अटकलें है कि कांग्रेस आलाकमान ने राहुल गांधी को कांग्रेस पार्टी का अध्यक्ष बनाने का मन बना लिया है। मुझे याद है राहुल की कांग्रेस उपाध्यक्ष पद पर ताजपोशी जयपुर में हुई थी। अध्यक्ष पद पर ताजपोशी कहां होगी, यह तो समय बताएगा, मगर इतना जरूर है कि इस पदोन्नति के पीछे उनका कोई खास मेरिट दिखता नहीं है। आमतौर पर सरकारी नौकरियों में या फिर प्राइवेट क्षेत्रों में पदोन्नतियां अच्छे काम की एवज में मिलती हैं, मगर यहां तो उलटी गंगा बह रही है।

शायद राजनीति की दुनिया में दूसरे ही मानदंड काम करते होंगे! राहुल को छोड़ क्या पार्टी में ऐसा कोई दमदार, कद्दावर या फिर सर्वलोकप्रिय और सेवाभावी चेहरा नहीं है, जो कांग्रेस की कप्तानी हाथ में ले सके? आखिर वंशवाद को बढ़ावा देने की भी एक सीमा होती है।
शिबन कृष्ण रैणा, अलवर

 

फेसबुक पेज को लाइक करने के लिए क्लिक करें- https://www.facebook.com/Jansatta

ट्विटर पेज पर फॉलो करने के लिए क्लिक करें- https://twitter.com/Jansatta