अमेरिका के कैलिफोर्निया में भारतीय मूल के दपंत्ति और उनके चार साल के दो जुड़वां बच्चों का शव मिलने से सनसनी फैल गई है। दंपत्ति पिछले 9 सालों से अमेरिका में रह रहे थे। दपंत्ति केरल के रहने वाले थे। उनके दो प्यारे बच्चे थे। पति सॉफ्टवेयर इंजीनियर था और पत्नी सीनियर एनालिस्ट के तौर पर काम करती थी। फिलहाल पुलिस मामले में हत्या और आत्महत्या दोनों एंगल से जांच कर रही है।

क्राइम सीन देख पुलिस हैरान

मौके पर पहुंची पुलिस क्राइम सीन को देखकर हैरान रह गई। मौके से 9 एमएम पिस्टल और भरी हुई मैगजीन बरामद हुई है। पति-पत्नी का शव बाथरूम में मिला। दंपत्ति के शरीर पर गोली दागने के निशान थे। हालांकि बच्चों के शरीर पर गोली लगने के निशान नहीं थे। उनके शरीर पर किसी भी तरह के निशान नहीं थे। चोरों का शव एक साथ घर से बरामद किया गया। फिलहाल मामले में पुलिस आगे की कार्रवाई कर रही है।

यह दो माह से कम समय में इस प्रकार की दूसरी ऐसी घटना है। ‘एनबीसी बे एरिया’ की रिपोर्ट के अनुसार दंपत्ति केरल के रहने वाले थे। दंपत्ति के दोस्तों ने उनकी पहचान आनंद सुजीत हेनरी, उनकी पत्नी एलिस प्रियंका और उनके चार साल के जुड़वां बेटों के तौर पर की है।

मामले में पुलिस ने बताया कि पीड़ितों की पहचान अभी जारी नहीं की गई है। पुलिस के हवाले से कहा गया है कि घटना सैन मेटो में हुई। पुलिस ने बताया कि उन्हें कुछ लोगों ने सूचना दी कि भारतीय मूल के परिवार को कुछ दिनों से देखा नहीं है। जिसके बाद एक टीम मौके पर गई और जांच की।

घर में जबरन घुसने के कोई निशान नहीं मिले। सैन मेटो पुलिस ने बताया, “हमें घर के अंदर चार शव मिले जिनमें एक पुरुष, एक महिला और दो बच्चे हैं।” पुलिस ने कहा कि मामले की जांच हत्या करने के बाद खुद की जान लेने के मामले के तौर पर की जा रही है। कोर्ट के रिकॉर्ड से पता चला है कि शख्स ने दिसंबर 2016 में तलाक का मामला दायर किया था, लेकिन वे इसपर आगे नहीं बढ़े।

बेडरूम में मिले जुड़वा बच्चों के शव

पुलिस ने कहा कि दो बच्चों के शव बेडरूम में मिले। मीडिया के अनुसार, बच्चों को गोली नहीं मारी गई है और उनकी मौत की वजह पोस्टमार्टम के बाद ही पता चलेगी।

पुलिस के मुताबिक, शख्स और महिला का शव बाथरूम के अंदर मिला है। दोनों के शवों पर गोली मारे जाने के निशान हैं। पुलिस ने कहा कि बाथरूम से एक नौ एमएम की एक पिस्तौल और भरी हुई मैगज़ीन मिली है।

बता दें कि इसी तरह की घटना 28 दिसंबर को हुई थी जहां भारतीय मूल के दंपति और उनकी किशोर बेटी का शव मैसाचुसेट्स के बंगले में मिला था। इस मामले में मृतकों की पहचान राकेश कमल (57), उनकी पत्नी टीना (54) और उनकी 18 साल की बेटी एरियाना के तौर पर हुई थी। हाल के महीनों में देश में सात भारतीयों या भारतीय-अमेरिकियों की मौत हुई हैं। फिलहाल मामले में आगे की जांच की जा रही है।