Lockdown 4.0, IRS Officer Allegedly Committed Suicide In Delhi: देश में जारी लॉकडाउन के बीच Indian Revenue Services (IRS) के एक अफसर ने खुदकुशी कर ली। पुलिस ने इस माामले की पुष्टि की है। मृतक अफसर की पहचान 57 साल के केशव सक्सेना के तौर पर हुई है। बताया जा रहा है कि केशव सक्सेना इंकम टैक्स डिपार्टमेंट में प्रिंसिपल कमिशनर थे। केशव सक्सेना चाणक्यपुरी में रहते थे।
बताया जा रहा है कि केशव सक्सेना ने घर के स्टडी रूम में बेडशीट से खुद को फांसी लगा ली। बुधवार (27-05-2020) की सुबह 7 बजे केशव सक्सेना की पत्नी ने अपने पति को कमरे में पंखे से झूलते देखा। इसके बाद ऑफिसर को उसी वक्त चाणक्यपुरी स्थित Primus Hospital में एडमिट कराया गया। यहां चिकित्सकों ने जांच के बाद उन्हें मृत घोषित कर दिया। अस्पताल प्रबंधन ने इस संबंध में पुलिस को भी जानकारी दी।
मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक अफसर के कमरे से एक सुसाइड नोट भी मिला है। हालांकि इस सुसाइड नोट में केशव सक्सेना ने किन बातों का जिक्र किया है इसका अभी पता नहीं चल सका है। पुलिस का कहना है कि मामले की जांच की जा रही है।
आपको बता दें कि अभी मंगलवार (26-05-2020) को ही इंदौर से यह खबर आई थी कि यहां मशहूर टीवी एक्ट्रेस प्राक्षी सक्सेना ने खुदकुशी कर ली है। प्राक्षी ने भी अपने कमरे में खुद को फांसी लगा लिया था। प्राक्षी की मौत के बाद उनके पिता ने कहा था कि लॉकडाउन में काम नहीं मिलने की वजह से उनकी बेटी परेशान थी।
बता दें कि प्राक्षी सिन्हा टीवी की जानी-मानी एक्ट्रेस थीं। उन्होंने क्राइम पेट्रोल और लाल इश्क जैसी सीरियलों में काम किया था। इसके अलावा उन्होंने अभिनेता अक्षय कुमार की फिल्म पैड मैन में भी रोल अदा किया था। थियेटर की दुनिया में भी प्राक्षी ने कम उम्र में ही अच्छा नाम कमाया था। लॉकडाउन होने से पहले प्राक्षी मुंबई से अपने घर इंदौर आई थीं और तब से वो यहीं रह रही थीं।
