Aug 26, 2025

अगर ज्यादा देर तक चलाते हैं मोबाइल-लैपटॉप तो बना लें 20-20-20 का नियम, आंखों के लिए है फायदेमंद

Vivek Yadav

स्क्रीन पर ज्यादा देर तक काम करने का असर हमारी आंखों पर भी पड़ता है। लैपटॉप के साथ ही फोन पर भी लोग घंटों समय बिताते हैं।

अधिक स्क्रीन टाइम होने से आंखों से जुड़ी समस्याएं बढ़ सकती हैं। ऐसे में कुछ आसान उपाय हैं जो आंखों को आराम और बेहतर रोशनी के लिए काफी कारगर हैं।

1- 20-20-20 नियम

हर 20 मिनट पर किसी दूर की चीज को देखें जो करीब 20 फीट की दूरी पर स्थित हो और 20 सेकंड तक देखें। इससे स्क्रॉलिंग या पढ़ने से थकी आंखों को आराम मिल सकता है।

2- दूरी

फोन या लैपटॉप को हाथ की दूरी पर रखें और आंखों से थोड़ा नीचे। इससे देखने में आसानी होती है और आंखों पर कम दबाव पड़ता है।

3- पलकें झपकाएं

स्क्रीन देखते समय कम झपकाते हैं तो इससे आंखों में सूखापन आने लगता है। धीरे-धीरे और अधिक बार पलकें झपकाने से आंखों को आराम मिलता है और जलन की समस्या से बच सकते हैं।

4- ल्यूटिन और ज़ेक्सैंथिन वाले फूड्स

पालक, मकई और पपीता जैसे फल और सब्जियों में ऐसे पोषक तत्व पाए जाते हैं जो आंखों की सेहत के लिए अच्छे होते हैं।

5- गर्म सिकाई

अगर काफी देर तक स्क्रीन पर बैठकर काम करते हैं तो कुछ देर के लिए आंखों को बंद कर गर्म तौलिया से सिकाई कर लें। इससे ब्लड सर्कुलेशन सही ढंग से बना रहता है और थकावट दूर होती है।

6- रोशनी

जहां काम करते हैं वहां पर अधिक रोशनी या कम नहीं होनी चाहिए।

7- टहलना

नियमित करीब 15 से 20 मिनट तक बाहर सुबह या फिर शाम के वक्त टहलने से आंखों के सेहत के लिए लाभकारी साबित हो सकता है।

8- आंखों की एक्सरसाइज

अपनी आंखों को घुमाते हुए दूर की चीजों पर ध्यान लगाएं। इससे आंखों की मांसपेशियों को मजबूती मिलती है।

ब्रेन के दुश्मन हैं ये 7 फूड, याददाश्त करते हैं कमजोर और दिमाग को बनाते हैं कुंद