महाराष्ट्रा के पुणे में एक किशोरी ने खुदकुशी कर ली। रिपोर्ट के अनुसार, किशोरी के माता-पिता ने उससे मोबाइल फोन का इस्तेमाल करने के लिए मना किया था। उन्होंने उसे पढ़ाई करने को कहा था। इस बात की वजह से उसने अपनी जान दे दी। फिलहाल पुलिस मामले की छानबीन कर रही है। मामला देहु गांव के अभिलाषा सोसाइटी की है।

छात्रा का नाम आर्या गणेश सावंत है। वह 15 साल की थी। घटना रात करीब 10.15 बजे की है। परिजन बेटी की मौत से सदमे में है। उन्होंने तो सिर्फ उसे फोन बंद करके पढ़ने को कहा था। उन्हें क्या पता था कि उनकी बेटी ऐसा कदम उठा लेगी।

10वीं में पढ़ती थी छात्रा

मामले में वरिष्ठ पुलिस निरीक्षक दिगंबर सूर्यवंशी ने कहा, “प्रारंभिक जांच से पता चला है कि लड़की 10वीं कक्षा में पढ़ती थी। उसके माता-पिता पुणे में आईटी सेक्टर में काम करते हैं। लड़की से कहा गया कि वह मोबाइल फोन का इस्तेमाल न करे बल्कि पढ़ाई करे। इससे वह कथित तौर पर परेशान हो गई और बुधवार को यह कदम उठाया। हमें संदेह है कि यह आत्महत्या का मामला है।”

पुलिस कर रही जांच

वहीं सूचना मिलने के बाद पिंपरी चिंचवड़ पुलिस की एक टीम जांच के लिए मौके पर पहुंची। इसके बाद देहु रोड पुलिस स्टेशन में आकस्मिक मौत का मामला दर्ज किया गया। फिलहाल इस बात का पता लगाया जा रहा है कि आखिर लड़की ने सुसाइड क्यों किया? हो सकता है कि बात सिर्फ इतनी न हो जितनी दिखाई दे रही है। हो सकता है कि लड़की की खुदकुशी के पीछे कोई ठोस वजह हो।

दिल्ली में प्रेमी ने लड़की को सरेआम मारा चाकू

दिल्ली के साकेत से एक सनसनीखेज खबर सामने आई है। यहां एक आरोपी ने अपनी 23 साल की प्रेमिका को बेरहमी से चाकू मार दिया। मामले में पुलिस ने बताया कि लड़की कैब में बैठने जा रही थी तभी उसके प्रेमी ने उस पर चाकू से हमला कर दिया। वहां मौजूद कैब ड्राइवर ने बीच-बचाव किया औऱ आरोपी को पकड़ लिया। आस-पास के लोगों ने घटना का वीडियो बना लिया। वीडियो में पीड़िता खून से लथपथ है। वह मदद मांग रही है। वह कह रही है, प्लीज मुझे अस्पताल ले चलिए। वीडियो में आरोपी के कपड़ों पर खून के धब्बे दिखाई दे रहे हैं। फिलहाल दिल्ली पुलिस ने गौरव पाल नाम के आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है। पाल गाजियाबाद का रहने वाला है और गुरुग्राम में एक प्राइवेट कंपनी में काम करता है।