बिहार विधानसभा चुनाव में जमुई से दिवंगत दिग्विजय सिंह की बेटी श्रेयसी सिंह चुनाव जीत गई हैं। श्रेयसी भाजपा के टिकट से मैदान में थीं। इस समय एनडीए गठबंधन 126 सीटों पर आगे है वहीं महागठबंधन 107 सीटों पर आगे है। शाहपुर सीट पर आरजेडी के राहुल तिवारी अपनी प्रतिद्वंद्वी शोभा देवी से काफी आगे चल रहे हैं। शोभा देवी निर्दलीय उम्मीदवार हैं।
पटना में जेडीयू दफ्तर के आगे लोगों ने जश्न मनाना शुरू कर दिया। बिहार विधानसभा की 243 सीटों में से कई सीटें ऐसी हैं, जहां रिश्तेदारों ने ही एक दूसरे के खिलाफ ताल ठोकीं। चुनावी समर में कहीं पति-पत्नी, तो कहीं देवरानी-जेठानी मुकाबले में थीं। कई नेता पुत्रों और के साथ ही पिता व पति की प्रतिष्ठा भी दांव पर लगी थी। राज्य की संदेश विधानसभा सीट से जदूय से विजेंद्र यादव ने भाभी राजद से किरण देवी के चुनाव जीत गई हैं। शाहपुर सीट से भाजपा उम्मीदवार देवरानी मुन्नी देवी का मुकाबला अपनी जेठानी निर्दलीय प्रत्याशी शोभा देवी से है। खबर लिखे जाने तक कहलगांव सीट से कांग्रेस के नेता सदानंद सिंह के पुत्र शुभानंद मुकेश पीछे चल रहे थे। यहां भाजपा उम्मीदवार ने निर्णायक बढ़त बना ली थी।
Bihar Election Results 2020 LIVE
तारापुर सीट से राजद नेता जयप्रकाश यादव की बेटी दिव्या प्रकाश पीछे चल रही थीं। वहीं, रामगढ़ से राजद प्रदेशाध्यक्ष जगदानंद सिंह के बेटे सुधाकर सिंह चुनाव जीत गए हैं। मखदूमपुर सीट से हम नेता जीतन राम मांझी के दामाद देवेंद्र कुमार मांझी चुनाव हार गए हैं। यहां राजद उम्मीदवार सतीश कुमार की जीत हुई है। ओबरा सीट से राजद नेत्री कांति सिंह के बेटे ऋषि सिंह चुनाव जीत गए हैं। वजीर गंज से वरिष्ठ नेता अवधेश सिंह के बेटे शशिशेखर सिंह आगे चल रहे थे। रेप के मामले में आरोपी रहे नवादा से राजवल्लभ यादव की पत्नी विभा देवी राजद उम्मीदवार के रूप में बढ़त बनाए हुए थीं। बाराचट्टी सीट से जीतन राम मांझी की समधिन ज्योति देवी आगे चल रही थीं।
ECI Bihar Results 2020: Check live counting on eciresults.nic.in
Highlights
शिवसेना ने मंगलवार को कहा कि अगर विधानसभा चुनाव में कम सीटें जीतने के बावजूद भाजपा नीतीश कुमार को मुख्यमंत्री बनाती है तो जदयू नेता को शिवसेना का शुक्रिया अदा करना चाहिए, जैसा कि ताजा रुझानों में सामने आ रहा है। पिछले साल महाराष्ट्र चुनाव नतीजों के बाद शिवसेना और भाजपा के बीच मुख्यमंत्री पद को लेकर हुई खींचतान के बीच शिवसेना ने विरोधी विचारधारा वाली राष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टी (राकांपा) और कांग्रेस के साथ मिलकर सरकार बनाई थी।
राष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टी (एनसीपी) के अध्यक्ष शरद पवार ने मंगलवार को कहा कि बिहार विधानसभा चुनाव के नतीजे भले ही राष्ट्रीय जनतांत्रिक गठबंधन (राजग) के पक्ष में नजर आ रहे हों लेकिन राष्ट्रीय जनता दल नेता तेजस्वी यादव ने कड़ा मुकाबला किया है। उन्होंने इस बात को भी रेखांकित किया कि राजग के लिए प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने भी चुनाव प्रचार किया था।
राज्य की संदेश विधानसभा सीट से राजद उम्मीदवार किरण देवी के चुनाव जीत गई हैं। यहां उनका मुकाबला जदूय से उनके देवर विजेंद्र यादव से था।
समाजवादी नेता शरद यादव की बेटी सुभाषिनी बुंदेला बिहारीगंज विधानसभा सीट से चुनाव हार गई हैं। यहां उन्हें जदयू उम्मीदवार निरंजन कुमार मेहता ने धूल चटाई।
राजद नेता जयप्रकाश यादव की बेटी दिव्या प्रकाश तारापुर विधानसभा से पीछे चल रही है। यहां जदयू उम्मीदवार मेवा लाल चौधरी आगे चल रहे हैं।
इस समय एनडीए गठबंधन 126 सीटों पर आगे है वहीं महागठबंधन 107 सीटों पर आगे है। शाहपुर सीट पर आरजेडी के राहुल तिवारी अपनी प्रतिद्वंद्वी शोभा देवी से काफी आगे चल रहे हैं। शोभा देवी निर्दलीय उम्मीदवार हैं।
बिहार की तारापुर सीट पर आरजेडी की दिव्या प्रकाश आगे चल रही हैं। इस सीट पर 25 उम्मीदवार हैं। जेडीयू के मेवालाल चौधरी यहां पर दूसरे नंबर पर हैं। यह सीट मुंगेर जिले में आती है। यहां कांटे की टक्कर जेडीयू और आरजेडी के बीच ही है।
लालू प्रसाद यादव के समधी और तेज प्रताप के ससुर चंद्रिका राय परसा सीट से चुनाव हार गए हैं। पहले वह आगे चल रहे थे।
कहलगांव में कांग्रेस बीजेपी से आगे चल रही है। इसके अलावा बिहपुर, गोपालपुर और पीरपैंती विधानसभा में भी गिनती तेजी से चल रही है। बीजेपी के पवन यादव कहलगांव सीट से आके हैं। कांग्रेस के शुभानंद मुकेश दूसरे नंबर पर हैँ।
हला चुनाव परिणाम आ गया है। दरभंगा से बीजेपी प्रत्याशी संजय को जीत हासिल हो गई है। इनका सीधा मुकाबल आरजेडी कैंडिडेट से था। अब भी नीतीश +आगे चल रहा है। वहीं पप्पू यादव ने एक बार फिर से ईवीएम को दोष दे दिया है।
वोटों की गिनती जारी है। अभी किसी भी सीट पर परिणाम स्पष्ट नहीं हुए हैं लेकिन एनडीए अभी रुझानों में आगे है। बिहार की 70 सीटों पर कांटे की टक्कर दिखाई दे रही है।
2015 के विस चुनाव में महागठबंधन में राजद, जदयू और कांग्रेस थे, जबकि एनडीए में भाजपा, लोजपा, रालोसपा और हम थे। सबसे अधिक सीटें तब राजद (80) को मिली थीं। वहीं, जदयू के खाते में 71 सीटें गई थीं। भाजपा के हिस्से में 53 तो कांग्रेस को 27 सीटों से संतोष करना पड़ा था।
बिहार की राजधानी पटना में मतगणना के बीच मंगलवार को मछली के साथ विक्ट्री पोज देते हुए Rashtriya Janata Dal (RJD) समर्थक। बता दें कि मछली को शुभ माना जाता है। बिहार चुनाव के एग्जिट पोल्स के मुताबिक, सूबे में महागठबंधन की सरकार बन सकती है। हालांकि, ताजा रुझानों में NDA स्पष्ट बहुमत पाती दिख रही है, जबकि महागठबंधन 112 सीटों पर नजर आ रही है।
काउंटिंग के दो घंटे बाद के रुझानों में बड़ा उलटफेर हुआ है। NDA को फिलहाल स्पष्ट बहुमत मिलता दिख रहा है। NDA (नीतीश+) को 125 सीटें मिलती दिख रही हैं, जबकि महागठबंधन (तेजस्वी+) 109 के साथ आगे चल रहा है। सीट के हिसाब से कैंडिडेट्स की बात करें, तो तेजस्वी राघोपुर सीट से आगे चल रहे हैं, मगर तेज प्रताप हसनपुर से पीछे चल रहे हैं। हम के जीतन राम मांझी भी अपनी सीट से पीछे चल रहे हैं।
खगड़िया से जेडीयू की पूनम देवी आगे चल रही है
कटिहार-बरारी विधानसभा से जद यू के विजय सिंह आगे
बेगूसराय -बखरी सुरक्षित विधानसभा से सीपीआई उम्मीदवार सूर्यकांत पासवान आगे
नालन्दा विधानसभा से मंत्री श्रवण कुमार 910 वोट से आगे
केवटी से 2263 वोट से भाजपा के मुरारी मोहन झा आगे
गोपालगंज - बरौली राजद रियाजुल हक राजू 1098 वोट से आगे।
कटिहार प्राणपुर बीजेपी निशा सिंह तौकीर आलम कांग्रेस से आगे
छपरा से RJD के रणधीर आगे
सोनपुर से RJD के रामानुज आगे
अमनौप से RJD के सुनील राय आगे
मढ़ौरा से RJD के जितेन्द्र राय आगे
बिहार चुनाव परिणाम से जुड़े शुरुआती एक घंटे के रुझानों में RJD के नेतृत्व वाले गठबंधन को बहुमत मिलता नजर आ रहा है। फिलहाल यह एलायंस 123 के पार बढ़त लिए है, जबकि NDA 89 सीट पर आगे चल रहा है। वहीं, चिराग पासवान के नेतृत्व वाली LJP सिर्फ दो सीटों पर खाता खोल पाई है।