ABP C-Voter Survey: हिमाचल में प्रदेश विधानसभा चुनाव में वोट‍िंंग की तारीख करीब आ रही है, लेकिन कांग्रेस ने अभी तक इस राज्य में अपना मुख्यमंत्री का चेहरा घोषित नहीं किया है। इसी को लेकर ABP C-Voter Survey में एक सवाल किया गया कि क्या हिमाचल प्रदेश असेंबली चुनाव के ल‍िए मुख्यमंत्री का चेहरा न होने से कांग्रेस को कितना फायदा या नुकसान होगा। वैसे चुनाव गुजरात में भी हो रहे हैं। गुजरात व‍िधानसभा चुनाव में मतदान की तारीख एक और पांच द‍िसंबर घोष‍ित की गई है। पर‍िणाम दोनों राज्‍यों में आठ द‍िसंबर को ही आएंगे।

ह‍िमाचल प्रदेश व‍िधानसभा चुनाव में मुख्‍यमंत्री का चेहरा नहीं होने को लेकर ABP C-Voter Survey के सवाल के जवाब में जो बात सामने निकलकर आई, वो कांग्रेस पार्टी के लिए एक अच्छी खबर नहीं कही जा सकती है। सर्वे के मुताबिक, 51 फीसदी लोगों ने माना कि इससे कांग्रेस को नुकसान होगा, वहीं इसके उलट 49 प्रतिशत लोगों का मानन है कि इससे कांग्रेस पार्टी को किसी तरह का कोई नुकसान नहीं होगा।

हिमाचल प्रदेश की विधानसभा में कुल 68 सीट हैं। पिछले विधानसभा चुनाव में भारतीय जनता पार्टी (बीजेपी) ने यहां जीत दर्ज की थी, लेकिन जो सबसे बड़ी बात है वो यह है कि पिछले कुछ दशकों में इस पहाड़ी राज्य में सत्ताधारी पार्टी का फिर से सत्ता में लौटने पर नाकाम रही है।
हिमाचल में पिछले विधानसभा चुनाव में भारतीय जनता पार्टी ने 68 सदस्यीय विधानसभा में 44 सीटों पर जीत हासिल हुई थी, जबकि कांग्रेस 21 सीटें जीतने में सफल रही। हिमाचल प्रदेश में विधानसभा चुनाव के लिए 12 नवंबर को वोटिंग होगी और परिणाम 8 दिसंबर को आएंगे। इसी द‍िन गुजरात व‍िधानसभा चुनाव 2022 के भी पर‍िणाम आने हैं। गुजरात में वोट‍िंंग 1 और 5 द‍िसंबर को होगी। (पढ़ें, Gujarat Assembly Elections 2022 Date Announcement पर चुनाव आयोग की प्रेस कॉन्‍फ्रेंस में द‍िया गया ब्‍योरा)

हिमाचल प्रदेश के मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर ने बुधवार को कांग्रेस और आम आदमी पार्टी पर निशाना साधा। उन्होंने कहा कि ऐसा लगता है कि उन्होंने (आम आमदी पार्टी ने) कांग्रेस के साथ समझौता कर लिया है कि हिमाचल में हम नहीं लड़ेंगे, आप (कांग्रेस पार्टी) लड़ें। मेरे हिसाब से यह राजनीतिक समझौता है, जो भ्रष्ट लोग करते हैं।

वहीं हिमाचल प्रदेश के बिलासपुर में भारतीय जनता पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष ने जनसभा को संबोधित करते हुए केंद्र और राज्य की सत्तारूढ़ भारतीय जनता पार्टी की जमकर तारीफ की। इस दौरान उन्होंने कहा कि कभी सोचा गया था कि हिमाचल को एम्स मिलेगा? 24 करोड़ वाले UP को भी AIIMS मिला और 60 लाख वाले हिमाचल को भी AIIMS मिला। ये है डबल इंजन सरकार का फायदा।

यूपी के सीएम योगी आदित्यनाथ ने हिमाचल प्रदेश के कसौली में कहा कि राजनीति में पढ़े लिखे लोगों का आना राजनीति और लोकतंत्र का सौभाग्य होता है। डबल इंजन की सरकार के कारण ही आज हिमाचल प्रदेश जैसे राज्य में AIIMS और IIT है, IIM आ रहा है।