सोशल मीडिया पर इन दिनों एक वीडियो वारयल हो रहा है, जिसमें महेंद्र सिंह धोनी और विराट कोहली अश्विन का मजाक उड़ते नजर आ रहे हैं। वीडियो में कोहली और धोनी अश्विन की हिंदी का मजाक बना रहे हैं।
वीडियो में अश्विन के हाथ में एक मोबाइल हैं, जो बगल में बैठे कोहली और धोनी से कह रहे हैं कि यार इसकी पिक्चर क्वालिटी तो एक दम बकवास है। ये सुनने के बाद धोनी, विराट मिलकर अश्विन का मजाक उड़ाते हैं और कहते हैं तेरी हिन्दी बहुत अच्छी है, इसके बाद अश्विन पर धोनी और विराट कोहली ने जमकर ठहाके लगाए।
देखें वीडियोः
दरअसल, ये वीडियो एक एड फिल्म का है, जिसमें धोनी और विराट कोहली अश्विन का खूब मजाक उड़ा रहे हैं। लेकिन दिलचस्प ये भी है कि कोहली और दोनी द्वारा मजाक उड़ाए जाने पर अश्विन भी दोनों कप्तानों के इस हरकत पर हंस रहे हैं। लिहाजा तीनों के बीच में किसी तरह के मनमुटाव जैसी कोई बात नजर नहीं आ रही है।