देश में लॉकडाउन जारी है और पुलिस दिन-रात एक कर लोगों से इस लॉकडाउन का नियम पूर्वक पालन करा रही है। इस बीच मध्य प्रदेश के बैतूल से एक बेहद ही हैरान करने वाली खबर आई है। यहां एक शख्स ने 3 साल की मासूम बच्ची के साथ हैवानियत की और मार डाला। लेकिन मरने के बाद भी इस मासूम के जो कुछ हुआ उसे सुनकर आप सिहर उठेंगे।

पुलिस ने इस मामले के आरोपी विनोद उर्फ टिंकू साबले को गिरफ्तार कर लिया है। ‘आज तक’ की रिपोर्ट के मुताबिक विनोद ने चॉकलेट दिलाने के बहाने इस 3 साल की मासूम का अपहरण कर लिया था।

15 मार्च को जब लड़की अचानक गायब हो गई तब घरवालों ने इसकी जानकारी पुलिस को दी। पुलिस उसी वक्त से बच्ची को तलाश कर रही थी। यहां पुलिस ने इस मामले में आरोपी को पकड़वाने वाले को 10 हजार रुपए इनाम देने का ऐलान भी पहले किया था। रविवार को जब पुलिस ने इस मामले में विनोद साबले को पकड़ा तब उसने पुलिस के सामने भयानक कहानी उजागर की।

पुलिस के मुताबिक लड़की के अपहरण के बाद उसने उसी दिन उसके साथ दुष्कर्म किया और फिर उसकी हत्या कर उसके शव को जंगल में फेंक दिया। इस जुर्म को अंजाम देने के बाद विनोद महाराष्ट्र भाग गया था।

विनोद को पकड़ने के लिए पुलिस महाराष्ट्र से लेकर बिहार तक खाक भी छानी थी। लड़की की डेड बॉडी बरामद करने के लिए पुलिस विनोद के साथ जंगल में गई। लेकिन यहां का नजारा देख कर पुलिस भी सकते में पड़ गई।

बताया जा रहा है कि पुलिस को बच्ची का सिर्फ कंकाल मिला। उसके शव को जंगल में कुत्तों ने बुरी तरह नोचा और खाया था। फॉरेंसिक टीम ने मौके पर पहुंच कर जायजा लिया और कई सारे सबूत इकठ्ठा किये हैं।

बच्ची के कंकाल को जब्त कर लिया गया है और पुलिस अब डीएनए टेस्ट का सहारा भी ले रही है।बहरहाल अब पुलिस इस मामले में आरोपी विनोद पर कानून के मुताबिक कार्रवाई कर रही है।

Coronavirus से जुड़ी जानकारी के लिए यहां क्लिक करें: कोरोना वायरस से बचना है तो इन 5 फूड्स से तुरंत कर लें तौबा | जानिये- किसे मास्क लगाने की जरूरत नहीं और किसे लगाना ही चाहिए |इन तरीकों से संक्रमण से बचाएं | क्या गर्मी बढ़ते ही खत्म हो जाएगा कोरोना वायरस?