यूपी की प्रियंका मिश्रा जो चंद दिनों पहले कॉन्स्टेबल थी, अब मॉडलिंग और यूपीएससी की तैयारी करने जा रही है। प्रियंका मिश्रा का पहले वर्दी में रिवॉल्वर के साथ एक वीडियो वायरल हुआ था, जिसके बाद उन्हें उन्हें लाइन हाजिर कर दिया। इसके बाद ट्रोलिंग से परेशान प्रियंका इतनी आहत हो गईं कि उन्होंने वीआरएस की मांग करते हुए इस्तीफा ही दे दिया।
अब गुस्से में आकर उन्होंने इस्तीफा तो दे दिया, जिसके बाद शायद उन्हें अफसोस भी हुआ है। क्योंकि विभाग ने उनसे प्रशिक्षण पर खर्च हुए पैसों को भरने का नोटिस दे दिया था। हालांकि प्रियंका ने वो पैसे भी भर दिए हैं और विभाग द्वारा दिए गए आईडी कार्ड और किट को भी वापस कर दिया है। अब प्रियंका ने कहा है कि वो आगे यूपीएससी की तैयारी करेंगी और मॉडलिंग भी करने की सोच रही हैं।
क्या था मामला- यूपी के औरैया की रहने वाली प्रियंका ने कानपुर से अपनी पढ़ाई पूरी की और यूपी पुलिस में कॉन्स्टेबल के लिए चुनी गईं। प्रियंका को आगरा में पोस्टिंग मिली और वो वहीं नौकरी करने लगी। यहां तक तो सब ठीक था, लेकिन प्रियंका की एक आदत उन्हें भारी पड़ गई। डीएनए के अनुसार प्रियंका वीडियो बनाकर, इंस्टाग्राम पर शेयर करती रहती थीं। यहीं एक दिन वो कांड हो गया, जिसके कारण प्रियंका ने नौकरी छोड़ दी। प्रियंका ने वर्दी के साथ रिवाल्वर लेकर एक वीडियो बनाई और उसे इंस्टाग्राम पर डाल दिया। वीडियो वायरल हो गया और लोग उसे ‘रिवाल्वर रानी’ कहने लगे।
वीडियो जब वायरल हुआ तो वर्दी पहनकर वीडियो बनाने पर सवाल उठने लगे। पुलिस विभाग की आलोचना होने लगी। इसके बाद प्रियंका को लाइन हाजिर कर दिया गया।
दे दिया इस्तीफा- लाइन हाजिर होने के बाद प्रियंका ने नौकरी से इस्तीफा दे दिया। इंस्टग्राम अकाउंट पर खुद प्रियंका ने इसे बताते हुए कहा कि उन्होंने आहत होकर इस्तीफा दिया। पुलिस विभाग ने प्रियंका का इस्तीफा स्वीकर कर लिया और उन्हें उन रुपयों को वापस देने के लिए कहा जो उनकी ट्रेनिंग पर खर्च हुए थे। अब प्रियंका ने वो रुपये पुलिस विभाग में जमा करा दिए हैं।
आगे का प्लान– प्रियंका के इस वीडियो के वायरल होने के बाद इंस्टाग्राम पर उनके फॉलोवर की संख्या पहले से कई हजार ज्यादा बढ़ कर 50 हजार हो गई है। मीडिया रिपोर्ट के अनुसार प्रियंका अब मॉडलिंग के कैरियर में हाथ अजमाने की सोच रही हैं। इसके साथ ही प्रियंका अब यूपीएसी की तैयारी भी करने की बात कह रही हैं।
वीआरएस खारिज- प्रियंका ने वीआरएस की मांग की थी, जिसके लिए विभाग से मंजूरी नहीं मिली। वीआरएस के लिए कर्मचारी की आयु 45 साल या सेवा में कम से कम 20 साल पूरे होने चाहिए। इन दोनों की कैटोगरी में प्रियंकी फिट नहीं हो रही थी। इसलिए उन्हें नौकरी छोड़ने के बदले उल्टा सरकार को ही 1.52 लाख रुपये भरने पड़े।