Lok Sabha Election 2019 अब 5वें चरण में कदम रख चुका है। इसके तहत आज (6 मई) उत्तर प्रदेश की 14 लोकसभा सीटों पर मतदान हो रहा है। इन सीटों में धौरहरा, सीतापुर, मोहनलाल गंज, लखनऊ, राय बरेली, अमेठी, बांदा, फतेहपुर, कौशाम्बी, बाराबंकी, फैजाबाद, बहराइच, कैसरगंज, गोंडा शामिल हैं। राजनीतिक विश्लेषकों की मानें तो अमेठी और रायबरेली को छोड़ दिया जाए तो बाकी 12 में से 7 सीटों पर भी बीजेपी को कड़े मुकाबले का सामना करना पड़ सकता है। यहां महागठबंधन कमल की राह में रोड़ा अटका सकता है।

इन 7 सीटों पर बिगड़ सकता है बीजेपी का समीकरण : 2014 के लोकसभा चुनाव में बीजेपी ने मोहनलालगंज, बहराइच, सीतापुर, कैसरगंज, धौरहरा, बांदा और कौशांबी सीट पर जीत दर्ज की थी। उस वक्त सपा और बसपा अपने-अपने प्रत्याशियों के दम उतरी थीं, लेकिन अब ऐसा नहीं है। अगर 2014 के वोट मार्जिन को जोड़ा जाए तो सपा-बसपा का गठबंधन इन सातों सीटों पर बीजेपी के लिए बड़ी मुसीबत बन सकता है।

इन 7 लोकसभा सीटों पर इतना था वोट मार्जिन

संसदीय क्षेत्रबीजेपीसपा+बसपावोट मार्जिन
मोहनलालगंज4,55,2745,52,224-96,950
बहराइच4,32,3924,33,6511,259
सीतापुर4,17,5465,22,689-1,05,143
कैसरगंज3,81,5004,50,008-68,508
धौरहरा3,60,3574,68,714-1,08,357
बांदा3,42,0664,16,008-73,942
कौशांबी3,31,7244,90,146-1,58,422

*आंकड़े इलेक्शन कमीशन के अनुसार

बहराइच में बीजेपी ने सपा को 95,590 वोटों से मात दी थी। अगर इस बार सपा और बसपा का वोट बैंक एक साथ आता है तो बीजेपी प्रत्याशी अक्षयबर लाल को हार का सामना करना पड़ सकता है। इसके अलावा इस सीट पर बीजेपी की वर्तमान सांसद सावित्री बाई फुले अब पार्टी का साथ छोड़कर कांग्रेस ज्वॉइन कर चुकी हैं। इस बार वह पंजे के निशान पर चुनाव लड़ रही हैं। सपा ने 2014 की ही तरह शब्बीर अहमद बाल्मीकि को ही उतारा है, जो महागठबंधन प्रत्याशी के तौर पर मैदान में हैं।

National Hindi News, 6 May 2019 LIVE Updates: एक क्लिक पर पढ़ें दिनभर के लाइव अपडेट्स

आंकड़ों के हिसाब से मोहनलालगंज में महागठबंधन को फायदा मिलता नजर आ रहा है। यहां बीजेपी के वर्तमान सांसद कौशल किशोर एक बार फिर मैदान में हैं। वहीं, उन्हें टक्कर देने के लिए महागठबंधन ने सीएल वर्मा को उतारा है, जो हाथी पर चुनाव लड़ रहे हैं। 2014 के चुनाव में कौशल किशोर को 4,55,274 वोट मिले थे। वहीं, उनके निकटतम प्रतिद्वंद्वी बीएसपी के आरके चौधरी ने 3,09,858 वोट हासिल किए थे।

Lok Sabha Election 2019 Phase 5 Voting LIVE UPDATES 

कौशांबी में बीजेपी को सपा प्रत्याशी नाकों चने चबवा सकते हैं। यहां से 2014 में बीजेपी के विनोद कुमार सोनकर जीते थे। उस वक्त उन्होंने 4.72 प्रतिशत वोट मार्जिन से इस सीट पर कब्जा जमाया था। हालांकि, इस बार सोनकर के विरोध में सपा ने इंद्रजीत सरोज को उतारा है। अगर बसपा का वोटर भी उनके पक्ष में आया तो सोनकर को दिक्कत हो सकती है। इसी तरह सीतापुर, बांदा, कैसरगंज और धौरहरा में भी बीजेपी को जीत हासिल करने में दिक्कत हो सकती है। हालांकि, लखनऊ, गोंडा, फैजाबाद, बाराबंकी और फतेहपुर में सपा-बसपा गठबंधन के मुकाबले बीजेपी मजबूत स्थिति में है।

लोकसभा चुनाव 2019 का 5वां चरण कांग्रेस के लिए भी मुसीबत भरा साबित हो सकता है। पार्टी अध्यक्ष राहुल गांधी और यूपीए अध्यक्ष सोनिया गांधी अमेठी व रायबरेली से चुनाव लड़ रहे हैं। बीजेपी अमेठी में राहुल गांधी को तगड़ी टक्कर दे रही है। हालांकि 2014 में राहुल गांधी ने बीजेपी की स्मृति ईरानी को 1,07,903 वोटों से मात दी थी। हालांकि, विधानसभा और स्थानीय निकाय चुनाव में कांग्रेस ने यहां महत्वपूर्ण आधार खो दिया था। 2014 में कांग्रेस को अमेठी में 46.71 प्रतिशत वोट हासिल हुए थे, जबकि बीजेपी के खाते में 34.38 प्रतिशत वोट आए थे।