सिस माय इंडिया के एग्जिट पोल्स सबसे ज्यादा सटीक साबित हुए थे। टुडेज चाणक्य ने एनडीए को 350 और एक्सिस माय इंडिया ने एनडीए को 352 सीटें दी थी। 2019 में एनडीए के खाते में 353 सीटें आई थीं।
आज शाम टीवी न्यूज चैनल्स पर एग्जिट पोल के नतीजे दिखाए जाएंगे। इन नतीजों को लेकर न्यूज चैनल्स पर डिबेट भी होगी। इस चर्चा में शामिल होने से कांग्रेस पार्टी ने इनकार कर दिया है। कांग्रेस ने तय किया है कि आखिरी चरण की वोटिंग के बाद टीवी चैनलों पर आने वाले एक्जिट पोल की चर्चा में वह भाग नहीं लेगी।
एग्जिट पोल्स को लेकर भी चुनाव आयोग के कुछ नियम हैं जिनके मुताबिक वोटिंग संपन्न होने के बाद ही इसे पेश किए जा सकते हैं। एग्जिट पोल्स आज वोटिंग खत्म होने के करीब 30 मिनट बाद आएंगे।
एग्जिट पोल किसी भी सीट पर चुनाव खत्म होने के बाद मतदाताओं से पूछ कर किया जाता है। जब वोटर पोलिंग बूथ से वोट देकर निकलता है, उसके बाद उसकी राय पूछी जाती है कि उसने किस उम्मीदवार और किन मुद्दों पर वोट दिया है। एग्जिट पोल में बताया जाता है कि किस पार्टी को कितनी सीटें मिल सकती हैं।
लोकसभा चुनाव के सातवें चरण में देश के 7 राज्यों और एक केंद्र शासित प्रदेश की 57 सीटों पर वोटिंग हो रही है। अब 4 जून को वोटों की गिनती होगी और नतीजे सामने आएंगे। आज शाम एग्जिट पोल के नतीजे भी आएंगे।
Lok Sabha Chunav Exit Poll 2024 Today LIVE: लोकसभा चुनाव के सातवें चरण के लिए आज वोटिंग हो रही है। अब 4 जून को वोटों की गिनती होगी और नतीजे सामने आएंगे। लोकसभा चुनाव के साथ ही चार राज्यों (सिक्किम, अरुणाचल प्रदेश, आंध्र प्रदेश और ओडिशा) में भी विधानसभा चुनाव हुए हैं। आज शाम एग्जिट पोल के नतीजे भी आएंगे।
