दिल्ली विधानसभा चुनाव से पहले एक ओपिनियन पोल में फिर से त्रिशंकु विधानसभा का पूर्वानुमान लगाया गया है जिसमें अरविंद केजरीवाल की आम आदमी पार्टी को 35 सीटों के साथ सबसे बड़ी पार्टी के तौर पर उभरता दिखाया गया है और भाजपा को 29 सीटें मिलने की संभावना जताई गयी है।
एबीपी न्यूज-नील्सन द्वारा कराये गये चुनाव पूर्व सर्वेक्षण में यह भी संभावना जताई गयी है कि 70 सदस्यीय विधानसभा में कांग्रेस को छह सीटें मिल सकती हैं।
सर्वे में लोगों ने दिल्ली के मुख्यमंत्री के तौर पर अरविंद केजरीवाल को सबसे ज्यादा पसंद किया है। 48 फीसदी लोगों की पसंद केजरीवाल हैं वहीं भाजपा की किरण बेदी को 42 फीसदी लोग मुख्यमंत्री बनते हुए देखना चाहते हैं।
सर्वेक्षण में 25 जनवरी से 31 जनवरी तक 35 विधानसभा क्षेत्रों के 6396 लोगों से जानकारी ली गयी।