Ward 49 Unnat Nagar – Motilal Nagar 2 & 3 Election Result 2026 (उन्नत नगर – मोतीलाल नगर 2 व 3 वार्ड – 49 चुनाव परिणाम 2026) LIVE: बीएमसी की उन्नत नगर – मोतीलाल नगर 2 व 3 सीट के लिए 15 जनवरी 2026 को मतदान हुआ था। उन्नत नगर – मोतीलाल नगर 2 व 3 सीट पर 2017 के वार्ड चुनाव परिणाम में शिवसेना के संगीता संजय सुतार ने जीत हासिल की थी। (Mahanagar Palika Result)
उन्नत नगर – मोतीलाल नगर 2 व 3 वार्ड – 49 में पिछले बीएमसी चुनाव के नतीजे | Ward 49 Unnat Nagar – Motilal Nagar 2 & 3 Last Term Result, Winner Name
यहां देखें उन्नत नगर – मोतीलाल नगर 2 व 3 वार्ड – 49 में पिछले बीएमसी चुनाव में किस पार्टी के उम्मीदवार की जीत हुई।
| उम्मीदवार का नाम | पार्टी | वोट |
|---|---|---|
| संगीता संजय सुतार | शिवसेना | 7359 |
| फेमिडा इब्राहिम सय्यद | भारतीय राष्ट्रीय कांग्रेस | 5431 |
| मेरिला हेवन मेंडेस | भारतीय जनता पार्टी | 2204 |
| सारिका ऑस्टिन ग्रेसियस | राष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टी | 1430 |
| नाज़मीन सिकंदर खान | ऑल इंडिया मजलिस ए इत्तेहादुल मुस्लिमीन | 1179 |
| मिनाज़ फ़िरोज़ शेख़ | बहुजन समाज पार्टी | 574 |
| रेनूका पांडुरंग डाइव | महाराष्ट्र नवनिर्माण सेना | 300 |
| रेशमा इरशाद खान | समाजवादी पार्टी | 259 |
| अनीता रामकबल यादव | निर्दलीय | 249 |
| ज्योति रामदास भैसारे | निर्दलीय | 241 |
| सोनम वली मोहम्मद शेख | निर्दलीय | 110 |
| आशा देवी ओमप्रकाश शाह | निर्दलीय | 73 |
| नोटा | नोटा | 73 |
| बीना रामकुबेर सिंह | निर्दलीय | 72 |
| मीनाक्षी भागीरथ कलिता | संभाजी ब्रिगेड | 52 |
| निशा बदरुद्दीन सैयद | निर्दलीय | 31 |
महाराष्ट्र की 246 म्युनिसिपल काउंसिल और 42 म्युनिसिपल पंचायतों के लिए दो दिसंबर को चुनाव हुए थे जिनके नतीजे 21 दिसंबर को आ गये। 15 जनवरी को बीएमसी समेत महाराष्ट्र की 29 महानगरपालिकाओं के लिए मतदान हुआ। आज 16 जनवरी को मतगणना हो रही है। जनसत्ता डॉट कॉम पर आप इन सभी महानगरपालिका वार्डों के चुनाव परिणाम देख सकते हैं।
बीएमसी (बृहन्मुंबई महानगरपालिका) में 227 वार्ड हैं जिनमें कुल 227 पार्षद सीटें हैं। बीएमसी चुनाव में कुल 12,442,373 वोटर हैं।
डिस्क्लेमर: इस पेज पर दी गई जानकारी चुनाव आयोग की रिपोर्ट और खबरों पर आधारित है। हमने इसे सही रखने की पूरी कोशिश की है, लेकिन आंकड़ों में बदलाव संभव है। सटीक जानकारी के लिए सरकारी स्रोतों से भी जांच कर लें। इस जानकारी के आधार पर लिए गए किसी भी फैसले के लिए हमारी वेबसाइट ज़िम्मेदार नहीं होगी।
एग्जिट पोल में कांग्रेस गठबंधन को कितनी सीटें मिलने की संभावना जताई गई है?
एग्जिट पोल के अनुसार, कांग्रेस गठबंधन को 12 से 16 सीटें मिलने का अनुमान है।
BMC Result LIVE: बीएमसी चुनाव में फिल्मी सितारों ने डाला वोट
बॉलीवुड की मशहूर हस्तियों अक्षय कुमार, आमिर खान, गुलजार और सलीम खान ने गुरुवार को बीएमसी चुनावों में अपना वोट डाला। इसके अलावा अभिनेता-राजनेता हेमा मालिनी, कलाकार जॉन अब्राहम, सोनाली बेंद्रे, ईशा कोप्पिकर, तमन्ना भाटिया, दिव्या दत्ता, अक्षय कुमार, उनकी पत्नी ट्विंकल खन्ना तथा गायक कैलाश खेर ने भी अपने मताधिकार का प्रयोग किया।
16 Jan 2026 Maharashtra Civic Poll Result LIVE: बीएमसी चुनाव 2026 की मतगणना आज सुबह 10 बजे से शुरू होगी
बीएमसी चुनाव 2026 की मतगणना आज यानी शुक्रवार की सुबह 10 बजे से शुरू होगी। इसके लिए 23 अलग-अलग काउंटिंग रूम बनाए गए हैं। मतगणना के दौरान सुरक्षा व्यवस्था, यातायात प्रबंधन और कानून-व्यवस्था पर विशेष निगरानी रखी जाएगी। पूरी प्रक्रिया को सुचारू रूप से संपन्न कराने के लिए 2,299 अधिकारियों और कर्मचारियों की तैनाती की गई है। यह जानकारी म्युनिसिपल कमिश्नर एवं जिला निर्वाचन अधिकारी भूषण गगरानी ने दी।
Maharashtra Civic Poll Result LIVE: भाजपा का वर्चस्व समाप्त होगा: प्रकाश आंबेडकर
वंचित बहुजन आघाडी के प्रमुख और डॉ. बी.आर. आंबेडकर के पोते प्रकाश आंबेडकर ने दावा किया कि महाराष्ट्र निकाय चुनाव निर्णायक साबित होगा और बीजेपी के पिछले 10 वर्षों के वर्चस्व को समाप्त कर देगा। उन्होंने कहा कि बीएमसी सहित किसी भी नगर निकाय में कोई भी पार्टी पूर्ण रूप से सत्ता हासिल नहीं कर पाएगी।
BMC Result LIVE: बीएमसी चुनाव में टूट गया एमवीए
बीएमसी चुनाव में कांग्रेस ने महाविकास आघाडी (एमवीए) के अपने सहयोगियों शिवसेना (यूबीटी) और शरद पवार की एनसीपी (एसपी) का साथ छोड़ दिया। कांग्रेस ने प्रकाश आंबेडकर की वंचित बहुजन आघाडी और राष्ट्रीय समाज पक्ष के साथ मिलकर चुनाव लड़ा।
BMC Result LIVE: बीएमसी चुनाव से पहले साथ आए उद्धव और राज ठाकरे
अविभाजित शिवसेना ने देश के सबसे अमीर नगर निकाय बीएमसी पर 25 साल तक शासन किया है। 2022 में एकनाथ शिंदे की बगावत के बाद शिवसेना टूट गई थी। बीएमसी चुनाव से पहले चचेरे भाई उद्धव और राज ठाकरे मराठी मतदाताओं को एकजुट करने के लिए फिर साथ आ गए।
बीएमसी चुनाव का राजनीतिक महत्व
बीएमसी का चुनाव महाराष्ट्र की राजनीति की दिशा तय करने वाला माना जाता है, क्योंकि इसका बजट और प्रभाव कई राज्यों से भी ज्यादा है।
Maharashtra Civic Poll Result LIVE: 15,931 उम्मीदवारों के राजनीतिक भाग्य का होगा फैसला
महाराष्ट्र में 893 वार्डों की 2,869 सीटों के लिए सुबह साढ़े सात बजे से शाम साढ़े पांच तक मतदान हुआ। 15,931 उम्मीदवारों के राजनीतिक भाग्य का फैसला कुल 3.48 करोड़ मतदाताओं के हाथ में है।
महाराष्ट्र के 29 नगर निकायों के चुनाव परिणाम कब घोषित होंगे?
महाराष्ट्र के 29 नगर निकायों के चुनाव परिणाम शुक्रवार को घोषित किए जाएंगे।
BMC Result LIVE: 227 सीट के लिए 1,700 उम्मीदवार हैं मैदान में
बीएमसी पर शासन को लेकर बीजेपी के नेतृत्व वाले महायुति और उद्धव-राज ठाकरे बंधुओं के गठबंधन के बीच मुकाबला है। बीएमसी चुनावों में 227 सीट के लिए 1,700 उम्मीदवार मैदान में हैं। इस महानगरपालिका का वार्षिक बजट 74,000 करोड़ रुपये है।
BMC Mahanagar Palika Result LIVE: बीएमसी चुनाव के लिए 10 बजे से शुरू होगी काउंटिंग
बीएमसी की ओर से बताया गया है कि मुंबई महानगर के 23 केंद्रों पर 10 बजे से काउंटिंग शुरू होगी। पिछले चुनाव की तरह, इस बार सभी वार्डों की मतगणना एक साथ शुरू नहीं होगी बल्कि एक समय में दो वार्डों के वोटों की गिनती की जाएगी।
BMC Mahanagar Palika Result LIVE: बीएमसी चुनाव में दिग्गजों ने डाला वोट
निकाय चुनाव में मतदान करने वाले प्रमुख नेताओं में शिवसेना (यूबीटी) प्रमुख उद्धव ठाकरे, उनके चचेरे भाई और महाराष्ट्र नवनिर्माण सेना (मनसे) अध्यक्ष राज ठाकरे, केंद्रीय मंत्री पीयूष गोयल और उत्तर प्रदेश के पूर्व राज्यपाल राम नाइक शामिल हैं। अक्षय कुमार, आमिर खान, गुलजार, सलीम खान, परेश रावल, हेमा मालिनी, जॉन अब्राहम, सोनाली बेंद्रे, ईशा कोप्पिकर, तमन्ना भाटिया, दिव्या दत्ता और गायक कैलाश खेर जैसी फिल्मी हस्तियों ने भी वोट डाला। दिग्गज क्रिकेट खिलाड़ी सचिन तेंदुलकर, उनकी पत्नी अंजली, बेटी सारा और मुंबई की पूर्व महापौर किशोरी पेडनेकर ने भी अपने-अपने वार्ड में मतदान किया।
Pune Mahanagar Palika Result LIVE: पुणे में हमें 120-125 सीटें मिलेंगी- मुरलीधर मोहोल
पुणे नगर निकाय चुनावों पर केंद्रीय मंत्री और भाजपा नेता मुरलीधर मोहोल ने कहा, "हमें 120-125 सीटें मिलेंगी। यह पुणे की जनता के भरोसे के कारण है।"
Nasik Mahanagar Palika Result LIVE: नाशिक महानगरपालिका कौन जीतेगा?
JDS के एग्जिट पोल के अनुसार, नाशिक महानगरपालिका में बीजेपी को 54 - 62 सीटें मिलने का अनुमान है। यहां शिवसेना को 35 - 41 सीटें जबकि एनसीपी को 9 -13 मिल सकती हैं। बात अगर सेना अघाड़ी की करें तो शिवसेना यूबीटी को 8 - 9 सीटें, मनसे को 2 - 3 सीटें, कांग्रेस को 1 - 3 सीटें और राशपा को 0-1 सीटें मिलने का अनुमान है।
Nagpur Mahanagar Palika Result LIVE: नागपुर महानगरपालिका कौन जीतेगा?
JDS के एग्जिट पोल के अनुसार, नागपुर महानगरपालिका में बीजेपी को 109 - 121 सीटें मिलने का अनुमान जबकि उसकी सहयोगी शिवसेना को 6 - 7 सीटें मिल सकती हैं। यहां कांग्रेस पार्टीको 22 -30 सीटें जबकि शिवसेना यूबीटी को 1 - 2 सीटें मिलने का अनुमान है।
Pune Mahanagar Palika Result LIVE: पुणे में कौन जीतेगा?
JDS के एग्जिट पोल के अनुसार, पुणे में बीजेपी को 79 - 92 सीटें बीजेपी जीत सकती है। इसी एग्जिट पोल के अनुसार, NCP को 48 - 61 सीटें जबकि इसकी सहयोगी NCP (SP) को 4 - 6 सीटें मिलने का अनुमान है। बात अगर सेना अघाड़ी की करें तो यूबीटी को 4 - 5 सीटें, मनसे को 0 -2 सीटें और कांंग्रेस पार्टी को 11 - 14 सीटें मिलने का अनुमान जताया गया है।
https://twitter.com/jubilant_studio/status/2011798348702052405
Kolhapur EXIT POLL LIVE: कोल्हापुर में कौन जीतेगा?
JDS के एग्जिट पोल के अनुसार, कोल्हापुर में बीजेपी को 29-32 सीटें, शिवसेना को 18-21 सीटें और एनसीपी को 9-11 सीटें मिलने का अनुमान है। इसी एग्जिट पोल में कांग्रेस पार्टी को 19-23 सीटें शिवसेना यूबीटी को 3-4 सीटें जबकि एमसे को एक 0-1 सीट मिलने का अनुमान है।
https://twitter.com/jubilant_studio/status/2011787597643989100
BMC EXIT POLL LIVE: JDS एग्जिट पोल में महायुति को बहुमत का अनुमान
JDS के एग्जिट पोल में बीजेपी को 87-101 सीटों का अनुमान जताया गया है। शिवससेना को 40-54 सीटें मिल सकती हैं। इस तरह इस गठबंधन को 127 - 155 सीटें मिलने का अनुमान है।
इस एग्जिट पोल में शिवसेना यूबीटी को 44 - 58 सीटें जबकि मनसे 0 - 6 सीटों का अनुमान जताया है। ठाकरे बंधुओं के गठबंधन से अलग कांग्रेस पार्टी को 16 - 25 सीटों का अनुमान जताया गया है।
https://twitter.com/jubilant_studio/status/2011796918708617605
BMC Result LIVE: 2017 बीएमसी चुनाव में किस पार्टी को कितनी सीटें मिलने का अनुमान?
पिछले बीएमसी चुनाव 201 में बीजेपी को 82 जबकि शिवसेना को 84 सीटें मिली थीं। इसके अलावा MNS को 7, कांग्रेस को 31, NCP को 9 और अन्य दलों को 14 सीटें मिली थीं।
BMC EXIT POLL LIVE: कांग्रेस गठबंधन को कितनी सीटें मिलेंगी?
बीएमसी चुनाव में कांग्रेस ने 150 सीटों और VBA ने 50 सीटों पर चुनाव लड़ा। इसके अलावा इस गठबंधन में शामिल RSP ने दो सीटों पर किस्मत आजमाई। AXIS MY INDIA के एग्जिट पोल के अनुसार, कांग्रेस गठबंधन को 12-16 सीटें मिलने का अनुमान है।
BMC EXIT POLL LIVE: यूबीटी और एमएनएस को कितनी सीटें मिलेंगी?
बीएमसी चुनाव में शिवसेना यूबीटी ने 164 सीटों पर चुनाव लड़ा। उसकी सहयोगी एमएनएस ने 52 और एनसीपी शरद पवार ने 12 सीटों पर किस्मत आजमाई। AXIS MY INDIA के एग्जिट पोल के अनुसार, इस गठबंधन को 58-68 सीटें मिल सकती हैं।
BMC EXIT POLL LIVE: किस पार्टी को कितनी सीटों का अनुमान?
बीएमसी चुनाव में बीजेपी ने 136 और शिवसेना ने 90 सीटों पर चुनाव लड़ा। AXIS MY INDIA के एग्जिट पोल के अनुसार, यह गठबंधन बीएमसी चुनाव में 131 से 151 सीटें जीत सकता है।
महाराष्ट्र नगर निकाय चुनाव परिणाम LIVE: धुले में दो गुटों के बीच झड़प, ईवीएम क्षतिग्रस्त
धुले में पिछले 48 घंटों में नगर निकाय चुनाव को लेकर हिंसा की कई घटनाएं देखने को मिलीं, जिसमें दो गुटों के बीच झड़प के दौरान एक ईवीएम को नुकसान पहुंचाया गया, जबकि एक अन्य घटना में भीड़ ने शिवसेना के नेता के घर पर हमला किया।
BMC Elections Result LIVE: बीजेपी को कितनी सीटें मिलने का अनुमान?
AXIS MY INDIA के एग्जिट पोल के अनुसार, बीजेपी और शिवसेना के गठबंधन को 131-151 सीटें (करीब 42% वोट) मिलने का अनुमान है। ठाकरे बंधुओं को 58-38 सीटें (करीब 32% वोट) मिल सकती हैं जबकि कांग्रेस के गठबंधन को 12-16 सीट (करीब 13% वोट) और अन्य दलों व निर्दलीयों को 6-12 सीटें मिलने का अनुमान जताया गया है।
BMC Elections Result LIVE: किस पार्टी को कितनी सीटों के अनुमान?
JVC के एग्जिट पोल के अनुसार, महायुति को 138 सीटें मिल सकती हैं जबकि ठाकरे बंधुओं को 59 और कांग्रेस गठबंधन को 23 और अन्य दलों को सात सीटें मिलने का अनुमान है।
BMC EXIT POLLS LIVE: किस पार्टी को कितना वोट मिलेगा?
JVC के एग्जिट पोल के अनुसार, महायुति को बीएमससी में 42-45% चुनाव मिलने का अनुमान है। ठाकरे बंधुओं को 34-37% वोट और कांग्रेस गठबंंधन को 13-15 वोट मिल सकता है।
BMC EXIT POLL LIVE: किस पार्टी को कितनी सीटों का अनुमान?
जनमत एक्जिट पोल के अनुसार, बीएमसी की 227 सीटों में से बीजेपी शिवसेना को 138 सीटें मिल सकती हैं। ठाकरे बंधुओंं को 62 ससीटें जबकि कांग्रेस पार्टी के गठबंधन को 20 सीटें मिलने का अनुमान है।
BMC EXIT POLL LIVE: किसे मिले कितने वोट?
AXIS MY India के एग्जिट पोल के अनुसार, 18-25 वर्ष आयु के 47% लोगों ने बीजेपी, SSUBT को 25%, कांग्रेस पार्टी को 15% और अन्य दलों को 13% वोट मिले हैं।
BMC Elections Result LIVE: कितने बजे शुरू होगी वोटों की गिनती?
बीएमसी चुनाव परिणाम के लिए वोटों की गिनती सुबह दस बजे शुरू हो जाएगा। इस चुनाव में 227 सीटों पर 1,700 प्रत्याशियों ने किस्मत आजमाई। इनमें 879 महिलाएं और 821 पुरुष उम्मीदवार हैं।
BMC Elections Result LIVE: मुंबई में बॉलीवुड की मशहूर हस्तियों ने डाला वोट
बीएमसी चुनाव में बॉलीवुड की मशहूर हस्तियों ने अपने मताधिकार का प्रयाग किया। इनमें अक्षय कुमार, आमिर खान, गुलजार और सलीम खान शामिल थे। अभिनेता-राजनेता हेमा मालिनी, कलाकार जॉन अब्राहम, सोनाली बेंद्रे, ईशा कोप्पिकर, तमन्ना भाटिया और दिव्या दत्ता तथा गायक कैलाश खेर ने भी अपने मताधिकार का प्रयोग किया।
