Lockdown, ‘Narco Terror Module’ Busted In Jammu Kashmir: लॉकडाउन के बीच आतंकवादी नशे और आतंक का ‘कॉकेटल’ कर रहे हैं। अब जम्मू-कश्मीर में आंतकियों के ‘Narco Terror Module’ का खुलासा हुआ है। बडगाम पुलिस ने 6 ऐसे लोगों को गिरफ्तार किया है जो प्रतिबंधित आतंकी संगठन जैश-ए-मुहम्मद के ‘Narco Terror Module’ के सक्रिय सदस्य माने जा रहे हैं। जैश-ए-मुहम्मद का यह मॉड्यूल कुछ अलग ही तरीके से काम करता है। इनके पास से पुलिस ने प्रतिबंधित नारकोटिक्स, हथियार और अन्य सामान बरामद किये हैं। इस मामले में केस भी दर्ज किया गया है।
पुलिस ने यहां जानकारी दी है कि इस मॉड्यूल के सदस्य ड्रग्स तस्करी, हथियारों के सप्लाई और पैसों के इंतजाम करने का काम करते थे। शुरुआती जांच में पता चला है कि यह सभी पाकिस्तान समर्थित आतंकी गुटों के संपर्क में थे और अपने आकाओं के हुक्म पर इन संगठनों को जिंदा रखने के लिए पैसे का इंतजाम करते थे। इस कामयाबी से ड्रग्स तस्कर और आतंकवादियों के कनेक्शन का भी खुलासा हुआ है।
जिन लोगों को पुलिस ने पकड़ा है उनकी पहचान करालपोरा के रहने वाले मुद्दसिर फयाज, बडगाम के रहने वाले शबीर, संगीर अहमद, इशाक भट्ट और आर्शिद ठोकर के रुप में हुई है। इन सभी के पास से मेड इन चाइना पिस्टल, मैग्जीन, हैंड ग्रेनेड और 1 किलो हेरोईन मिला है। इस मामले में पुलिस ने UA(P) Act और NDPS Act के तहत चदूरा थाने में केस दर्ज किया है। पुलिस का कहना है कि मामले में आगे की तफ्तीश जारी है।
इस मॉड्यूल के बारे में कहा जाता है कि इसके सदस्य अपने आकाओं के हुक्म पर नशे की खेप की सप्लाई करते हैं। लेकिन सिर्फ आतंकियों और अन्य लोगों तक नशे की सामग्री पहुंचाना ही इस मॉड्यूल के सदस्यों का काम नहीं है बल्कि ये हथियार और आतंकियों को अन्य जरुरी सामान भी मुहैया कराते हैं। गंभीर बात यह भी है कि इस मॉड्यूल के सदस्य अपने काम में ड्रोन का धड़ल्ले से इस्तेमाल करते हैं। यह दूसरे स्मगलर्स को ट्रेनिंग भी देते हैं।
आपको बता दें कि इससे पहले शनिवार को पंजाब के अमृतसर जेल में बंद ‘नार्को टेटर मॉड्यूल’ के एक सदस्य से पुलिस ने तीन मोबाइल फोन बरामद किये थे। पूर्व आर्मीमैन राहुल चौहान अम्बाला का रहने वाला था जिसे इसी साल जनवरी में अमृतसर पुलिस ने गिरफ्तार किया गया था। राहुल चौहान narco-terror module का अहम सदस्य माना जाता है।

