उत्तर प्रदेश के गोरखपुर से एक दर्दनाक खबर सामने आई है। यहां एक महिला का दुष्कर्म कर उसे एबार्शन के लिए मजबूर किया गया। इतना ही नहीं आरोपी ने उसकी पिटाई की और उस पर धर्म परिवर्तन का दबाव भी बनाया। फिलहाल पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है।

दरअसल, योगी के गढ़ गोरखपुर में 32 साल की महिला की मुलाकात उसके साथ काम करने वाले आरोपी खुर्शीद हाशमी से हुई। वह महिला का दोस्त बन गया। इसके बाद उसने कथित तौर पर महिला का दुष्कर्म किया। उसने महिला को पीटा और गर्भपात कराने के लिए मजबूर किया। आरोपी ने महिला से शादी करने के लिए इस्लाम धर्म अपनाने का दबाव भी बनाया।

दुष्कर्म के बाद महिला पर एबॉर्शन का बनाया दबाव

दरअसल, यह घटना तब हुई जब महिला ने अपनी तीन साल की बेटी की देखभाल के लिए एक ऑर्केस्ट्रा में काम करना शुरू किया। वहां उसकी मुलाकात आरोपी खुर्शीद हाशमी से हुई। जिसने उससे दोस्ती की और फिर उसके साथ बलात्कार किया। इसके बाद जब महिला गर्भवती हो गई तो उस पर गर्भपात करने के दबाव बनाया। उसने कहा कि अगर वह इस्लाम धर्म अपना ले तो वह उससे शादी करेगा। इसके बाद आरोपी ने किसी और से शादी कर ली।

आरोपी ने पीड़िता को घर से बाहर निकाला

रिपोर्ट के अनुसार, आरोपी उसका शारीरिक शोषण करता रहा और जब वह गर्भवती हो गई तो उसे गर्भपात कराने के लिए भी मजबूर किया। खुर्शीद हाशमी ने पीड़िता पर भी दबाव डाला कि अगर वह उससे शादी करना चाहती है तो वह इस्लाम कबूल कर ले। इसी बीच खुर्शीद ने किसी और से शादी कर ली और पीड़िता को मारपीट कर घर से निकाल दिया।

महिला की ओर से शिकायत दर्ज कराई गई। जिसके बाद आरोपी को गिरफ्तार कर लिया गया। राजघाट SHO ने कहा कि जांच के दौरान महिला ने अपनी पिछली शादी के बारे में जानकारी दी। उसने बताया कि धोखे से उसकी दूसरी जाति में शादी करा दी गई थी। फिलहाल पुलिस मामले की कार्रवाई कर रही है।