Delhi Lok Sabha Chunav/Election Result 2024 (दिल्ली लोकसभा चुनाव परिणाम 2024) ECI Delhi Election Results declared: लोकसभा चुनाव 2024 परिणाम कल यानी 4 जून को जारी कर दिया गया है और दिल्ली में बीजेपी ने पिछले चुनाव के प्रदर्शन को दोहराते हुए सभी सात सीटों पर जीत दर्ज की है।
इस जीत में दो नाम सबसे ज्यादा छाए रहे जिसमें पहला नाम नॉर्थ-वेस्ट दिल्ली से उम्मीदवार योगेंद्र चंदौलिया और दूसरा नाम नॉर्थ-ईस्ट दिल्ली से मनोज तिवारी का है। योगेंद्र चंदौलिया ने कांग्रेस उम्मीदवार उदित राज को 290849 वोटों से हराया तो, मनोज तिवारी ने इंडिया गठबंधन के उम्मीदवार कन्हैया कुमार को 3 लाख वोटों से शिकस्त दी है। दिल्ली की सभी सीटों का परिणाम भी केंद्रीय चुनाव आयोग द्वारा जारी कर दिया गया है, जिसके आंकड़े आधिकारिक वेबसाइट eci.gov.in, results.eci.gov.in, eciresults.nic.in पर जारी कर दिए गए हैं।
Lok Sabha Chunav Result 2024 LIVE: Check Seat Wise Here
दिल्ली की सभी 7 लोकसभा सीटों पर इंडिया गठबंधन मिलकर चुनाव लड़ रहा है, जिसमें अरविंद केजरीवाल की आम आदमी पार्टी (Arvind Kejriwal’s Aam Aadmi Party) 4 लोकसभा सीटों पर और राहुल गांधी की कांग्रेस (Rahul Gandhi’s Congress) 3 सीटों पर चुनाव लड़ी थी।
Delhi Election Results 2024: Check All Constituency Result Here
दिल्ली की नॉर्थ ईस्ट दिल्ली लोकसभा सीट से मौजूदा सांसद मनोज तिवारी ने पार्टी द्वारा दिखाए गए भरोसे को कायम रखते हुए इंडिया गठबंधन के कन्हैया कुमार को 138778 वोटों के बड़े मार्जन से हराकर 18वीं लोकसभा के लिए अपनी सीट पक्की कर ली है।
आम आदमी पार्टी के कद्दावर नेता और अरविंद केजरीवाल को नई दिल्ली लोकसभा सीट पर हार का मुंह देखना पड़ा है। इस सीट पर बीजेपी प्रत्याशी बांसुरी स्वराज ने 783470 वोटों से जीत दर्ज की है।
चांदनी चौक लोकसभा सीट पर बीजेपी के प्रवीण खंडेलवाल ने कांग्रेस के पूर्व सांसद जय प्रकाश अग्रवाल को 89,325 वोटों से हराकर जीत हासिल की है। तीसे स्थान पर बहुजन समाज पार्टी के अब्दुल कलाम आजाद रहे हैं।
दिल्ली लोकसभा चुनावों में बीजेपी ने पिछले चुनावों के प्रदर्शन को दोहराते हुए सभी सातों सीटों पर जीत दर्ज की है, जिसमें सबसे बड़ी जीत नॉर्थ-वेस्ट दिल्ली से बीजेपी उम्मीदवार योगेंद्र चंदौलिया के नाम दर्ज हुई है, जिन्होंने कांग्रेस प्रत्याशी उदित राज को 290849 वोटों से हराया है।
लेटेस्ट रिपोर्ट्स के मुताबिक, नॉर्थ-ईस्ट दिल्ली से मौजूदा बीजेपी सांसद मनोज तिवारी ने इंडिया गठबंधन के कन्हैया कुमार को 3 लाख वोटों के बड़े मार्जन से हरा दिया है। हालांकि, अभी चुनाव आयोग की तरफ से औपचारिक ऐलान होना बाकी है।
दिल्ली लोकसभा चुनाव परिणाम में नॉर्थ-ईस्ट दिल्ली से मनोज तिवारी और नॉर्थ-वेस्ट दिल्ली से योगेंद्र चंदौलिया सबसे बड़ी जीत की तरफ बढ़ रहे हैं।
दिल्ली में सातों लोकसभा सीटों पर बीजेपी जीत दर्ज करने की तरफ बढ़ रही है, जिसमें नॉर्थ-वेस्ट दिल्ली से बीजेपी उम्मीदवार 1 लाख 73 हजार वोटों से आगे चल रहे हैं और अगर ये बढ़त बरकरार रही तो ये दिल्ली में सबसे ज्यादा मार्जन वाली जीत होगी।
राष्ट्रीय राजधान दिल्ली में बीजेपी सातों लोकसभा सीटों को जीतकर क्लीन स्वीप की तरफ बढ़ रही है, जिसमें नॉर्थ वेस्ट दिल्ली से उम्मीदवार योगेंद्र चंदौलिया सबसे बड़ी जीत दर्ज कर सकते हैं।
दिल्ली की सातों सीटों में सबसे ज्यादा चर्चा नॉर्थ-ईस्ट दिल्ली की हुई थी जहां इंडिया गठबंधन ने कन्हैया कुमार को मौजूदा बीजेपी सांसद मनोज तिवारी के खिलाफ उम्मीदवार बनाया था। चुनाव आयोग के ताजा आकंड़ो के मुताबिक मनोज तिवारी करीब 91 हजार वोटों से आगे चल रहे हैं।
राष्ट्रीय राजधानी दिल्ली की सातों लोकसभा सीटों पर बीजेपी के सभी उम्मीदवार अच्छे नंबर्स के साथ बढ़त बनाए हुए हैं, अगर ये बढ़त नतीजे आने तक बरकरार रहती है, तो बीजेपी 2019 का प्रदर्शन दोहरा सकेगी।
दिल्ली की वेस्ट दिल्ली लोकसभा सीट पर आम आदमी पार्टी के महाबल मिश्रा को पीछे छोड़ते हुए बीजेपी की कमलजीत सेहरावत ने 66 हजार वोटों की मजबूत पकड़ बना ली है।
दक्षिण दिल्ली लोकसभा सीट पर बीजेपी उम्मीदवार रामवीर सिंह विधूड़ी ने आम आदमी पार्टी के प्रत्याशी सही राम को पछाड़ते हुए 20 हजार वोटों की बढ़त बना ली है।
दिल्ली की नॉर्थ-वेस्ट दिल्ली लोकसभा सीट पर कांग्रेस के उदित राज को पछाड़ते हुए बीजेपी के योगेंद्र चंदौलिया ने 50 हजार से ज्यादा वोटों की बढ़त बना ली है।
दिल्ली की नॉर्थ-ईस्ट दिल्ली लोकसभा सीट पर बीजेपी के मनोज तिवारी ने इंडिया गठबंधन के कन्हैया कुमार को पीछे छोड़ते हुए 31 हजार से ज्यादा वोटों की बढ़त बना ली है।
दिल्ली की नई दिल्ली लोकसभा सीट पर बीजेपी उम्मीदवार बांसुरी स्वराज ने करीब 6 हजार वोटों की बढ़त हासिल कर ली है।
दिल्ली की ईस्ट दिल्ली लोकसभा सीट पर बीजेपी के हर्ष मल्होत्रा ने 8 हजार वोटों की बढ़त लगातार बनाई हुई है।
चांदनी चौक लोकसभा सीट पर कांग्रेस के जेपी अग्रवाल 6 हजार वोटों से आगे चल रहे हैं।
दिल्ली की सबसे चर्चित सीट पर मनोज तिवारी को टक्कर देने उतरे इंडिया गठबंधन के कन्हैया कुमार 18 हजार से ज्यादा वोटों से पिछड़ गए हैं।
दिल्ली लोकसभा की चांदनी चौक सीट पर कांग्रेस के जय प्रकाश अग्रवाल करीब 3 हजार वोटों से आगे चल रहे हैं।
ईस्ट दिल्ली सीट पर बीजेपी के हर्ष मल्होत्रा 1818 वोटों से आगे चल रहे हैं।
चांदनी चौक से बीजेपी के प्रवीण खंडेलवाल 2400 वोटों से आगे चल रहे हैं।
नई दिल्ली सीट से इंडिया गठबंधन के उम्मीदवार महाबल मिश्रा पिछड़ गए हैं, उनके सामने बीजेपी की बांसुरी स्वराज ने 1200 से ज्यादा वोटों की बढ़त बना रखी है।
ईस्ट दिल्ली लोकसभा सीट पर आए शुरुआती रुझानों में बीजेपी के हर्ष मल्होत्रा को बढ़त मिली है, जो 1800 वोट से ज्यादा की है।
दिल्ली की चांदनी चौक लोकसभा सीट से कांग्रेस उम्मीदवार जय प्रकाश अग्रवाल 125 वोटों से आगे चल रहे हैं।
उत्तर पूर्वी दिल्ली लोकसभा सीट के तहत आने वाली सीलमपुर विधानसभा में पहले चरण की मतगणना पूरी हो गई है।
दक्षिण दिल्ली से AAP के सहीराम पहलवान आगे चल रहे हैं, अगर ये बढ़त जारी रही तो दिल्ली में बीजेपी के मिशन क्लीन स्वीप को झटका लग सकता है।
नई दिल्ली सीट से बीजेपी उम्मीदवार बांसुरी स्वराज ने बढ़त बनाई है, जो लगातार बढ़ती जा रही है।
शुरुआती रुझानों में मनोज तिवारी बढ़त बनाए हुए थे लेकिन अब कन्हैया कुमार मनोज तिवारी से आगे निकल रहे है।