दिल्ली के अशोक विहार इलाके में शराब के नशे में धुत ड्राइवर द्वारा चलाए जा रहे ई-रिक्शा की चपेट में आने से 10 साल की एक लड़की की मौत हो गई। वहीं, हादसे में एक अन्य बच्ची घायल हो गई। पीटीआई के अनुसार एक अधिकारी ने शनिवार को घटना के संबंध में जानकारी दी।

अपने घर के पास खेल रही थीं दोनों लड़कियां

उन्होंने बताया कि आरोपी विनोद कुमार (38) को गिरफ्तार कर लिया गया है। पुलिस उपायुक्त (उत्तर-पश्चिम) भीष्म सिंह ने बताया, “शुक्रवार शाम को दोनों लड़कियां अपने घर के पास खेल रही थीं, तभी उन्हें ई-रिक्शा ने टक्कर मार दी। टक्कर के कारण वो गंभीर रूप से घायल हो गई। ऐसे में उन्हें तुरंत अस्पताल ले जाया गया, जहां उनमें से एक को मृत घोषित कर दिया गया।”

यह भी पढ़ें – ’30 थप्पड़ मारे, थूक चाटने को कहा’, नर्सरी के छात्र को सीनियर ने किया प्रताड़ित, डरे-सहमे बच्चे ने स्कूल जाने से किया मना

उन्होंने बताया कि दुर्घटना के संबंध में शाम करीब पांच बजे पीसीआर को कॉल मिली थी। सिंह ने बताया कि अशोक विहार फेज-2 निवासी कुमार की मेडिकल रिपोर्ट से पुष्टि हुई है कि दुर्घटना के समय वो नशे में था।

यह भी पढ़ें – MP News: पोते ने पत्नी की हत्या कर खुद लगाई फांसी, सदमे में दादा ने चिता में कूदकर की आत्महत्या

गौरतलब है कि ऐसा ही एक मामला बीते साल दिवाली के वक्त मध्य प्रदेश के इंदौर से सामने आया था। दिवाली के अवसर पर दो लड़कियां घर के बाहर रंगोली बना रही थीं। तभी अचानक से तेज रफ्तार कार आई और लड़कियों को रौंद दिया।

रंगोली बना रही दो लड़कियों को कार ने रौंदा

ये घटना घर के बाहर एक दुकान में लगे सीसीटीवी कैमरे में कैद हो गई थी, जो सोशल मीडिया पर खूब वायरल हुई थी। वायरल वीडियो में दिख रहा था कि एक गली है, जिसमें कई घर हैं। गली में लोगों का आना जाना हो रहा है। वहीं, एक घर के बाहर बैठ कर दो लड़कियां रंगोली बना रही हैं।

इसी बीच एक काले रंग की अनियंत्रित कार आती है और रंगोली बना रही लड़कियों को रौंद देती है। टक्कर के कारण पास खड़े किए गए दो पहिया वाहन भी गिर जाते हैं। वीडियो देखने के लिए क्लिक करें…