झारखंड विधानसभा चुनाव के नतीजे आज घोषित हो रहे हैं। अभी तक आए नतीजों के अनुसार, आदिवासी बहुल राज्य झारखंड में झामुमो, कांग्रेस और राजद गठबंधन को बहुमत मिलता दिखाई दे रहा है। नतीजों के अनुसार, अभी झामुमो गठबंधन 46, भाजपा 26, आजसू 04, जेवीएम 03 और अन्य 04 सीटों पर आगे चल रहे हैं। भाजपा की इस हार पर सोशल मीडिया पर लोग तरह-तरह से अपनी प्रतिक्रिया जाहिर कर रहे हैं। एक यूजर ने ट्वीट करते हुए लिखा कि “अबकी बार नहीं बनेगी मॉब लिंचिंग वाली सरकार।”

झारखंड में हुई सबसे ज्यादा मॉब लिंचिंग की घटनाएं: झारखंड में मार्च 2016 से अब तक मॉब लिंचिंग की घटनाओं में 22 लोगों की मौत हो चुकी है। इसी वर्ष जून में सरायकेला-खरसावां में 22 वर्षीय तबरेज अंसारी की चोरी के आरोप में भीड़ ने पीट-पीटकर हत्या कर दी थी। रघुबर दास सरकार के कार्यकाल में गोहत्या, बीफ लाने-ले जाने, बच्चा चुराने और चोरी जैसी घटनाओं के चलते करीब 22 लोगों की भीड़ ने पीटकर हत्या कर दी थी। जिन लोगों की हत्याएं हुई, उनमें अधिकतर अल्पसंख्यक समुदाय के लोग, आदिवासी या दलित समुदाय के लोग शामिल थे।

Check all the updates on Jharkhand election results 2019 here. We bring you all the latest reports from the eci website.

इसके अलावा कुछ यूजर्स ने भाजपा की बिना गठबंधन के चुनाव मैदान में उतरने की भी आलोचना की। भाजपा की झारखंड में आजसू के साथ गठबंधन की बातचीत हुई थी, लेकिन सीटों को लेकर सहमति नहीं बनने के कारण दोनों पार्टियों के बीच गठबंधन नहीं हो सका। अब जब चुनाव नतीजे आ रहे हैं और रुझानों में झामुमो गठबंधन को बहुमत मिलता दिखाई दे रहा है। झारखंड मुक्ति मोर्चा ने चुनावों में कांग्रेस और राजद के साथ मिलकर चुनाव लड़ा था।

अभी तक आए रुझानों के अनुसार, झारखंड में झामुमो गठबंधन को 46 सीटों पर बढ़त हासिल है। वहीं बीजेपी 25, आजसू 03, जेवीएम 3 और अन्य 4 सीटों पर आगे चल रही हैं। झामुमो के हेमंत सोरेन का सीएम बनना तय माना जा रहा है। हेमंत सोरेन ने शाम में प्रेस कॉन्फ्रेंस कर नतीजों के लिए राज्य की जनता को धन्यवाद दिया। इसके साथ ही सहयोगी दलों को भी धन्यवाद दिया।