यूपी के मथुरा में लिव -इन पार्टनर ने प्रेमिका की गला दबाकर हत्या कर दी। पुलिस ने मामले का खुलासा कर दिया है। पुलिस ने फिलहाल प्रेमी को गिरफ्तार कर लिया है। पुलिस के अनुसार, मृतका प्रेमी शम्मी के साथ गोवर्धन इलाके के एक गेस्ट हाउस में लिव इन में रह रही थी। घटना वाले दिन शम्मी का जन्मदिन था। दोनों बाहर खाना खाने गए थे। सबकुछ ठीक चल रहा था। इसी बीच दोनों में किसी बात को लेकर विवाद हो गया। इसके बाद शम्मी ने अपनी लिवइन पार्टनर हरजिंदर कौर का गला दबाकर हत्या कर दी।

रिपोर्ट के अनुसार, दोनों पहले से शादीशुदा था। दोनों ने एक-दूसरे के साथ रहने के लिए अपना परिवार छोड़कर आए थे। 10 दिंसबर को शम्मी का बर्थ डे था। दोनों जन्मदिन मना रहे थे। वे बाहर खाना खाने गए। वहां किसी बात को लेकर दोनों एक-दूसरे को अपशब्द कहकर ताना मारने लगे। इसी बीच शम्मी को गुस्सा आ गए। इसके बाद शम्मी ने हरजिंदर का गला दबा दिया। घटना के बाद वह प्रेमिका को लेकर अस्पताल पहुंचा मगर तब तक उसकी मौत हो गई।

गेस्ट हाउस का किराया 22 हजार

आरोपी पार्टनर ने पुलिस से कहा कि वह 25 नवंबर को हरजिंदर कौर के साथ मथुरा आया था। दोनों थाना गोवर्धन क्षेत्र में सेवाकुंज आश्रम के पास एक गेस्ट हाउस में रह रहे थे। गेस्ट हाउस का किराया 22 हजार था। दोनों साथ रहने के लिए आए थे। हालांकि दोनों में बार-बार विवाद हो रहा था। 10 दिसंबर को शम्मी का बर्थ डे था। दोनों में किसा बात को लेकर फिर विवाद हुआ। जिसके बाद शम्मी ने लिव इन पार्टनर की हत्या कर दी। फिलहाल पुलिस ने आरोपी को हिरासत में लिया है। मामले में आगे की कार्रवाई की जा रही है। दोनों के परिजन को जानकारी दे दी गई है।