VIDEO: ‘किराया तो देना ही पड़ेगा…’, महिला सिपाही और बस कंडक्टर की वो बहस जिसके बाद हरियाणा और राजस्थान के बीच’चालान वॉर’

इनदिनों हरियाणा और राजस्थान के बीच ‘चालान वार’ शुरू हो गया है। दोनों राज्यों ने अब तक एक दूसरे के राज्य की लगभग 116 बसों के चालान काट दिए हैं। ये जंग कब थमेगी ये तो दोनों राज्यों की पुलिस ही जानती है। दरअसल, ये जंग हरियाणा पुलिस की महिला सिपाही और राजस्थान रोडवेज की बस के कंडक्टर के बीच हुई बहस के कारण शुरू हुई है।

किराया देने से मना कर देती है महिला सिपाही

महिला सिपाही और बस के कंडक्टर के बीच हुई इस बहस का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। वायरल वीडियो में सिपाही जहां बस में सफर करने के दौरान किराया देने से मना कर रही है। वहीं, कंडक्टर किराया लेने के लिए अड़ता हुआ दिखा रहा है।

वीडियो में दोनों को बहस करते हुए सुना जा सकता है। वहीं, अन्य लोग महिला सिपाही से किराया देने की बात कहते हुए सुनाई दे रहे हैं। महिला सिपाही का कहना है कि वो किराया नहीं देगी। अधिकारी आएंगे तो वो उसने बात कर लेगी।

कंडक्टर किराया लेने के लिए अड़ा

हालांकि, उसकी बातों को अनसुना करते हुए कंडक्टर किराया लेने के लिए अड़ा हुआ दिख रहा है। वो कह रहा है कि सफर करनी है तो किराया देना ही पड़ेगा। अगर किराया नहीं देना तो उतर जाओ। क्या आपको सैलरी नहीं मिलती जो आप मुफ्त में सफर कर रही हैं।

इधर, महिला सिपाही ये कह रही है कि मैं किराया नहीं दूंगी, ना ही बस से उतरुंगी। रात का वक्त है। जहां बस ले चलनी है ले चलो। हरियाणा में ऐसा चलता है। हालांकि, बहस बढ़ने के बाद महिला सिपाही को 50 रुपये की टिकट खरीदनी ही पड़ी। लेकिन दोनों राज्यों के परिवहन विभाग के बीच तनातनी शुरू हो गई। फिर दोनों राज्यों की रोडवेज की बसों के चालान काटने का सिलसिला शुरू हो गया है।

यहां तक की बात राजस्थान सरकार तक पहुंच गई है। अब राजस्थान परिवहन विभाग के अधिकारी हरियाणा पुलिस के अधिकारियों से इस पूरे मुद्दे पर बात कर रहे हैं।