बिहार के सीतामढ़ी से एक दर्दनाक खबर सामने आई है। यहां एक मां पर बेटी की हत्या करने का आरोप है। फिलहाल महिला को गिरफ्तार कर लिया गया है। घटना मेलवार गांव की है। मृतका का नाम रागिनी है। रिपोर्ट के अनुसार, रागिनी का किसी लड़के के साथ अफेयर चल रहा था। उसकी मां को यह रिश्ता पसंद नहीं था। वह बार-बार उस लड़के से दूरी बनाने को कहती थी मगर लड़की नहीं मानी। उसने लड़के से बातचीत रखना जारी रखा। यह बात लड़की की मां को पसंद नहीं आई। इसके बाद उसने बेटी की हत्या कर शव को घर के पीछे दफना दिया।

दोनों बेटों ने दिया मां का साथ

रिपोर्ट के अनुसार, महिला अपनी बेटी रागिनी के रिश्ते से नाराज थी। इसलिए अपने दो बेटों के साथ मिलकर उसने बेटी को मारने की योजना बनाई। महिला पर आरोप है कि उसने दोनों बेटों की मदद से बेटी की हत्या की और फिर बेटी के शव को घर के पीछे दफना दिया। अपनी बहन का मारने में भाइयों का भी दिल नहीं पसीजा। हालांकि आस-पास के लोगों को घटना की जानकारी हो गई और उन्होंने महिला को पकड़ लिया। इसके बाद उन्होंने पुलिस को सूचना दे दी।

पुलिस ने बरामद किया शव

मौके पर पहुंची पुलिस ने महिला को गिरफ्तार कर लिया। पुलिस ने मृतका के शव को घर के पीछे से बरामद कर पोस्टमार्टम के लिए सदर अस्पताल भेज दिया। इस मामले में पुलिस का कहना है कि फिलहाल मामले की जांच जारी है। अपराध में शामिल दोनों बेटों को पकड़ने के लिए तलाशी अभियान शुरू कर दिया है। आगे की कार्रवाई का जा रही है।

हरियाणा में मां ने जुड़वां बेटियों का घोंटा गला

हरियाणा के जींद जिले में एक महिला को जुड़वा नवजात बेटियों की गला घोंटकर हत्या करने के आरोप में गिरफ्तार किया गया है। जींद पुलिस ने सोमवार को बताया कि सदर थाना नरवाना आत्मा के दानोदा गांव में एक महिला ने कथित तौर पर अपनी नौ महीने की जुड़वां बेटियों का तकिये से गला घोंट दिया। बच्चियों की मौत के बाद मामला पुलिस तक पहुंचा और हत्या की आरोपी मां को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है।