Andhra Pradesh (AP) Election Results 2019 Updates: आंध्र प्रदेश में हुए विधानसभा चुनाव की मतगणना का कार्य पूरा हो चुका है। वाईएसआर कांग्रेस को शानदार जीत मिली है। पार्टी ने राज्य की कुल 175 में से 151 सीट पर जीत दर्ज की। चुनाव आयोग के आंकड़ों के अनुसार तेदेपा को इस चुनाव में जबरदस्त झटका लगा है। तेदेपा मात्र 23 सीटें ही जीत सकी है। वहीं, अभिनेता-राजनेता पवन कल्याण की जन सेना पार्टी को एक सीट पर जीत मिली है।
Election Results 2019 LIVE Updates: यहां देखें नतीजे
वाईएसआरसी के सूत्रों ने बताया कि पार्टी के विधायक दल की बैठक 25 मई को जगनमोहन रेड्डी को अपना नेता चुनने के लिए होगी। सूत्रों ने बताया कि रेड्डी मंदिरों के शहर तिरुपति में 30 मई को मुख्यमंत्री के रूप में शपथ लेंगे। रेड्डी ने इस जीत को जनता की जीत करार दिया है। उन्होंने कहा कि वाईएसआरसी की जीत अपेक्षित थी। रेड्डी ने एक फेसबुक पोस्ट में कहा, ‘‘ मैं उन लोगों का शुक्रिया अदा करता हूं जिन्होंने वाईएसआरसी की शानदार जीत के लिए वोट किया। मैं बड़ी संख्या में वोट करने के लिए भी जनता का शुक्रिया अदा करता हूं क्योंकि उन्होंने वोट करके लोकतंत्र के मूल्यों को बढ़ाया।’’
Loksabha Election 2019 Results live updates: See constituency wise winners list
उन्होंने जनता से वादा करते हुए कहा, ‘‘मैं लोगों की उम्मीदों पर खरा उतरूंगा।’’ तेलंगाना के मुख्यमंत्री के चंद्रशेखर राव ने रेड्डी को फोन करके उन्हें चुनाव में जीत की बधाई दी। राव ने रेड्डी को बधाई देते हुए उम्मीद जताई है कि वह आंध्र प्रदेश को प्रगति के पथ पर ले जाएंगे। वहीं अपने आवास पर वाईएसआरसी प्रमुख ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को लोकसभा चुनाव में जीत की बधाई दी। रेड्डी ने कहा कि आंध्र प्रदेश के लिए विशेष दर्जे की उनकी लड़ाई जारी रहेगी। उन्होंने कांग्रेस अध्यक्ष राहुल गांधी के बारे में कोई टिप्पणी करने से इनकार कर दिया।


आंध्र प्रदेश में हुए विधानसभा चुनाव की मतगणना का कार्य पूरा हो चुका है। वाईएसआर कांग्रेस को शानदार जीत मिली है। पार्टी ने राज्य की कुल 175 में से 151 सीट पर जीत दर्ज की। चुनाव आयोग के आंकड़ों के अनुसार तेदेपा को इस चुनाव में जबरदस्त झटका लगा है। तेदेपा मात्र 23 सीटें ही जीत सकी है। वहीं, अभिनेता-राजनेता पवन कल्याण की जन सेना पार्टी को एक सीट पर जीत मिली है।
टीडीपी को न सिर्फ विधानसभा में करारा झटका लगा है बल्कि लोकसभा में भी उन्हें करारा झटका लगा है। वाईएसआर ने लाजवाब प्रदर्शन किया है। चंद्रशेखर अब मुख्यमंत्री पद से इस्तीफा देंगे।
आंध्र प्रदेश में वाईआरएस सबसे बड़ी पार्टी बनकर उभरी है। अभी तक के नतीजों के अनुसार वाईएसआर निर्णायक बढ़त ले चुकी है और कुल 175 सीटों में से 153 सीटों पर आगे चल रही है। वहीं नतीजे चंद्रबाबू नायडू के लिए बड़ा झटका साबित हुए हैं। दोबारा सत्ता में आने की उम्मीद लगा रही तेदेपा की उम्मीदों को धक्का पहुंचा है।
विधानसभा चुनावों में शानदार जीत की ओर बढ़ रही वाईएसआर कांग्रेस के अध्यक्ष जगनमोहन रेड्डी ने मीडिया से बात करते हुए कहा कि वह आंध्र प्रदेश को विशेष राज्य का दर्जा दिलाने के लिए संघर्ष करते रहेंगे। इसके साथ ही जगनमोहन रेड्डी ने आम चुनावों में भाजपा की जीत पर पीएम मोदी को बधाई दी।
तेलंगाना के सीएम के.चंद्रशेखर राव ने वाईएसआर कांग्रेस के नेता वाईएस जगनमोहन रेड्डी को शानदार जीत के लिए बधाई दी है। वाईएसआर ने आंध्र प्रदेश में प्रचंड जीत दर्ज की है।
गजुवाका सीट पर कड़ी टक्कर देखने को मिल रही है। अभी तक के नतीजों के अनुसार, गजुवाका सीट पर वाईआरएस नागीरेड्डी तिप्पाला, जन सेना पार्टी के पवन कल्याण पर मामूली बढ़त बनाए हुए हैं।
आंध्र प्रदेश की राजमपेट विधानसभा सीट पर वाईएसआर के मेदा वेंकट मल्लिकार्जुन रेड्डी आगे चल रहे हैं। वहीं तेदेपा के बथयाला चांगल रायडु काफी पीछे चल रहे हैं।
आंध्र प्रदेश की कुमप्पा सीट पर तेदेपा के मुखिया चंद्रबाबू नायडू अच्छी-खासी बढ़त के साथ आगे चल रहे हैं। वहीं वाईएसआर के कृष्ण चंद्र मौली कुप्पम सीट पर दूसरे नंबर पर चल रहे हैं।
अभिनेता से नेता बने पवन कल्याण विधानसभा चुनावों में जनता को लुभाने में नाकाम दिखाई दे रहे हैं। उनकी पार्टी सिर्फ एक सीट पर आगे है। वहीं वह खुद गजुवाका सीट पर वाईएसआर के नागीरेड्डी तिप्पाला से पिछड़ रहे हैं।
आंध्र की गोपालपुरम सीट पर वाईएसआर कांग्रेस के वेंकटराव तलारी करीब 4000 वोटों से आगे चल रहे हैं। वहीं तेलगुदेशम के एम.वेंकटेश्वरा राव दूसरे नंबर पर हैं।
आंध्र प्रदेश की मंगलागिरी विधानसभा सीट पर चंद्रबाबू नायडू के बेटे नारा लोकेश वाईएसआर उम्मीदवार अल्ला राम कृष्णा रेड्डी से पिछड़ गए हैं। नारा लोकेश फिलहाल 1000 से ज्यादा वोटों से पीछे चल रहे हैं।
आंध्र की चित्तूर विधानसभा सीट पर वाईआरएस के अरानी सिरेनेवासुलु आगे चल रहे हैं। वहीं तेदेपा के ए.एस मनोहर 8000 से ज्यादा वोटों से पीछे चल रहे हैं।
चुनाव आयोग की वेबसाइट के आंकड़ों के मुताबिक वाईएसआर 117 सीटों पर आगे चल रही है।
चंद्रबाबू नायडू आंध्र प्रदेश की कुप्पम सीट से चुनाव मैदान में हैं। अभी तक के रुझानों के मुताबिक चंद्रबाबू नायडू भी पिछड़ते नजर आ रहे हैं।
चुनाव आयोग की आधिकारिक वेबसाइट पर जो आंकड़ा दिया गया है, उसके मुताबिक वाईएसआर 85 सीटों पर आगे है, वहीं तेदेपा 11 सीटों पर आगे बतायी गई है। जन सेना पार्टी एक सीट पर आगे है।
तेदेपा के कद्दावर नेता माने जाने वाले जयदेव गल्ला राज्य की गुंटूर विधानसभा सीट से पिछड़ रहे हैं। बता दें कि जयदेव गल्ला देश के सर्वाधिक संपत्ति वाले उम्मीदवारों में शुमार हैं।
तेदेपा मुखिया चंद्रबाबू नायडू के बेटे नारा लोकेश राज्य की मंगलागिरी विधानसभा सीट से चुनाव लड़ रहे हैं। शुरुआती रुझानों के मुताबिक वह आगे चल रहे हैं।
अभी तक आए शुरुआती रुझानों में वाईएसआर कांग्रेस बढ़त बनायी हुई है। पार्टी 39 सीटों पर आगे चल रही है। वहीं सत्ताधारी तेदेपा 10 सीटों पर आगे हैं।
175 विधानसभा सीटों वाले राज्य में आम चुनाव के पहले चरण के दौरान वोटिंग हुई थी। सूबे में लगभग 73 फीसदी मतदान हुआ।
आंध्र प्रदेश में चंद्रबाबू नायडू पर अपने पिछले प्रदर्शन को दोहराने का दबाव है। हालांकि इस बार उन्हें वाईएसआर कांग्रेस के जगनमोहन रेड्डी से कड़ी टक्कर मिल रही हैं। विभिन्न एक्जिट पोल में भी वाईएसआर को सत्ता पर काबिज दिखाया जा रहा है। वहीं तेदेपा एक्जिट पोल को नकार रही है और अच्छे प्रदर्शन का दावा कर रही है।
आंध्र प्रदेश की 175 सीटों के लिए लोकसभा चुनाव के पहले चरण के दौरान मतदान हुआ था। पहले चरण का मतदान 11 अप्रैल को हुआ था।
175 विधानसभा सीटों वाले आंध्र प्रदेश में सत्ता में आने के लिए किसी पार्टी को 88 सीटों पर जीत दर्ज करना जरुरी है।
आंध्र प्रदेश में लोकसभा चुनाव के साथ ही विधानसभा के चुनाव भी संपन्न हुए हैं। राज्य की 175 विधानसभा सीटों पर वोट डाले गए हैं और कुछ ही देर में नतीजे आने शुरु हो जाएंगे।