महाराष्ट्र के पुणे में एक पिता पर अपनी बेटी से बलात्कार का आरोप लगा है। 11 साल की इस बच्ची के साथ शारीरिक संबंध बनाने वाले उसके पिता के खिलाफ मां ने थाने में केस दर्ज कराया है। विभिन्न मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक 34 साल के इस पिता ने करीब 2 हफ्ते पहले अपनी बेटी के साथ रेप किया था। इसके बाद बीते गुरुवार की रात घऱ के पास ही स्थित एक सुनसान जगह पर ले जाकर उसने अपनी बेटी को दोबारा प्रताड़ित किया।
मां ने दर्ज कराया केस: बताया जा रहा है कि बच्ची ने इस बात की शिकायत अपनी मां से की थी। जिसके बाद उसकी मां ने इस मामले में थाने में जाकर अपने पति के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कराई। महिला की बातें सुनने के बाद पुलिस ने इस मामले को बेहद ही गंभीरता से लिया। त्वरित कार्रवाई करते हुए पुलिस ने इस मामले में आरोपी पिता को गिरफ्तार कर लिया। शनिवार को स्थानीय अदालत में आरोपी युवक को पेश भी किया गया।
इन धाराओं में केस दर्ज: इस मामले में पुलिस ने नाबालिग लड़की की मां की शिकयात पर धारा 376, 376 (2) और Protection of Children from Sexual Offences (Pocso) Act के सेक्शन 3, 4, 7, 8 के तहत केस दर्ज किया है।
5 महीने तक पिता ने किया रेप: इसी महीने तमिलनाडु में एक पिता पर अपनी ही बेटी से दुष्कर्म करने का आरोप लगा था। इस मामले का खुलासा उस वक्त हुआ था जब लड़की गर्भवती हो गई थी। यह घटना Thanjavur की थी। लड़की ने खुलासा किया था कि उसके पिता नशे में उसके साथ दुष्कर्म किया करते थे।
5 महीने तक पिता की यातना झेलने के बाद लड़की अपनी बहन की मदद से दादी के घर चली गई थी और फिर इस वहीं पर इस मामले का पर्दाफाश हुआ। लड़की ने अपने एक रिश्तेदार पर भी यौन शोषण का आऱोप लगाया था। पुलिस ने आरोपी पिता और उसके रिश्तेदार को गिरफ्तार कर लिया था।
पिता ने दुष्कर्म के बाद कराया गर्भपात: आपको बता दें कि इससे पहले जून के महीने में उत्तर प्रदेश के कानपुर से एक ऐसी ही घटना सामने आई थी। यहां भी एक नाबालिग लड़की ने अपने पिता पर आरोप लगाया था कि उसके पिता ने 2 महीने तक उसका यौन शोषण किया था।
लड़की ने थाने में अपनी शिकायत में यह भी कहा था कि यौन शोषण की वजह से वो गर्भवती हो गई थी और पिता ने उसका गर्भपात भी कराया था। पुलिस ने इस मामले में भी आरोपी पिता को गिरफ्तार कर लिया था।