महाराष्ट्र के पुण से एक हैरान करने वाली खबर सामने आई है। यहां एक डॉक्टर पर एक महिला ने यौन उत्पीड़न का आरोप लगाया है। फिलहाल आरोपी डॉक्टर के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया गया है। आगे की कार्रवाई की जा रही है।

अधिकारियों के अनुसार, पीड़िता माइग्रेन की मरीज है। वह पुणे के एक न्यूरोलॉजिस्ट के पास इलाज करवाने के लिए गई थी। उसने वहां नंबर लगाया और फिर अपनी बारी आने का इंतजार करने लगी। थोड़ी देर बाद वह डॉक्टर के केबिन में पहुंची। महिला के अनुसार, केबिन में कोई महिला कर्मचारी नहीं थी। महिला का आरोप है कि डॉक्टर ने उसे अकेले पाकर उसके साथ गलत हरकत की और उसका यौन उत्पीड़न किया।

डॉक्टर के खिलाफ दर्ज हुआ यौन उत्पीड़न का मामला

इसके बाद महिला ने पुलिस में शिकायत की औऱ मामला दर्ज कराया। फिलहाल स्वारगेट पुलिस ने डॉक्टर पर भारतीय दंड संहिता की धारा 354 (ए) के तहत यौन उत्पीड़न का मामला दर्ज किया है।

एफआईआर के अनुसार, माइग्रेन से पीड़ित महिला स्वारगेट के नजदीक मुकुंद नगर में एक डॉक्टर के क्लिनिक में इलाज कराने गई थी। महिला ने आरोप लगाया कि क्लिनिक में कोई महिला कर्मचारी नहीं थी और डॉक्टर ने अपने कन्सल्टिंग रूम में उसके साथ छेड़छाड़ की।

मामले में जांच अधिकारी कीर्ति चाटे ने कहा कि डॉक्टर को अभी तक गिरफ्तार नहीं किया गया है। फिलहाल मामले की जांच की जा रही है। दोषी के खिलाफ कार्रवाई की जाएगी।

मुंबई में महिला डॉक्टर के साथ दुष्कर्म

मुंबई की एक महिला डॉक्टर के साथ दुष्कर्म के बाद ब्लैकमेल कर जबरन वसूली का मामला सामने आया है। महिला डॉक्टर की शिकायत के बाद पुलिस ने एक 30 साल के शख्स को गिरफ्तार किया है। महिला डॉक्टर ने शख्स पर नशीला पदार्थ पिलाकर दुष्कर्म करने और फिर ब्लैकमेल कर जबरन वसूली का आरोप लगाया है। रिपोर्ट के अनुसार, महिला ने पिछले हफ्ते क्षिण मुंबई के गामदेवी पुलिस स्टेशन में शिकायत दर्ज कराई। महिला ने अपनी शिकायत में कहा कि तारदेव इलाके के एक क्लब में बैडमिंटन सत्र के दौरान उसकी आरोपी शख्स से मुलाकात हुई। इसके बाद दोनों में दोस्ती हो गई। इसके बाद शख्स ने उसे बात करने के लिए बुलाया औऱ शराब में नशीला पदार्थ मिलाकर उसका रेप किया। उसने रेप का वीडियो बनाया और फिर ब्लैकमेल कर पैसे वसूले।