Hisar Lok Sabha Election 2024 Date, Candidate Name: हिसार लोकसभा निर्वाचन क्षेत्र हरियाणा राज्य के 10 लोकसभा (संसदीय) निर्वाचन क्षेत्रों में से एक है। पिछले चुनाव में यहां बीजेपी के टिकट पर बृजेंद्र सिंह ने चुनाव जीता था, लेकिन इस बार वह कांग्रेस में शामिल हो चुके हैं।

हिसार क्षेत्र जींद और भिवानी जिलों के हिस्से को कवर करता है। यह क्षेत्र जाट बहुल है। इस लोकसभा क्षेत्र में 15.76 लाख मतदाता हैं। जिनमें 500,000 से अधिक जाट (33%), 70,000 से अधिक प्रजापति/ कुम्हार (5%), 180,000 से अधिक ब्राह्मण शामिल हैं। वहीं 65,000 पंजाबी (4%), 36,000 से अधिक बिश्नोई (2.2%), और 400,000 (23%) अनुसूचित जातियों और पिछड़े वर्गों से हैं। इस समय हिसार लोकसभा क्षेत्र में नौ विधानसभा (विधान सभा) क्षेत्र शामिल हैं।

दरअसल, हिसार प्रशासनिक मुख्यालय है। यह हरियाणा का वीआईपी लोकसभा क्षेत्र है। रिपोर्ट के अनुसार, हिसार की स्थापना सन 1354ई. में तुगलक वंश के शासक फिरोज शाह तुगलक ने की थी। यहां सबसे अधिक हिंदी और हरियाणवी भाषा बोली जाती है।

भारत का सबसे बड़ा जस्ती लोहा उत्पादक

हिसार नई दिल्ली के लगभग 167 किलोमीटर दूर है। यहां भारत का सबसे बड़ा जस्ती लोहा उत्पादक है। इसलिए हिसार को इस्पात का शहर कहा जाता है। हिसार जिला से यमुना नहर होकर जाती है। यहां कपास का काम काफी अधिक होता है। यहां चौधरी चरण सिंह हरियाणा कृषि विश्वविद्यालय, गुरु जंभेश्वर विश्वविद्यालय, सी.सी. शाहू प्रबंधन महाविद्यालय, हिसार गवर्नमेंट कॉलेज और डी.एन. जैसे अच्छे कॉलेज हैं।

2019 लोकसभा में क्या रहा परिणाम

हिसार लोकसभा सीट पर 2019 में भारतीय जनता पार्टी के बृजेंद्र सिंह 60,3289 वाटों से चुनाव जीते थे। उन्होंने जननायक जनता पार्टी के निकटतम प्रतिद्वंद्वी दुष्यंत चौटाला को 31,4068 वोटों से हराया था। दुष्यंत चौटाला को महज 28,9221 वोट मिले थे। 2019 में वोटिंग प्रतिशत 72 था। देखना है कि 2024 लोकसभा चुनाव में किसका कब्जा होता है।

कितने पुरुष और महिला मतदाता

पुरुष मतदाता- 882422
महिला मतदाता- 749388
कुल मतदाता- 1631817