झारखंड के रांची के हैरान करने वाली खबर सामने आई है। यहां एक बच्ची का आरोपियों ने अपहरण कर लिया। उसकी मां मधु का कहना है कि कथित तौर पर उसे क्रिकेटर महेंद्र सिंह धोनी के नाम धोखा दिया गया। एक गैंग ने उसे यकीन दिलाया कि धोनी गरीबों को पैसे और घर बांट रहे हैं। जिससे वह उनकी जाल में फंस गई। इसके बाद वे उसकी बेटी को लेकर भाग गए। तीन दिन बाद भी बेटी का कोई सुराग नहीं मिला है।
गरीबों को पैसे बांट रहे हैं धोनी
महिला के अनुसार, घटना तीन दिन पहले की है।वह अपने दो बच्चों के साथ रांची में एक स्टॉल पर खरीदारी कर रही थी। तभी बाइक सवार एक महिला के साथ उसके पास आया और कहा कि धोनी गरीबों को 5 हजार रुपये औऱ घर बांट रहे हैं। उनकी बात सुनकर मधु झांसे में आ गई। उसे लगा कि वे सच बोल रहे हैं। उसने कहा कि क्या वे उसे वहां लेकर जा सकते हैं जहां पैसे बांटे जा रहे हैं। इसके बाद वह अपनी डेढ़ साल की छोटी बेटी के साथ उनकी बाइक पर बैठ गई। उसकी 8 साल की बड़ी बटी वहीं फूड स्टॉल पर रह गई।
बेटी का अपहरण कर भाग गए आरोपी
इसके बाद बाइक सवार ने मधु को हरमू के पास बिजली दफ्तर पर उतार दिया। उन्होंने महिला से कहा कि इसी ऑफिस में गरीबों को पैसे बांटने को लेकर बैठक हो रही है। महिला का ध्यान भटक गया। इसके बाद बाइक सवार दंपत्ति ने फौरन उसकी छोटी बेटी को उठाया और बाइक पर लेकर भाग गए। महिला उनके पीछे-पीछे भागती रही। हालांकि वे दूर निकल गए और पकड़ में नहीं आए।
मामले में रांची के एसएसपी चंदिन सिंह ने कहा कि मामले में हर एंगल से जांच की जा रही है। महिला अलग-अलग बयान दे रही है। जल्द की आरोपियों को पकड़ लिया जाएगा।